अयोध्या, रुदौली में 609 वें उर्स ए शेख उल आलम (मखदूम साहब)के सज्जादानशीन द्वारा खिरके शरीफ (पवित्र वस्त्र)की जियारत के साथ मेला सम्पन्न हो गया।
रुदौली में 609 वें उर्स ए शेख उल आलम (मखदूम साहब) के मौक़े पर पूरी रात महफिल ए समा हुई। सुबह 5 बजे खानकाह मखदूम साहब में कुल शरीफ हुए उसके बाद सज्जादा नशीन नय्यर मियां द्वारा सुबह 6 बजे गुसुल की रस्म मखदूम साहब की मजार शरीफ को केवड़े व इत्र से धोया गया।
उर्स की रस्मों में शिरकत करने के लिए रात से लेकर सुबह तक लोगों का हुजूम जमा रहा। खिरके शरीफ पवित्र वस्त्र बुजुर्गों के तबर्रुकात की सज्जादा नशीन मुतवल्ली शाह अम्मार अहमद अहमदी नय्यर मियां द्वारा जियारत कराई गई जिसमें देश के कोने कोने से आए जायरीनों व क्षेत्रवासियों की बहुत अधिक भीड़ रही।
उर्स ए शेख उल आलम अलैहिर्रहमा में शिरकत करने देश की दरगाहों से आए सज्जादा नशीन जिसमें प्रमुख रूप से दरगाह अलाउद्दीन अली अहमद साबिर पाक कलियर शरीफ़ उत्तराखंड के सज्जादा नशीन शाह अली मंज़र एजाज़ साबरी अलीशाह मियां साहब, सफी पूर के सज्जादा नशीन अफजल मियां, बदायूं शरीफ खानकाह ए कादरिया के मौलाना अज़्ज़ाम मियां कादरी, खानकाहे कलीमिया के सज्जादा नशीन आदिल कलीमी मियां, दरगाह हज़रत शाह मीना लखनऊ के सज्जादा नशीन राशिद मिनाई मियां, जानेता शरीफ के सज्जादा नशीन के बेटे शामी मियां सहित तमाम खानकाहों, दरगाहों से आए लोगों ने उर्स में शिरकत की। उर्स जियारत के साथ सम्पन्न हो गया।




