आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू राम मंदिर के दर्शन के लिए रविवार को महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट अयोध्या पहुंचे। एयरपोर्ट पर प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही और जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने अधिकारियों के साथ स्वागत किया। राम मंदिर के प्रतिष्ठा द्वादशी के मौके में आयोजित धार्मिक अनुष्ठान में सहभागिता करेंगे।
मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया, “मुख्यमंत्री नायडू आज सुबह हैदराबाद के बेगमपेट हवाई अड्डे से अयोध्या के लिए रवाना हुए, जहां वह राम मंदिर के दर्शन करेंगे।
मुख्यमंत्री श्रीराम जन्मभूमि परिसर में पूर्वाह्न 11 बजकर 30 मिनट से अपराह्न दो बजकर 30 मिनट तक लगभग तीन घंटे रहेंगे। इसके बाद वह विजयवाड़ा के लिए प्रस्थान करेंगे।
मुख्यमंत्री राम मंदिर के दर्शन करने दूसरी बार जा रहे हैं। इससे पहले वह पिछले वर्ष आयोजित प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में शामिल हुए थे।




