Tuesday, August 4, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

बागपत: मालगाड़ी चालक ने पटरी पर रखे गए पाइप से टक्कर बचाई, दुर्घटना टली

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
December 12, 2025
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0
बागपत: मालगाड़ी चालक ने पटरी पर रखे गए पाइप से टक्कर बचाई, दुर्घटना टली

sankatik photo

बागपत जिले के बड़ौत कोतवाली क्षेत्र में दिल्ली से सहारनपुर जा रही एक मालगाड़ी के सामने असामाजिक तत्वों ने बावली और कासिमपुर खेड़ी रेलवे स्टेशन के बीच पटरी पर लोहे का पाइप रखकर ट्रेन को पलटाने की कोशिश की। उन्होंने बताया कि यह घटना बुधवार देर शाम करीब सात बजकर 47 मिनट की है।

अधिकारियों ने बताया कि लोको पायलट सुभाष चंद्रा ने पटरी पर 10 फीट लंबा और तीन इंच मोटा पाइप देखकर तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगाए, जिससे ट्रेन रूक गयी। उन्होंने कहा कि अगर ट्रेन पाइप से टकरा जाती, तो इसके पलटने और गंभीर दुर्घटना होने का खतरा था।

अधिकारियों के अनुसार ट्रेन के रुकने के बाद लोको पायलट ने कासिमपुर खेड़ी स्टेशन पहुंचकर घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस और रेलवेकर्मी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।

अधिकारियों का कहना है कि बड़ौत कोतवाली में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

बड़ौत के कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार चहल के अनुसार इस मामले की गहनता से जांच की जा रही है। रेल पटरी पर पाइप रखने वाले असामाजिक तत्वों का पता लगाने के लिए पुलिस टीम लगातार प्रयासरत हैं और जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

स्टेशन मास्टर शशि भूषण ने बताया कि लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका, जिससे एक बड़ी दुर्घटना को टाला जा सका। अधिकारियों ने कहा कि इस घटना के पीछे के उद्देश्य को जानने की कोशिश की जा रही है।

उक्त घटना दिनांक 10.12.2025 की है जिसमें स्टेशन मास्टर काशीमपुर खेड़ी द्वारा थाना बड़ौत जनपद बागपत पर दी गयी तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है। @baghpatpolice @rpfnrmb

— SP GRP Moradabad (@spgrpmoradabad) December 12, 2025

Tags: बागपत: मालगाड़ी चालक ने
Previous Post

असम: गुवाहाटी में लगी भीषण आग 33 घंटे से अधिक समय से बेकाबू; कई एजेंसियां बचाव कार्य में जुटी

Next Post

उत्तर प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण की समय सीमा दो सप्ताह बढ़ी

Related Posts

मुजफ्फरनगर में डीजे नियम तोड़ने पर 50 हजार रुपये, वाराणसी में मीट बेचने पर 49 हजार का जुर्माना
उत्तर प्रदेश

मुजफ्फरनगर में डीजे नियम तोड़ने पर 50 हजार रुपये, वाराणसी में मीट बेचने पर 49 हजार का जुर्माना

August 3, 2026
लखनऊ: स्कूल वैन में तोड़-फोड़ के आरोप में तीन अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ मामला दर्ज
उत्तर प्रदेश

लखनऊ: स्कूल वैन में तोड़-फोड़ के आरोप में तीन अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ मामला दर्ज

August 3, 2026
प्रतापगढ़: कार और स्कूटर की टक्कर को लेकर विवाद में चली गोली, एक युवक जख्मी
उत्तर प्रदेश

प्रतापगढ़: कार और स्कूटर की टक्कर को लेकर विवाद में चली गोली, एक युवक जख्मी

August 3, 2026
मुज़फ़्फ़रनगर में कांवड़ ले जा रही गर्भवती महिला नें दिया जुड़वां बच्चों को जन्म
उत्तर प्रदेश

मुज़फ़्फ़रनगर में कांवड़ ले जा रही गर्भवती महिला नें दिया जुड़वां बच्चों को जन्म

August 3, 2026
Next Post
बहराइच में दो BLO सस्पेंड; एक टीचर ने एसआईआर (SIR) करने से कर दिया था इंकार

उत्तर प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण की समय सीमा दो सप्ताह बढ़ी

Recent Posts

ट्रंप ने ईरान पर अमेरिकी सेना द्वारा द्वितीय विश्व युद्ध के बाद का सबसे बड़ा हमला टाला, खाड़ी देशों के नेताओं की सलाह..

ट्रंप ने ईरान पर अमेरिकी सेना द्वारा द्वितीय विश्व युद्ध के बाद का सबसे बड़ा हमला टाला, खाड़ी देशों के नेताओं की सलाह..

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने  कहा कि कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात जैसे खाड़ी देशों के आग्रह पर...

PoJK में बंदूकों की गूंज, इंटरनेट ब्लैकआउट और मीडिया पर हमला!, चुनाव में शरीफ की पीएमएल-एन की बड़ी जीत

PoJK में बंदूकों की गूंज, इंटरनेट ब्लैकआउट और मीडिया पर हमला!, चुनाव में शरीफ की पीएमएल-एन की बड़ी जीत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में हुए चुनावों के दूसरे चरण में पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज) ने जबरदस्त जीत...

रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान कीव (Kyiv) पर मिसाइल और ग्लाइड बम हमलों में एक की मौत, कई घायल, यूक्रेनी के जवाबी हमले में 9 लोगों की मौत

रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान कीव (Kyiv) पर मिसाइल और ग्लाइड बम हमलों में एक की मौत, कई घायल, यूक्रेनी के जवाबी हमले में 9 लोगों की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

रूसी विमानों ने दक्षिणी यूक्रेनी शहर जापोरिज्जिया के रिहायशी इलाकों में 90 मिनट के अंदर आठ शक्तिशाली ग्लाइड बम गिराए,...

बच्चों को जेब खर्च देने का नफा-नुकसान!; रोजमर्रा के काम के बदले भुगतान?

बच्चों को जेब खर्च देने का नफा-नुकसान!; रोजमर्रा के काम के बदले भुगतान?

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

जब मैं छोटा था, तब मेरे साथ के कई बच्चे जेब खर्च निकालने के लिए पड़ोसियों के शिशुओं की देखभाल...

Ayodhya: पुलिस ने 8 चोरी की बाइक व 2 चेचिस के साथ अंतरजनपदीय गिरोह के 4 शातिर चोर को किया गिरफ्तार

Ayodhya: पुलिस ने 8 चोरी की बाइक व 2 चेचिस के साथ अंतरजनपदीय गिरोह के 4 शातिर चोर को किया गिरफ्तार

by Atul Narain Srivastava
August 3, 2026
0

अयोध्या, जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना इनायतनगर पुलिस टीम ने...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group