Tuesday, August 4, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

भाजपा के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष को लेकर जारी अटकलें, केंद्रीय नेतृत्व का फैसला चौंकाने वाला हो सकता!?

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
December 12, 2025
in उत्तर प्रदेश, राजनीति
0
बिहार चुनाव में ‘ऐतिहासिक’ जीत को लेकर भाजपा आश्वस्त; राहुल पर ‘पर्यटक’ वाला तंज कसा

लखनऊ, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उत्‍तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष को लेकर जारी ‘अनिश्चितता के बादल’ इस सप्ताहांत छंटने की संभावना है। केंद्रीय नेतृत्व रविवार को नए अध्यक्ष के नाम की घोषणा करेगा।

हालांकि पार्टी सूत्रों का कहना है कि शनिवार तक ही स्थिति बहुत हद तक स्पष्ट हो जाएगी। भाजपा के प्रदेश निर्वाचन अधिकारी और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडेय ने शुक्रवार को  कहा कि निर्वाचित नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा रविवार को केंद्रीय चुनाव अधिकारी और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल करेंगे।

डॉक्टर पांडेय ने प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचन प्रक्रिया की समय सारिणी और मतदान के लिए अधिकृत प्रदेश परिषद के 425 सदस्यों की सूची जारी की।

निर्वाचन प्रक्रिया की समय सारिणी के अनुसार शनिवार (13 दिसंबर) को दोपहर दो बजे से तीन बजे के बीच प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों के चुनाव के लिए नामांकन दाखिल होगा। शनिवार को ही अपराह्न तीन बजे से चार बजे तक नामांकन पत्रों की जांच होगी और शाम चार बजे से पांच बजे के बीच नामांकन पत्रों की वापसी होगी।

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने बताया कि अगर जरूरी हुआ तो 14 दिसंबर, रविवार को प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव के लिए मतदान होगा और इसी दिन प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों की घोषणा कर दी जाएगी।

राजनीतिक जानकारों का कहना है कि सत्तारूढ़ भाजपा के उप्र जैसे बड़े राज्‍य के अध्यक्ष का निर्वाचन आगामी पंचायत चुनाव और 2027 के विधानसभा चुनावों के दृष्टिगत किया जाएगा और इसमें जातीय, क्षेत्रीय समीकरणों का ध्यान रखा जाएगा।

कई नामों को लेकर जारी अटकलों के बीच भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, ”केंद्रीय नेतृत्व का फैसला चौंकाने वाला हो सकता है। वैसे भी राज्यों के मुख्यमंत्रियों और संगठन में नेतृत्व को लेकर हमेशा चौंकाने वाले फैसले आते रहे हैं, इसलिए कोई दावा नहीं किया जा सकता।

हालांकि, पार्टी सूत्रों और वरिष्ठ नेताओं से मिल रही जानकारी के अनुसार, प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में कई नए नाम भी उभर कर सामने आए हैं। इनमें सबसे नया नाम केंद्रीय वित्‍त राज्‍य मंत्री और महराजगंज संसदीय क्षेत्र से सातवीं बार सांसद बने पंकज चौधरी का है। अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) की कुर्मी जाति से आने वाले पंकज चौधरी प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के भरोसेमंद माने जाते हैं।

पूरे उत्तर प्रदेश में ओबीसी वर्ग में कुर्मी बिरादरी का खासा दबदबा है और 2024 के लोकसभा चुनाव और 2022 के विधानसभा चुनावों में कुर्मी बिरादरी ने राज्‍य के मुख्‍य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रति अपना झुकाव प्रदर्शित किया था। इनके अलावा कुर्मी समाज से ही आने वाले जल शक्ति मंत्री और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह समेत कई नाम चर्चा में है।

उत्तर प्रदेश में भाजपा ने अब तक तीन बार कुर्मी बिरादरी के नेताओं को प्रदेश अध्‍यक्ष की जिम्‍मेदारी दी है जिनमें पूर्व सांसद विनय कटियार, पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह और जल शक्ति मंत्री स्‍वतंत्र देव सिंह शामिल हैं।

वहीं, ओबीसी वर्ग से दिवंगत प्रमुख नेता कल्याण सिंह की लोध बिरादरी से आने वाले उप्र सरकार के मंत्री धर्मपाल सिंह और केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा को भी प्रमुख दावेदार बताया जा रहा है। तर्क दिया जा रहा है कि प्रदेश में व्यापक जनाधार वाली इस बिरादरी में कल्‍याण सिंह के अलावा किसी अन्य नेता को उप्र भाजपा का अध्यक्ष बनने का अवसर अब तक नहीं मिला।

इनके अलावा मछुआरा (निषाद) समाज से आने वाली पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति और भाजपा के राज्‍यसभा सदस्‍य बाबूराम निषाद को भी अध्यक्ष पद की दौड़ में शामिल बताया जा रहा है।

इन सबके बीच अध्यक्ष पद के लिए उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद के नाम को लेकर भी कयास लगाए जा रहे हैं। चूंकि 2017 में उनके भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा और सहयोगी दलों को 403 सीटों में 325 सीटों पर विजय श्री मिली, इसलिए उन्हें प्रबल दावेदार बताया जा रहा है।

ब्राह्मण समुदाय से कई नाम भी चर्चा में हैं इनमें उप मुख्‍यमंत्री ब्रजेश पाठक, भाजपा के प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ल, पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी, पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉक्टर दिनेश शर्मा और विजय बहादुर पाठक शामिल हैं।

दलित नेताओं में भाजपा के पूर्व महामंत्री विद्यासागर सोनकर, 2017 से पहले बसपा छोड़कर आये पूर्व सांसद जुगल किशोर, पूर्व सांसद विनोद सोनकर जैसे कई अन्य नाम हैं, जिन्हें प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में शामिल माना जा रहा है।

हालांकि भाजपा के एक प्रदेश पदाधिकारी ने नाम न उजागर करने की शर्त पर बताया कि ”सारी अटकलबाजी बेकार है, अध्यक्ष पद के लिए नामांकन होने के बाद ही कुछ कयास लगाए जा सकते हैं

उन्‍होंने कहा कि पार्टी की यही कोशिश होगी कि प्रदेश अध्यक्ष का निर्वाचन निर्विरोध हो लेकिन चूंकि भाजपा लोकतांत्रिक मूल्यों को प्राथमिकता देती है, इसलिए कोई दबाव नहीं रहेगा।

Tags: भाजपा के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष को लेक
Previous Post

आगरा में ‘क्रिप्टो करेंसी’ के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी; आरोपी गिरफ्तार

Next Post

मुजफ्फरनगर में पुलिस निरीक्षक को धमकी देने के आरोप में मस्जिद के मोअज्जिन गिरफ्तार

Related Posts

मुजफ्फरनगर में डीजे नियम तोड़ने पर 50 हजार रुपये, वाराणसी में मीट बेचने पर 49 हजार का जुर्माना
उत्तर प्रदेश

मुजफ्फरनगर में डीजे नियम तोड़ने पर 50 हजार रुपये, वाराणसी में मीट बेचने पर 49 हजार का जुर्माना

August 3, 2026
लखनऊ: स्कूल वैन में तोड़-फोड़ के आरोप में तीन अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ मामला दर्ज
उत्तर प्रदेश

लखनऊ: स्कूल वैन में तोड़-फोड़ के आरोप में तीन अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ मामला दर्ज

August 3, 2026
बिहार चुनाव में प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी का खाता अब भी नहीं खुला
देश

बांकीपुर उपचुनाव : जन सुराज के प्रशांत किशोर ने भाजपा के नीरज कुमार को 18,953 मतों से हराया

August 3, 2026
प्रतापगढ़: कार और स्कूटर की टक्कर को लेकर विवाद में चली गोली, एक युवक जख्मी
उत्तर प्रदेश

प्रतापगढ़: कार और स्कूटर की टक्कर को लेकर विवाद में चली गोली, एक युवक जख्मी

August 3, 2026
Next Post
दिल्ली: चोरी हुई एसयूवी में छूट गए आईपॉड की मदद से चोरी का आरोपी उप्र से गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर में पुलिस निरीक्षक को धमकी देने के आरोप में मस्जिद के मोअज्जिन गिरफ्तार

Recent Posts

ट्रंप ने ईरान पर अमेरिकी सेना द्वारा द्वितीय विश्व युद्ध के बाद का सबसे बड़ा हमला टाला, खाड़ी देशों के नेताओं की सलाह..

ट्रंप ने ईरान पर अमेरिकी सेना द्वारा द्वितीय विश्व युद्ध के बाद का सबसे बड़ा हमला टाला, खाड़ी देशों के नेताओं की सलाह..

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने  कहा कि कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात जैसे खाड़ी देशों के आग्रह पर...

PoJK में बंदूकों की गूंज, इंटरनेट ब्लैकआउट और मीडिया पर हमला!, चुनाव में शरीफ की पीएमएल-एन की बड़ी जीत

PoJK में बंदूकों की गूंज, इंटरनेट ब्लैकआउट और मीडिया पर हमला!, चुनाव में शरीफ की पीएमएल-एन की बड़ी जीत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में हुए चुनावों के दूसरे चरण में पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज) ने जबरदस्त जीत...

रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान कीव (Kyiv) पर मिसाइल और ग्लाइड बम हमलों में एक की मौत, कई घायल, यूक्रेनी के जवाबी हमले में 9 लोगों की मौत

रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान कीव (Kyiv) पर मिसाइल और ग्लाइड बम हमलों में एक की मौत, कई घायल, यूक्रेनी के जवाबी हमले में 9 लोगों की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

रूसी विमानों ने दक्षिणी यूक्रेनी शहर जापोरिज्जिया के रिहायशी इलाकों में 90 मिनट के अंदर आठ शक्तिशाली ग्लाइड बम गिराए,...

बच्चों को जेब खर्च देने का नफा-नुकसान!; रोजमर्रा के काम के बदले भुगतान?

बच्चों को जेब खर्च देने का नफा-नुकसान!; रोजमर्रा के काम के बदले भुगतान?

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

जब मैं छोटा था, तब मेरे साथ के कई बच्चे जेब खर्च निकालने के लिए पड़ोसियों के शिशुओं की देखभाल...

Ayodhya: पुलिस ने 8 चोरी की बाइक व 2 चेचिस के साथ अंतरजनपदीय गिरोह के 4 शातिर चोर को किया गिरफ्तार

Ayodhya: पुलिस ने 8 चोरी की बाइक व 2 चेचिस के साथ अंतरजनपदीय गिरोह के 4 शातिर चोर को किया गिरफ्तार

by Atul Narain Srivastava
August 3, 2026
0

अयोध्या, जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना इनायतनगर पुलिस टीम ने...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group