Tuesday, August 4, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

प्रदेश में बिजली बकायेदारों का 100% ब्याज माफ़ के बाद बकाये पर 25% छूट, बिजली बिल राहत योजना 2025 लागू

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
December 1, 2025
in उत्तर प्रदेश
0
प्रदेश में बिजली बकायेदारों का 100% ब्याज माफ़ के बाद बकाये पर 25% छूट, बिजली बिल राहत योजना 2025 लागू

लखनऊ, प्रदेश सरकार की बहुप्रतीक्षित और उपभोक्ताओं के लिए अत्यंत लाभकारी ‘बिजली बिल राहत योजना 2025–26’ सोमवार से पूरे प्रदेश में लागू हो गई। ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा ने प्रयागराज के सोरांव बिजली उपकेंद्र से इस योजना की शुरुआत की।

राज्य सरकार द्वारा जारी बयान के अनुसार, योजना की शुरुआत के बाद शर्मा ने प्रतापगढ़ के कुंडा स्थित बिजली उपकेंद्र और रायबरेली जिले के ऊंचाहार उपकेंद्र में भी विशाल शिविर का उद्घाटन किया।

ऊर्जा मंत्री ने कहा कि यह योजना न केवल उपभोक्ताओं को आर्थिक राहत देगी, बल्कि बिजली विभाग व उपभोक्ताओं के बीच विश्वास तथा सहयोग के नए युग की शुरुआत करेगी।

उन्होंने इसे सरकार की संवेदनशील और परिणाममुखी कार्यप्रणाली का उदाहरण बताया।

मंत्री ने सबसे पहले पंजीकरण कराने वाले पांच उपभोक्ताओं को प्रमाणपत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। शर्मा ने कहा कि यह योजना उन उपभोक्ताओं के लिए राहत की नई किरण है, जिन पर वर्षों से बकाया बिलों का बोझ था।

उन्होंने कहा कि योजना के पहले चरण में पंजीकरण करने वाले उपभोक्ताओं को 100 प्रतिशत ब्याज माफी और मूलधन पर 25 प्रतिशत छूट मिलेगी, जिससे उनकी देनदारियां काफी कम हो जाएंगी।

ऊर्जा मंत्री ने बताया कि पंजीकरण प्रक्रिया को सरल और सुलभ बनाया गया है। उपभोक्ता विभाग की आधिकारिक वेबसाइट, संबंधित खंड/उपखंड कार्यालय, जन सेवा केंद्र या किसी विभागीय नकद काउंटर पर जाकर पंजीकरण करा सकते हैं।

उन्होंने कहा कि यह योजना तीन चरणों में लागू होगी, प्रथम चरण एक दिसंबर से शुरू होकर 31 दिसंबर 2025 तक रहेगा। द्वितीय चरण अगले साल एक जनवरी से 31 जनवरी तक तथा तृतीय चरण एक फरवरी से 28 फरवरी तक रहेगा।

उन्होंने बताया कि सरकार ने उपभोक्ताओं की आर्थिक क्षमता को ध्यान में रखते हुए मासिक किस्तों में भुगतान की सुविधा भी दी है। उन्होंने कहा कि ये किस्तें 750 रुपये और 500 रुपये की होंगी।

कार्यक्रम के दौरान ऊर्जा मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविरों के माध्यम से उपभोक्ताओं को योजना की जानकारी उपलब्ध कराएं, पंजीकरण प्रक्रिया को सुचारू रखें और सुनिश्चित करें कि कोई भी पात्र उपभोक्ता लाभ से वंचित न रहे।

Tags: बिजली बकायेदारों का 100% ब्याज माफ़
Previous Post

Israel के DG IMOD: भावी संघर्षों से मुकाबले के लिए तकनीक विकसित हो रही है, नई लेजर प्रणाली आयरन बीम

Next Post

गोरखपुर के गोलघर बाजार में कपड़ों की दुकान में भीषण आग, बड़ा हादसा टला

Related Posts

उप्र विधानसभा का विशेष सत्र 30 अप्रैल को आहूत
उत्तर प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष ने सपा विधायक सचिन यादव पूरे सत्र के लिए किया निलंबित

August 4, 2026
Noida : इलेक्ट्रॉनिक चिप फैक्टरी में आग बुझाते समय बीम गिरी, दो दमकलकर्मियों की मौत
उत्तर प्रदेश

Noida : इलेक्ट्रॉनिक चिप फैक्टरी में आग बुझाते समय बीम गिरी, दो दमकलकर्मियों की मौत

August 4, 2026
यूपी पुलिस सिपाही भर्ती 2025: लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित
उत्तर प्रदेश

यूपी पुलिस सिपाही भर्ती: भ्रामक वीडियो और घोटाले का दावा फैलाने वाले यू-ट्यूबर पर लखनऊ में FIR दर्ज

August 4, 2026
अमेठी जिले के गौरीगंज क्षेत्र में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने किया रोड जाम

Recent Posts

उप्र विधानसभा का विशेष सत्र 30 अप्रैल को आहूत

विधानसभा अध्यक्ष ने सपा विधायक सचिन यादव पूरे सत्र के लिए किया निलंबित

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 4, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को समाजवादी पार्टी (सपा) के सदस्यों के हंगामे के...

Noida : इलेक्ट्रॉनिक चिप फैक्टरी में आग बुझाते समय बीम गिरी, दो दमकलकर्मियों की मौत

Noida : इलेक्ट्रॉनिक चिप फैक्टरी में आग बुझाते समय बीम गिरी, दो दमकलकर्मियों की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 4, 2026
0

नोएडा के एक औद्योगिक क्षेत्र में इलेक्ट्रॉनिक चिप बनाने वाली इकाई में लगी भीषण आग बुझाने के दौरान मलबा गिरने...

एआई-जनित कंटेंट पर लगातार दिखाना होगा पहचान चिन्ह, सुझाव और टिप्पणियां आमंत्रित

परीक्षण के दौरान AI ने वास्तविक कंप्यूटर प्रणालियों में लगाई सेंध, सुरक्षा को लेकर चिंता

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 4, 2026
0

कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के क्षेत्र में अग्रणी दो कंपनियों ने पिछले 10 दिनों के भीतर खुलासा किया है कि परीक्षण...

यूपी पुलिस सिपाही भर्ती 2025: लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित

यूपी पुलिस सिपाही भर्ती: भ्रामक वीडियो और घोटाले का दावा फैलाने वाले यू-ट्यूबर पर लखनऊ में FIR दर्ज

by Atul Narain Srivastava
August 4, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती -...

अमेठी जिले के गौरीगंज क्षेत्र में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने किया रोड जाम

अमेठी जिले के गौरीगंज क्षेत्र में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने किया रोड जाम

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 4, 2026
0

अमेठी जिले के गौरीगंज क्षेत्र में 22 वर्षीय एक युवक की गला रेतकर कथित तौर पर हत्या कर दी गई।पुलिस...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group