Sunday, September 20, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

कानपुर में छात्र के उत्पीड़न के मामले में स्कूल के निदेशक समेत चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
December 26, 2025
in उत्तर प्रदेश
0

कानपुर के सेन-पश्चिम पारा थाना क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित निजी स्कूल में आठ वर्षीय छात्र के कथित मानसिक उत्पीड़न के मामले को लेकर परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने स्कूल के निदेशक और प्रधानाचार्य समेत चार लोगों के ख़िलाफ़ प्राथमिकी दर्ज की है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि स्कूल अधिकारियों द्वारा चोरी का आरोप लगाए जाने के बाद बच्चा कथित तौर पर घर पर ‘मदद…मदद’ लिखने लगा और नींद में रोने लगा।

पुलिस के अनुसार बच्चे की मां की शिकायत के आधार पर संबंधित स्कूल के निदेशक देवराज सिंह राजावत, प्रधानाचार्य अनुप्रीत रावल और शिक्षक संगीता मलिक तथा स्वतंत्र अग्निहोत्री समेत चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

प्राथमिकी के अनुसार, दूसरी कक्षा के आठ वर्षीय छात्र पर पेन चोरी का आरोप लगाया गया और स्कूल शिक्षकों ने उसे लगातार मानसिक दबाव में रखा।

छात्र की मां ने अपनी प्राथमिकी में आरोप लगाया कि उसके बेटे को 12 दिसंबर को स्कूल बुलाया गया और 28 नवंबर को हुई कथित चोरी के सिलसिले में धमकाया गया। मां ने दावा किया कि घटना के दिन बच्चा स्कूल नहीं गया था।

बच्चे के व्यवहार में अचानक आए बदलाव से परिवार चिंतित हो गया। बच्चा चुप रहने लगा और घर पर बार-बार ‘मदद’ लिखने लगा। उसके सदमे की गंभीरता तब सामने आई जब वह रात को रोते हुए उठा और बुदबुदाया, ‘मैडम, मैंने पेन नहीं लिया।

शिकायत में आगे आरोप लगाया गया है कि स्वतंत्र अग्निहोत्री नामक एक शिक्षक ने अन्य स्टाफ सदस्यों के साथ मिलकर बच्चे पर दबाव डाला और उससे चोरी की बात कबूल करते हुए एक ‘कबूलनामा वीडियो’ रिकॉर्ड करवाया।

जब परिवार ने घटना की पुष्टि के लिए स्कूल से सीसीटीवी फुटेज मांगा, तो प्रधानाचार्य अनुप्रीत रावल और निदेशक देवराज सिंह राजावत ने कथित तौर पर फुटेज देने से इनकार कर दिया और परिवार पर पेन के पैसे देने का दबाव डाला।

पुलिस ने बताया कि आरोपी स्कूल स्टाफ को पूछताछ के लिए नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन वे पेश नहीं हुए।

सेन पश्चिम पारा थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) प्रदीप कुमार सिंह ने कहा, ‘आरोपों की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।’

उन्होंने कहा कि आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 351(2) और किशोर न्याय (देखभाल एवं संरक्षण) अधिनियम, 2015 की धारा 75 के तहत मामला दर्ज किया गया है, जो बच्चों के प्रति क्रूरता से संबंधित है। विद्यालय प्रबंधन ने अभी तक आरोपों पर कोई बयान या प्रतिक्रिया जारी नहीं की है।

Tags: कानपुर में छात्र के उत्पीड़न
Previous Post

कनाडा में टोरंटो विश्वविद्यालय परिसर के पास भारतीय शोध छात्र शिवांक अवस्थी की गोली मारकर हत्या

Next Post

गुजरात के कच्छ में महसूस किए गए भूकंप के झटके, तीव्रता 4.4 मापी गई

Related Posts

उत्तर प्रदेश

भाजपा ने घोषित किए यूपी के जिला प्रभारी, अयोध्या में अनूप गुप्ता और महानगर में शिवभूषण सिंह को जिम्मेदारी

September 19, 2026
उत्तर प्रदेश

यूपी में 13 PCS अधिकारियों के तबादले, अयोध्या-कानपुर समेत कई जिलों में बदली जिम्मेदारी

September 19, 2026
उत्तर प्रदेश

यूपी में 35 IPS अधिकारियों के तबादले, लखनऊ-कानपुर समेत कई कमिश्नरेट में बदले अफसर

September 19, 2026
उत्तर प्रदेश

Watch, मेरठ में बैंक कर्मचारी बनकर साइबर ठगी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, 14 शिकायतों का खुलासा

September 19, 2026
Next Post

गुजरात के कच्छ में महसूस किए गए भूकंप के झटके, तीव्रता 4.4 मापी गई

Recent Posts

अयोध्या में स्कूल वैन के नीचे दबकर 2 वर्षीय मासूम की मौत, चालक हिरासत में

by Atul Narain Srivastava
September 19, 2026
0

अयोध्या, इनायतनगर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक हादसे में दो वर्षीय मासूम की मौत हो गई। मुकीमपुर के...

भाजपा ने घोषित किए यूपी के जिला प्रभारी, अयोध्या में अनूप गुप्ता और महानगर में शिवभूषण सिंह को जिम्मेदारी

by Atul Narain Srivastava
September 19, 2026
0

लखनऊ, भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश ने संगठनात्मक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए शनिवार को प्रदेश के विभिन्न सांगठनिक...

यूपी में 13 PCS अधिकारियों के तबादले, अयोध्या-कानपुर समेत कई जिलों में बदली जिम्मेदारी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 19, 2026
0

लखनऊ,  प्रदेश शासन ने शनिवार को प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 13 अधिकारियों के तबादले किए हैं। तबादला सूची में अपर...

यूपी में 35 IPS अधिकारियों के तबादले, लखनऊ-कानपुर समेत कई कमिश्नरेट में बदले अफसर

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 19, 2026
0

लखनऊ, प्रदेश सरकार ने शनिवार को पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 35 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया...

Watch, मेरठ में बैंक कर्मचारी बनकर साइबर ठगी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, 14 शिकायतों का खुलासा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 19, 2026
0

मेरठ में बैंक कर्मचारी बनकर क्रेडिट कार्ड धारकों से साइबर ठगी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group