Sunday, April 26, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
" data-ad-slot="">
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

बांग्लादेश में हुए विद्रोह के प्रमुख नेताओं में से एक हादी की मौत, देशभर में तनाव

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
December 19, 2025
in अंतराष्ट्रीय
0
बांग्लादेश में हुए विद्रोह के प्रमुख नेताओं में से एक हादी की मौत, देशभर में तनाव

बांग्लादेश में पिछले वर्ष जुलाई में हुए विद्रोह के प्रमुख नेताओं में से एक शरीफ उस्मान हादी की मौत के बाद विभिन्न हिस्सों में विरोध प्रदर्शन और हिंसा की घटनाएं हुईं, जिससे देशभर में तनाव व्याप्त हो गया।

हालांकि शुक्रवार सुबह किसी हिंसक घटना की जानकारी नहीं मिली, लेकिन बृहस्पतिवार रात को जैसे ही मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस ने इंकलाब मंच के नेता हादी की मौत की पुष्टि की, देश के विभिन्न भागों में हमले और तोड़फोड़ शुरू हो गए।

इससे पहले इंकलाब मंच ने हादी की मृत्यु की घोषणा की थी, उनका शव शाम तक घर लाया जाएगा।हादी 12 फरवरी को होने वाले आम चुनावों में एक उम्मीदवार थे। छह दिन तक जिंदगी-मौत के बीच जंग लड़ने के बाद सिंगापुर के एक अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

पिछले सप्ताह उन्होंने मध्य ढाका के विजयनगर इलाके में अपने चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत की थी, तब एक नकाबपोश बंदूकधारी ने उनके सिर में गोली मार दी थी।

बृहस्पतिवार को प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतर आए और समाचार पत्रों के कार्यालयों पर हमला कर दिया। इसके अलावा उन्होंने बांग्लादेश के संस्थापक शेख मुजीबुर्रहमान के आवास ‘32 धानमंडी’ पर भी तोड़फोड़ की।

प्रदर्शनकारियों ने चटगांव में भारतीय सहायक उच्चायुक्त के आवास पर रात 1:30 बजे पथराव भी किया, हालांकि इससे कोई नुकसान नहीं हुआ।

Devastation at Dainik Prothom Alo Newspaper in Dhaka, Bangladesh. Office being ransacked and gutted by radical mob. pic.twitter.com/ZQjEfqws7X

— Aditya Raj Kaul (@AdityaRajKaul) December 18, 2025

पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे और लाठीचार्ज किया और 12 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया। वरिष्ठ अधिकारियों ने सहायक उच्चायुक्त की सुरक्षा का आश्वासन दिया है।

पिछले साल हुए हिंसक विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व करने वाले ‘स्टूडेंट अगेंस्ट डिस्क्रिमिनेशन’ नामक संगठन के राजनीतिक संगठन ‘नेशनल सिटिजन पार्टी’ (एनसीपी) ने ढाका विश्वविद्यालय के परिसर में हुए मातमी जुलूस में हिस्सा लिया।

समूह के समर्थकों ने भारत विरोधी नारे लगाते हुए आरोप लगाया कि हादी पर हमला करने वाला व्यक्ति वारदात को अंजाम देकर भारत भाग गया। हादी के समर्थकों ने अंतरिम सरकार से हमलावर को वापस लाए जाने तक भारतीय उच्चायोग बंद करने की मांग की।

एनसीपी के एक प्रमुख नेता सरजिस आलम ने कहा, “जब तक भारत हादी पर हमला करने वाले को लौटा नहीं देता तब तक अंतरिम सरकार को बांग्लादेश में भारतीय उच्चायोग बंद कर देना होगा। अभी नहीं तो कभी नहीं। हम युद्ध की स्थिति में हैं।

ढाका में, प्रदर्शनकारियों ने एक प्रमुख सांस्कृतिक समूह ‘छाया नाट’ के कार्यालय पर हमला किया और फर्नीचर बाहर निकाल कर आग लगा दी। देश के अन्य हिस्सों से भी हिंसा की खबरें हैं।

प्रदर्शनकारियों का हिस्सा माने जा रहे एक समूह ने राजधानी के कारवां बाजार में बांग्ला समाचारपत्र ‘प्रथम आलो’ और पास स्थित ‘डेली स्टार’ के कार्यालयों पर हमला किया।

खबरों के अनुसार, उन्होंने कई मंजिलों में तोड़फोड़ की। इस दौरान पत्रकार और समाचारपत्र के कर्मचारी अंदर फंसे रहे और समूह ने इमारत के सामने आग लगा दी।

अपने संबोधन में, युनूस ने हादी की निर्मम हत्या में शामिल लोगों को शीघ्र न्याय के कटघरे में लाने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा, “हत्यारों के प्रति कोई नरमी नहीं दिखाई जाएगी। यूनुस ने कहा,“मैं सभी नागरिकों से धैर्य बनाए रखने की अपील करता हूं।

Tags: बांग्लादेश में हुए विद्रोह के प्रमुख
Previous Post

बलिया: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

Next Post

इलाहाबाद हाईकोर्ट अनुपस्थिति अध्यापकों के निलंबन पर; ‘शिक्षा का अधिकार’ के मूल उद्देश्य को विफल करती है

Next Post
अपहरण के मामले में अनावश्यक जांच जारी रखने पर हाईकोर्ट ने लगाया उप्र सरकार पर जुर्माना

इलाहाबाद हाईकोर्ट अनुपस्थिति अध्यापकों के निलंबन पर; ‘शिक्षा का अधिकार’ के मूल उद्देश्य को विफल करती है

Recent Posts

  • गुजरात स्थानीय निकाय चुनाव : नगर निगमों में 50 प्रतिशत से कम मतदान
  • पश्चिम बंगाल: भांगड़ में कथित तृणमूल कार्यकर्ता के घर से करीब 100 देसी बम बरामद
  • अमेरिका: व्हाइट हाउस संवाददाताओं के रात्रिभोज में हमले का आरोपी ट्यूटर व कंप्यूटर प्रोग्रामर निकला
  • अयोध्या: हाईवे पर राहगीरों से लूट, टप्पेबाजी करने वाले अंतर्जनपदीय गिरोह का रुदौली पुलिस ने किया पर्दाफाश
  • महाराजगंज में भारत-नेपाल सीमा के पास 20 करोड़ रुपये का 327 किलो गांजा बरामद, एक गिरफ्तार

Recent Comments

  1. cenforce d australia on T20 World Cup: भारत और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल आज, मुंबई में शाम 7 बजे से शुरू होगा मैच
  2. sildenafil contraindications atorvastatin on गोरखपुर में कार की टक्कर से MBBS छात्र की मौत, कार चालक गिरफ्तार
  3. cialis off brand on लखनऊ: लोको पायलट ने बवासीर के ऑपरेशन के घाव दिखाने के लिए कपड़े उतारे, नहीं मिली छुट्टी
  4. cenforce online uk on सुलतानपुर में साइबर जालसाजों ने भाजपा एमएलसी को किया डेढ़ घंटे तक ‘डिजिटल अरेस्ट’, मुकदमा दर्ज
  5. mw sildenafil citrate on सुलतानपुर में साइबर जालसाजों ने भाजपा एमएलसी को किया डेढ़ घंटे तक ‘डिजिटल अरेस्ट’, मुकदमा दर्ज

Archives

  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • March 2025
  • February 2025
  • January 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • September 2024
  • June 2024
  • May 2024
  • April 2024
  • March 2024
  • February 2024
  • January 2024

Categories

  • Featured
  • Uncategorized
  • अंतराष्ट्रीय
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम
  • खेल
  • देश
  • राजनीति
  • व्यापार जगत
  • होम

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

गुजरात स्थानीय निकाय चुनाव : नगर निगमों में 50 प्रतिशत से कम मतदान

गुजरात स्थानीय निकाय चुनाव : नगर निगमों में 50 प्रतिशत से कम मतदान

April 26, 2026
पश्चिम बंगाल: भांगड़ में कथित तृणमूल कार्यकर्ता के घर से करीब 100 देसी बम बरामद

पश्चिम बंगाल: भांगड़ में कथित तृणमूल कार्यकर्ता के घर से करीब 100 देसी बम बरामद

April 26, 2026
अमेरिका: हिल्टन होटल में संवाददाताओं के वार्षिक रात्रिभोज कार्यक्रम में गोलीबारी; एक संदिग्ध गिरफ्तार

अमेरिका: व्हाइट हाउस संवाददाताओं के रात्रिभोज में हमले का आरोपी ट्यूटर व कंप्यूटर प्रोग्रामर निकला

April 26, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in