Saturday, August 1, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

एटा में पुलिस जीप में बैठकर रील बनाने वाला युवक गिरफ्तार

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
December 26, 2025
in उत्तर प्रदेश
0
एटा में पुलिस जीप में बैठकर रील बनाने वाला युवक गिरफ्तार

एटा जिले की सकीट थाना पुलिस ने पुलिस जीप में बैठकर सोशल मीडिया मंच ‘इंस्टाग्राम’ पर रील पोस्ट करने के आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, इंस्टाग्राम पर वायरल हुई रील के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान सकीट थाना क्षेत्र के दौलतपुर निवासी अवनीश (28) के रूप में हुई, जिसने पुलिस की सरकारी जीप में बैठकर वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर किया।

उसने बताया कि सरकारी जीप रास्ते में खराब स्थिति में खड़ी थी और चालक मरम्मत के लिए मैकेनिक को बुलाने गया हुआ था तभी युवक ने मौके का फायदा उठाते हुए जीप में बैठकर वीडियो बनाया।

वीडियो में यह गाना सुनाई दे रहा है-‘‘हम ऐसे कुल में जन्मे जहां डरना नहीं सिखाया’’। रील पोस्ट होते ही तेजी से वायरल हो गई और यह पुलिस विभाग के अधिकारियों तक पहुंच गई।

उसने बताया कि जांच में पता चला कि यह जीप सकीट थाना पुलिस की है। मामले की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए और पुलिस ने अवनीश को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार होने के बाद युवक ने अपनी गलती स्वीकार की और पुलिस से कहा कि भविष्य में ऐसी हरकत नहीं करेगा व न ही किसी प्रकार के वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर डालेगा।

थाना प्रभारी विदेश राठी ने बताया कि आरोपी ने स्वीकार किया है कि उसने बिना अनुमति सरकारी वाहन में बैठकर वीडियो रिकॉर्ड और उसे ‘इंस्टाग्राम’ पर पोस्ट कर दिया। उन्होंने बताया कि युवक के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है और उसे न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे पेश किया जाएगा।

पुलिस विभाग ने चेतावनी दी है कि सरकारी संपत्ति का गलत इस्तेमाल या छवि को नुकसान पहुंचाने वाली किसी भी गतिविधि पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Tags: एटा में पुलिस जीप में बैठक
Previous Post

गुजरात के कच्छ में महसूस किए गए भूकंप के झटके, तीव्रता 4.4 मापी गई

Next Post

कनाडा: अस्पताल में आठ घंटे इलाज के लिए तड़पने के बाद भारतीय मूल के व्यक्ति की मौत

Related Posts

अपहरण के मामले में अनावश्यक जांच जारी रखने पर हाईकोर्ट ने लगाया उप्र सरकार पर जुर्माना
उत्तर प्रदेश

उच्च न्यायालय के न्यायाधीश ने कोडीन सिरप मामले में सुनवाई से खुद को अलग किया

August 1, 2026
अदालत की अवमानना मामले में बिजनौर जिलाधिकारी के खिलाफ जमानती वारंट जारी
उत्तर प्रदेश

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 2013 की भर्ती प्रक्रिया से हुई प्रधानाचार्यों की नियुक्तियां बहाल कीं

August 1, 2026
मायावती के जन्मदिन पर मुख्यमंत्री आदित्यनाथ और अखिलेश ने उन्हें बधाई दी
उत्तर प्रदेश

विधानसभा चुनाव के लिए बसपा ने 25 सीटों पर तय किए उम्मीदवार: मायावती

August 1, 2026
उत्तर प्रदेश के 2.15 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में आएगी ‘सम्मान निधि’
उत्तर प्रदेश

PM-Kisan Scheme: मंत्रिमंडल ने पांच साल बढ़ाने को दी मंजूरी, 3.15 लाख करोड़ रुपये होंगे खर्च

July 31, 2026
Next Post
कनाडा: अस्पताल में आठ घंटे इलाज के लिए तड़पने के बाद भारतीय मूल के व्यक्ति की मौत

कनाडा: अस्पताल में आठ घंटे इलाज के लिए तड़पने के बाद भारतीय मूल के व्यक्ति की मौत

Recent Posts

जिंदा दफन सर्कस कलाकार की मौत; उस्ताद का लालच बना मौत का कारण

जिंदा दफन सर्कस कलाकार की मौत; उस्ताद का लालच बना मौत का कारण

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

गुरुग्राम(हरियाणा), नूंह जिले में एक गड्ढे में तीन दिन तक जिंदा दफन रहने के दौरान दम घुटने से मरने वाले...

वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडरों की किल्लत पर पेट्रोलियम मंत्रालय ने बनाई समिति

कमर्शियल LPG की कीमत 192 रुपये घटी, विमान ईंधन 5 रुपये प्रति लीटर महंगा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

होटल और रेस्तरां जैसे प्रतिष्ठानों में उपयोग होने वाली वाणिज्यिक एलपीजी की कीमत में शनिवार को बड़ी कटौती की गयी।...

अपहरण के मामले में अनावश्यक जांच जारी रखने पर हाईकोर्ट ने लगाया उप्र सरकार पर जुर्माना

उच्च न्यायालय के न्यायाधीश ने कोडीन सिरप मामले में सुनवाई से खुद को अलग किया

by admin
August 1, 2026
0

प्रयागराज, कोडीन युक्त सिरप मामले में याचिकाकर्ता के न्यायाधीश से संपर्क करने के प्रयास के बाद इलाहाबाद उच्च न्यायालय के...

अदालत की अवमानना मामले में बिजनौर जिलाधिकारी के खिलाफ जमानती वारंट जारी

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 2013 की भर्ती प्रक्रिया से हुई प्रधानाचार्यों की नियुक्तियां बहाल कीं

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

लखनऊ, इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने शुक्रवार को एकल पीठ के उस आदेश को निरस्त कर दिया, जिसमें...

मायावती के जन्मदिन पर मुख्यमंत्री आदित्यनाथ और अखिलेश ने उन्हें बधाई दी

विधानसभा चुनाव के लिए बसपा ने 25 सीटों पर तय किए उम्मीदवार: मायावती

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

लखनऊ, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने शुक्रवार को कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group