Tuesday, August 4, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

Israel के DG IMOD: भावी संघर्षों से मुकाबले के लिए तकनीक विकसित हो रही है, नई लेजर प्रणाली आयरन बीम

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
December 1, 2025
in अंतराष्ट्रीय, देश
0
Israel के DG IMOD: भावी संघर्षों से मुकाबले के लिए तकनीक विकसित हो रही है, नई लेजर प्रणाली आयरन बीम

तेल अवीव, इजराइल, ईरान के साथ संभावित संघर्षों के लिए ‘गंभीरता से’ अगली पीढ़ी की महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकियों का विकास कर रहा है। एक शीर्ष इजराइली जनरल ने सोमवार को यह जानकारी दी।

इजराइल रक्षा मंत्रालय (आईएमओडी) के महानिदेशक मेजर जनरल (रिजर्व) अमीर बारम ने यहां तेल अवीव विश्वविद्यालय में दूसरे अंतरराष्ट्रीय रक्षा प्रौद्योगिकी सप्ताह का उद्घाटन करते हुए यह टिप्पणी की।

उन्होंने इजराइल की भू-राजनीतिक और सुरक्षा स्थिति को रेखांकित करते हुए कहा, ‘‘सभी मोर्चे अब भी खुले हैं, और हमारे दुश्मन सीख रहे हैं और तैयारी कर रहे हैं। यह संक्रमण काल ​​अनिश्चितता और जोखिम लेकर आता है, लेकिन उन लोगों के लिए महत्वपूर्ण रणनीतिक अवसर भी लेकर आता है जो इस क्षण को समझते हैं।

मेजर जनरल (रिजर्व) बारम हाल के महीनों में इजराइल द्वारा एक साथ कई मोर्चे पर लड़ने का संदर्भ दे रहे थे। इजराइल ने इस साल जून में ईरान के साथ 12 दिनों तक युद्ध लड़ा था और साथ ही गाजा में हमास से भी जूझ रहा था। लेबनान में हिजबुल्ला के अलावा, यमन के हूती भी एक और चुनौती बनकर उभरे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘हम ईरान के साथ संभावित टकरावों के लिए अगली पीढ़ी की महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकियों के विकास पर गंभीरता से काम कर रहे हैं। इसमें रक्षात्मक और आक्रामक दोनों क्षमताएं शामिल हैं, साथ ही अतिरिक्त परिचालन क्षमताओं को भी आगे बढ़ाया जा रहा है।

उन्होंने रणनीति और प्रौद्योगिकी दोनों में अनुकूलन की आवश्यकता को रेखांकित किया और चेतावनी दी कि, ‘‘जो कोई भी परिस्थितियों से मुकाबला करने में विफल होता है, वह अंततः पीछे छूट जाता है।

इजराइल के रक्षा मंत्रालय (आईएमओडी) में रक्षा अनुसंधान एवं विकास निदेशालय के प्रमुख ब्रिगेडियर जनरल (रिजर्व) डैनियल गोल्ड ने इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि ‘आयरन बीम’ के नाम से जानी जाने वाली एक नयी लेजर प्रणाली 30 दिसंबर को सेना को सौंप दी जाएगी जिसका इस्तेमाल दुश्मनों के हथियारों को बेअसर करने के लिए किया जाता है।

उन्होंने कहा, ‘‘ विकास कार्य पूरा कर व्यापक परीक्षण किया जाएगा और प्रणाली की क्षमताओं की पुष्टि होने के बाद, हम 30 दिसंबर, 2025 तक आईडीएफ को यह प्रणाली इस्तेमाल के लिए सौंपने के लिए तैयार हैं।

मेजर जनरल (रिजर्व) बारम ने उल्लेख किया कि इजराइल वर्षों से विश्वभर में ‘साइबर राष्ट्र’ के रूप में जाना जाता है। उन्होंने साथ ही घोषणा की कि इजराइल वास्तविक ‘रक्षा-तकनीक राष्ट्र’ के रूप में विकसित हो गया है।

A laser-based air system is in the works: Israel’s Ministry of Defense announced it is developing a laser beam capable of shooting down incoming rockets and small drones. The new laser system is still in its early stages and will be tested over the course of the year. pic.twitter.com/jdQ52N7HdZ

— i24NEWS English (@i24NEWS_EN) January 9, 2020

उन्होंने कहा, ‘‘हमारा नवाचार अब उन्नत क्षमताओं के साथ विस्तृत क्षेत्रों में तक फैला हुआ है जिनमें हवाई रक्षा प्रणालियां, मानव रहित वाहन, इलेक्ट्रॉनिक युद्ध, क्वांटम-प्रतिरोधी संचार, खुफिया और निगरानी प्रणालियां, साइबर रक्षा और अंतरिक्ष प्रौद्योगिकियां शामिल हैं।

मेजर जनरल (रिजर्व) बारम ने कहा कि अकेले 2024 में, इजराइल ने अरबों डॉलर के 21 सरकारी समझौतों पर हस्ताक्षर किए, और रक्षा मंत्रालय ने अकेले स्टार्टअप्स में 1.2 अरब शेकेल (इजराइली मुद्रा) का निवेश किया।

Tags: Israel के DG IMOD
Previous Post

Watch, Musk in Podcast: भारत के प्रतिभाशाली लोगों से अमेरिका को हुआ अत्यंत फायदा; मेरी ‘पार्टनर’ ने बेटे का मध्य नाम रखा शेखर

Next Post

प्रदेश में बिजली बकायेदारों का 100% ब्याज माफ़ के बाद बकाये पर 25% छूट, बिजली बिल राहत योजना 2025 लागू

Related Posts

असम के नागांव में CRPF की 34 बटालियन कैंप में फायरिंग: ASI ने दो साथियों की गोली मारकर की हत्या, फिर खुद को भी मारी गोली
देश

असम के नागांव में CRPF की 34 बटालियन कैंप में फायरिंग: ASI ने दो साथियों की गोली मारकर की हत्या, फिर खुद को भी मारी गोली

August 4, 2026
अयोध्या: राम मंदिर ट्रस्ट के कार्यकारी महासचिव SBI पहुंचे, बैंक में रखे सोने, चांदी और अन्य रिकॉर्ड की समीक्षा
अयोध्या

अयोध्या: राम मंदिर ट्रस्ट के कार्यकारी महासचिव SBI पहुंचे, बैंक में रखे सोने, चांदी और अन्य रिकॉर्ड की समीक्षा

August 4, 2026
ट्रंप ने ईरान पर अमेरिकी सेना द्वारा द्वितीय विश्व युद्ध के बाद का सबसे बड़ा हमला टाला, खाड़ी देशों के नेताओं की सलाह..
अंतराष्ट्रीय

ट्रंप ने ईरान पर अमेरिकी सेना द्वारा द्वितीय विश्व युद्ध के बाद का सबसे बड़ा हमला टाला, खाड़ी देशों के नेताओं की सलाह..

August 3, 2026
PoJK में बंदूकों की गूंज, इंटरनेट ब्लैकआउट और मीडिया पर हमला!, चुनाव में शरीफ की पीएमएल-एन की बड़ी जीत
अंतराष्ट्रीय

PoJK में बंदूकों की गूंज, इंटरनेट ब्लैकआउट और मीडिया पर हमला!, चुनाव में शरीफ की पीएमएल-एन की बड़ी जीत

August 3, 2026
Next Post
प्रदेश में बिजली बकायेदारों का 100% ब्याज माफ़ के बाद बकाये पर 25% छूट, बिजली बिल राहत योजना 2025 लागू

प्रदेश में बिजली बकायेदारों का 100% ब्याज माफ़ के बाद बकाये पर 25% छूट, बिजली बिल राहत योजना 2025 लागू

Recent Posts

अयोध्या: कैंट रेलवे स्टेशन पर झपटमारी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, जीआरपी ने भेजा जेल

अयोध्या: कैंट रेलवे स्टेशन पर झपटमारी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, जीआरपी ने भेजा जेल

by Atul Narain Srivastava
August 4, 2026
0

अयोध्या, ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर चोरी, लूट व झपटमारी जैसी आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे...

Watch, अविमुक्तेश्वरानंद मामले सदन में बोले आदित्यनाथ हर व्यक्ति खुद को शंकराचार्य नहीं बता सकता

उप्र विधानसभा में हंगामे के बीच लोकसेवा अधिकरण (संशोधन) समेत 11 विधेयक पारित

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 4, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश विधानसभा में मंगलवार को मानसून सत्र के दूसरे दिन मुख्‍य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) के सदस्यों...

Prayagraj में युवक और उसकी दो दिव्यांग पत्नियों के बीच खूनी संघर्ष, तीनों की मौत

Prayagraj में युवक और उसकी दो दिव्यांग पत्नियों के बीच खूनी संघर्ष, तीनों की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 4, 2026
0

प्रयागराज के शाहगंज थाना इलाके में मंगलवार को एक किराये के मकान में तीन लोगों की हत्या कर दी गई।...

कन्नौज में मेज पर प्रधानाध्यापक के सोने और बच्चों के मोबाइल पर गेम खेलने का वीडियो वायरल

कन्नौज में मेज पर प्रधानाध्यापक के सोने और बच्चों के मोबाइल पर गेम खेलने का वीडियो वायरल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 4, 2026
0

कन्नौज जिले के तिरवा क्षेत्र में एक सरकारी प्राथमिक स्कूल में प्रधानाध्यापक के मेज पर सोने और कक्षा में विद्यार्थियों...

उप्र विधानसभा का विशेष सत्र 30 अप्रैल को आहूत

विधानसभा अध्यक्ष ने सपा विधायक सचिन यादव पूरे सत्र के लिए किया निलंबित

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 4, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को समाजवादी पार्टी (सपा) के सदस्यों के हंगामे के...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group