अयोध्या के पत्रकारों से मतभेद के चलते तथा अंतरराष्ट्रीय मीडिया से सेंटर की विवादित कमेटी बनाने पर तथा उन्हें कमेटी का सदस्य न बनाने पर प्रेस क्लब अयोध्या के अध्यक्ष महेंद्र त्रिपाठी ने उन्हें हटाने के लिए उच्च न्यायालय लखनऊ खंडपीठ में एक याचिका दायर कर रखी है।
जिसके चलते उत्तरप्रदेश सूचना निदेशक विशाल सिंह ने अयोध्या सूचना अधिकारी सन्तोष कुमार द्विवेदी को यहाँ से स्थानान्तरण कर बहराइच का नया जिला सूचना अधिकारी बना दिया है।
रायबरेली के सूचना अधिकारी अनुराग रंजन को अयोध्या का नया सूचना अधिकारी बनाया है जो चर्चा का विषय है।





