Saturday, August 1, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

अदालत ने अंतरराष्ट्रीय शूटर वर्तिका सिंह के खिलाफ चल रही आपराधिक कार्यवाही को किया रद्द

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
December 25, 2025
in उत्तर प्रदेश, देश
0
अदालत ने अंतरराष्ट्रीय शूटर वर्तिका सिंह के खिलाफ चल रही आपराधिक कार्यवाही को किया रद्द

लखनऊ, इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने तत्कालीन केंद्रीय मंत्री के इशारे पर जाली पत्र तैयार करने के आरोप में अंतरराष्ट्रीय शूटर वर्तिका सिंह के खिलाफ चल रही आपराधिक कार्यवाही को रद्द कर दिया है।

न्यायमूर्ति राजीव सिंह की पीठ ने आदेश पारित करते हुए कहा, ‘अदालत के समक्ष उपलब्ध सभी सबूतों में आवेदक वर्तिका सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का कोई सबूत नहीं है। आवेदक को भेजे गए दस्तावेज अधिकारियों और अन्य गणमान्य व्यक्तियों को जांच के लिए दिए गए थे, लेकिन इस बात की कोई जांच नहीं की गई कि ये जाली दस्तावेज किसने तैयार किए थे।’

अदालत ने यह भी कहा कि इसी मामले में जांच अधिकारी ने कमल किशोर (कमांडो) के संबंध में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल कर दी थी, इसलिए अदालत का मानना है कि आवेदक वर्तिका सिंह के खिलाफ कोई अपराध नहीं बनता है और लिहाजा उनके खिलाफ चल रही आपराधिक कार्यवाही रद्द की जानी चाहिए।

यह घटना अप्रैल 2020 में घटी, जब तत्कालीन कैबिनेट मंत्री स्मृति ईरानी के सचिव के करीबी होने का दावा करते हुए रजनीश सिंह ने वर्तिका सिंह को बहला-फुसलाकर दिल्ली स्थित राष्ट्रीय महिला आयोग के सदस्य के रूप में नामित करने का कथित तौर पर वादा किया।

आवेदक वर्तिका सिंह के खिलाफ 2020 में भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत अमेठी जिले के मुसाफिरखाना थाने में मामला दर्ज किया गया था। जांच के बाद, उनके खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया गया और उसके बाद संबंधित न्यायिक मजिस्ट्रेट ने उनके खिलाफ मुकदमे की कार्यवाही शुरू की।

मामले की पूरी कार्यवाही को चुनौती देते हुए वर्तिका सिंह के अधिवक्ता महेंद्र बहादुर सिंह और रोहित कुमार त्रिपाठी ने तर्क दिया कि आवेदक एक अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज हैं और कई सामाजिक कार्यों से जुड़ी हुई हैं।

उन्होंने कहा कि कथित नियुक्ति के लिए रजनीश सिंह को 25 लाख रुपये देने से इनकार करने के बाद उन्हें फंसाया गया था।

Tags: अंतरराष्ट्रीय शूटर वर्तिका सिंह
Previous Post

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने लखनऊ में स्‍थापित राष्ट्र प्रेरणा स्थल देश को किया समर्पित

Next Post

लखनऊ में वाजपेयी के खिलाफ चुनाव लड़े प्रतिद्वंद्वी भी मानते है उन्हें राजनीति का ‘अजातशत्रु’, जिनका कोई शत्रु नहीं, पढ़े!

Related Posts

फतेहपुर: छात्र ने पुलिस पर परेशान करने का लगाया आरोप, पुलिस ने इंकार किया
उत्तर प्रदेश

फतेहपुर: छात्र ने पुलिस पर परेशान करने का लगाया आरोप, पुलिस ने इंकार किया

August 1, 2026
होर्मुज में तनाव के बीच 14 भारतीय जहाज सुरक्षित निकले
Featured

रूसी सेना के साथ अब भी काम कर रहे करीब दो दर्जन भारतीय, रिहा कराने के प्रयास जारी : विदेश मंत्रालय

August 1, 2026
जिंदा दफन सर्कस कलाकार की मौत; उस्ताद का लालच बना मौत का कारण
देश

जिंदा दफन सर्कस कलाकार की मौत; उस्ताद का लालच बना मौत का कारण

August 1, 2026
वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडरों की किल्लत पर पेट्रोलियम मंत्रालय ने बनाई समिति
देश

कमर्शियल LPG की कीमत 192 रुपये घटी, विमान ईंधन 5 रुपये प्रति लीटर महंगा

August 1, 2026
Next Post
लखनऊ में वाजपेयी के खिलाफ चुनाव लड़े प्रतिद्वंद्वी भी मानते है उन्हें राजनीति का ‘अजातशत्रु’, जिनका कोई शत्रु नहीं, पढ़े!

लखनऊ में वाजपेयी के खिलाफ चुनाव लड़े प्रतिद्वंद्वी भी मानते है उन्हें राजनीति का ‘अजातशत्रु’, जिनका कोई शत्रु नहीं, पढ़े!

Recent Posts

फतेहपुर: छात्र ने पुलिस पर परेशान करने का लगाया आरोप, पुलिस ने इंकार किया

फतेहपुर: छात्र ने पुलिस पर परेशान करने का लगाया आरोप, पुलिस ने इंकार किया

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

फतेहपुर, जिले में सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल में खराब सुविधाओं के खिलाफ विरोध की अगुवाई करने वाले 12वीं के छात्र...

होर्मुज में तनाव के बीच 14 भारतीय जहाज सुरक्षित निकले

रूसी सेना के साथ अब भी काम कर रहे करीब दो दर्जन भारतीय, रिहा कराने के प्रयास जारी : विदेश मंत्रालय

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

नयी दिल्ली, भारत ने शुक्रवार को कहा कि करीब दो दर्जन भारतीय नागरिक अब भी रूस की सेना में काम...

जिंदा दफन सर्कस कलाकार की मौत; उस्ताद का लालच बना मौत का कारण

जिंदा दफन सर्कस कलाकार की मौत; उस्ताद का लालच बना मौत का कारण

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

गुरुग्राम(हरियाणा), नूंह जिले में एक गड्ढे में तीन दिन तक जिंदा दफन रहने के दौरान दम घुटने से मरने वाले...

वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडरों की किल्लत पर पेट्रोलियम मंत्रालय ने बनाई समिति

कमर्शियल LPG की कीमत 192 रुपये घटी, विमान ईंधन 5 रुपये प्रति लीटर महंगा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

होटल और रेस्तरां जैसे प्रतिष्ठानों में उपयोग होने वाली वाणिज्यिक एलपीजी की कीमत में शनिवार को बड़ी कटौती की गयी।...

अपहरण के मामले में अनावश्यक जांच जारी रखने पर हाईकोर्ट ने लगाया उप्र सरकार पर जुर्माना

उच्च न्यायालय के न्यायाधीश ने कोडीन सिरप मामले में सुनवाई से खुद को अलग किया

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

प्रयागराज, कोडीन युक्त सिरप मामले में याचिकाकर्ता के न्यायाधीश से संपर्क करने के प्रयास के बाद इलाहाबाद उच्च न्यायालय के...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group