Saturday, August 1, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

ये लक्षण बता सकते हैं विटामिन की कमी, नजरअंदाज न करें

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
December 17, 2025
in Featured
0
ये लक्षण बता सकते हैं विटामिन की कमी, नजरअंदाज न करें

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए विटामिन उतने ही आवश्यक हैं जितना भोजन, पानी और हवा। हड्डी, त्वचा से लेकर मांसपेशियों और शरीर के हर एक अंग के लिए विटामिन मायने रखता है। विटामिन की कमी धीरे-धीरे अपना असर दिखाती है। शुरुआती छोटे लक्षणों को लोग अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं। ऐसे में सावधानी ही बचाव है।

विटामिन की कमी का होना सेहत के लिए नुकसानदेह है

विटामिन की कमी का होना सेहत के लिए नुकसानदेह है। हेल्थ एक्सपर्ट बताते हैं कि समय पर इन संकेतों को पहचानना बहुत जरूरी है, क्योंकि ये बड़ी स्वास्थ्य समस्याओं का इशारा हो सकते हैं। बिना ब्लड टेस्ट के भी शरीर के इन संकेतों से विटामिन की कमी का अंदाजा लगाया जा सकता है।

विटामिन कमी असंतुलित आहार, जंक फूड, तनाव और कमजोर पाचन से होती है

विटामिन की कमी मुख्य रूप से गलत और असंतुलित आहार, जंक फूड और प्रोसेस्ड भोजन के अधिक सेवन, कमजोर पाचन, धूप में कम समय बिताने, लंबे समय तक दवाएं लेने, तनाव और अनियमित दिनचर्या के कारण होती है। हेल्थ एक्सपर्ट बताते हैं कि हर विटामिन की कमी कुछ संकेत देती है। विटामिन बी12 की कमी होने पर बार-बार थकान महसूस होना, हाथ-पैरों में झनझनाहट, याददाश्त का कमजोर पड़ना, चक्कर आना, जीभ पर जलन या लालिमा और मूड का जल्दी बदलना शामिल है।

विटामिन डी की कमी होने पर हड्डियों और जोड़ों में दर्द, कमर दर्द, मांसपेशियों में कमजोरी महसूस होने के साथ ही व्यक्ति जल्दी थक जाता है

विटामिन डी की कमी होने पर हड्डियों और जोड़ों में दर्द, कमर दर्द, मांसपेशियों में कमजोरी महसूस होने के साथ ही व्यक्ति जल्दी थक जाता है। जो लोग धूप में कम रहते हैं, उनमें अक्सर ये शिकायत होती है। वहीं, मसूड़ों से खून आना, घाव का देर से भरना, रोग प्रतिरोधक क्षमता का कमजोर होना, बार-बार सर्दी-जुकाम लगना और त्वचा का रूखा व बेजान हो जाना विटामिन सी की कमी के संकेत हैं।

विटामिन ई की कमी होने पर त्वचा में रूखापन, बालों का अधिक झड़ना, मांसपेशियों में कमजोरी और नर्व संबंधी समस्याएं शामिल हैं

विटामिन ए की कमी के लक्षणों में रात में कम दिखाई देना (नाइट ब्लाइंडनेस), आंखों में सूखापन, त्वचा का रूखा होना और संक्रमण का जल्दी हो जाना है। विटामिन ई की कमी होने पर त्वचा में रूखापन, बालों का अधिक झड़ना, मांसपेशियों में कमजोरी और नर्व संबंधी समस्याएं शामिल हैं।

आयुर्वेद सलाह देता है कि केवल खाना ही काफी नहीं, उसे ठीक से पचाना भी जरूरी है

विटामिन की कमी को आयुर्वेद धातु क्षय और अग्नि मंदता से जोड़ता है। जब पाचन शक्ति कमजोर होती है, तो भोजन से पोषक तत्व ठीक से अवशोषित नहीं हो पाते। इसलिए आयुर्वेद सलाह देता है कि केवल खाना ही काफी नहीं, उसे ठीक से पचाना भी जरूरी है। वहीं, आधुनिक चिकित्सा के अनुसार, विटामिन की कमी का सटीक पता ब्लड टेस्ट से लगता है। लक्षण दिखने पर डॉक्टर से जांच करवानी चाहिए और बिना सलाह के सप्लीमेंट नहीं लेनी चाहिए।

विशेषज्ञों की सलाह है कि संतुलित आहार, पर्याप्त धूप और नियमित दिनचर्या अपनाकर विटामिन की कमी से आसानी से बचा जा सकता है

विशेषज्ञों की सलाह है कि संतुलित आहार, पर्याप्त धूप और नियमित दिनचर्या अपनाकर विटामिन की कमी से आसानी से बचा जा सकता है, हालांकि हर थकान या कमजोरी को विटामिन की कमी न समझें। यदि लक्षण लंबे समय से दिख रहे हैं तो तुरंत चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए।

Tags: ये लक्षण बता सकते हैं
Previous Post

America ने 20 और देशों पर लगाए गए यात्रा प्रतिबंध

Next Post

Australia के बॉन्डी बीच पर गोलीबारी का संदिग्ध हैदराबाद का निवासी, 27 साल पहले ऑस्ट्रेलिया जाकर बसा

Related Posts

बिना सिर खोले ब्रेन ट्यूमर हटाया: भारतीय-अमेरिकी आर्मी सर्जन मेजर पटेल की अनोखी तकनीक
Featured

बिना सिर खोले ब्रेन ट्यूमर हटाया: भारतीय-अमेरिकी आर्मी सर्जन मेजर पटेल की अनोखी तकनीक

July 31, 2026
क्या सख्त भाषा बनाती है बेहतर लीडर? नई रिसर्च में मिला हैरान करने वाला जवाब
Featured

क्या सख्त भाषा बनाती है बेहतर लीडर? नई रिसर्च में मिला हैरान करने वाला जवाब

July 27, 2026
Origin Energy में डेटा सेंध की घटना असामान्य, लेकिन क्या डेटा को सुरक्षित रखने के तरीके मौजूद हैं!
Featured

Origin Energy में डेटा सेंध की घटना असामान्य, लेकिन क्या डेटा को सुरक्षित रखने के तरीके मौजूद हैं!

July 24, 2026
एआई-जनित कंटेंट पर लगातार दिखाना होगा पहचान चिन्ह, सुझाव और टिप्पणियां आमंत्रित
Featured

OpenAI के उन्नत मॉडल ने स्वयं एक टेक स्टार्टअप को किया हैक, साइबर सुरक्षा के लिए खतरे का संकेत!

July 23, 2026
Next Post
हमीरपुर में सड़क हादसे में तीन व्यक्तियों की मौत, चार अन्य घायल

Australia के बॉन्डी बीच पर गोलीबारी का संदिग्ध हैदराबाद का निवासी, 27 साल पहले ऑस्ट्रेलिया जाकर बसा

Recent Posts

जिंदा दफन सर्कस कलाकार की मौत; उस्ताद का लालच बना मौत का कारण

जिंदा दफन सर्कस कलाकार की मौत; उस्ताद का लालच बना मौत का कारण

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

गुरुग्राम(हरियाणा), नूंह जिले में एक गड्ढे में तीन दिन तक जिंदा दफन रहने के दौरान दम घुटने से मरने वाले...

वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडरों की किल्लत पर पेट्रोलियम मंत्रालय ने बनाई समिति

कमर्शियल LPG की कीमत 192 रुपये घटी, विमान ईंधन 5 रुपये प्रति लीटर महंगा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

होटल और रेस्तरां जैसे प्रतिष्ठानों में उपयोग होने वाली वाणिज्यिक एलपीजी की कीमत में शनिवार को बड़ी कटौती की गयी।...

अपहरण के मामले में अनावश्यक जांच जारी रखने पर हाईकोर्ट ने लगाया उप्र सरकार पर जुर्माना

उच्च न्यायालय के न्यायाधीश ने कोडीन सिरप मामले में सुनवाई से खुद को अलग किया

by admin
August 1, 2026
0

प्रयागराज, कोडीन युक्त सिरप मामले में याचिकाकर्ता के न्यायाधीश से संपर्क करने के प्रयास के बाद इलाहाबाद उच्च न्यायालय के...

अदालत की अवमानना मामले में बिजनौर जिलाधिकारी के खिलाफ जमानती वारंट जारी

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 2013 की भर्ती प्रक्रिया से हुई प्रधानाचार्यों की नियुक्तियां बहाल कीं

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

लखनऊ, इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने शुक्रवार को एकल पीठ के उस आदेश को निरस्त कर दिया, जिसमें...

मायावती के जन्मदिन पर मुख्यमंत्री आदित्यनाथ और अखिलेश ने उन्हें बधाई दी

विधानसभा चुनाव के लिए बसपा ने 25 सीटों पर तय किए उम्मीदवार: मायावती

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

लखनऊ, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने शुक्रवार को कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group