कोलकाता, बांग्लादेश के नरसिंगडी में शुक्रवार सुबह 5.7 तीव्रता का भूकंप आया, जिसके झटके पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर के कुछ हिस्सों में भी महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने यह जानकारी दी।
भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि पड़ोसी देश के नरसिंगडी से 13 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिणपश्चिम में सुबह 10 बजकर आठ मिनट पर भूकंप का झटका महसूस किया गया, और इसका केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई में था।
कोलकाता और असम के गुवाहाटी समेत पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर में कई लोग एहतियात के तौर पर सड़कों पर निकलते देखे गए। अधिकारियों ने बताया कि अभी जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।




