Sunday, August 2, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

 कर्नाटक: भागने की कोशिश कर रहे हत्या के दो आरोपियों को पुलिस ने पैर में मारी गोली

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 16, 2025
in देश
0
 कर्नाटक: भागने की कोशिश कर रहे हत्या के दो आरोपियों को पुलिस ने पैर में मारी गोली

कर्नाटक के हुब्बल्ली में रविवार सुबह तीन दिन पहले हुई हत्या के एक मामले के हिरासत में लिये गये दो आरोपियों के साथ घटनास्थल का निरीक्षण करने पहुंचे पुलिसकर्मियों पर दोनों ने कथित तौर पर हमला किया और फरार होने की कोशिश की। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए दोनों के पैर में गोली मार दी।

यह घटना 27 वर्षीय मलिक जान की हत्या से संबंधित है। बेंडिगेरी पुलिस थाना क्षेत्र के मंटूर मार्ग पर आठ से दस हमलावरों ने मलिक की चाकू मारकर हत्या कर दी।

पुलिस ने इस मामले में मुख्य संदिग्ध बलराज उर्फ ​​बालू और मोहम्मद हफीज के साथ कुछ अन्य लोगों को गिरफ्तार किया था।

पुलिस को यह जानकारी मिली थी कि आरोपियों के गिरोह के सदस्य अक्सर मंटूर रोड पर एक जगह मिलते हैं जिसके बाद वह उन्हें रविवार सुबह घटनास्थल का निरीक्षण करने के लिए वहां ले गई थी।

आरोपियों ने वहां से भागने की कोशिश में पुलिस अधिकारियों पर पथराव किया जिसमें तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। इसके बाद उन्हें केआईएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस आयुक्त एन. शशिकुमार ने अस्पताल का दौरा किया और घटना की जानकारी ली। शशिकुमार ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि पुलिस ने बलराज और हफीज समेत कई अन्य लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, ‘बलराज ने बताया कि वह भेड़ों की ढुलाई का काम करता था। वह ऐसा सिर्फ पुलिस से बचने के लिए करता था। वास्तव में वह पूरे समय डकैती और अपने गिरोह के साथ लोगों को रंगदारी मांगने जैसे अपराध करता था। वह किसी भी अपराध में गुर्गे की तरह काम करता था।’

अधिकारी ने बताया कि एक अन्य आरोपी मोहम्मद हफीज है। हफीज के खिलाफ कई पुलिस थानों में कई मामले लंबित है। इनमें कुछ मामले कथित डकैती, हत्या के प्रयास और हत्या से संबंधित हैं।

गोलीबारी के बारे में बताते हुए शशिकुमार ने कहा कि पुलिस निरीक्षक ने दो बार हवा में चेतावनी के लिये गोलियां चलाईं और फिर आरोपियों के पैरों में गोली मार दी ताकि वे पुलिस पर हमला न करें और मौके से फरार न हो सकें।

उनके अनुसार इस घटना में तीन पुलिस अधिकारी भी घायल हुए हैं जिन्हें आरोपियों के साथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Tags: भागने की कोशिश कर रहे हत्या
Previous Post

सोनभद्र में खदान धंसने की घटना के बाद एक मजदूर का शव बरामद, राहत-बचाव कार्य जारी

Next Post

पंजाब के फिरोजपुर में आरएसएस नेता के बेटे की गोली मारकर हत्या

Related Posts

सहमा शेयर बाजार, सेंसेक्स 1,066 अंक लुढ़का, निवेशकों के 9.86 लाख करोड़ रुपये डूबे
देश

सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से नौ का बाजार पूंजीकरण 2.51 लाख करोड़ रुपये बढ़ा

August 2, 2026
प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने माफी मांगी
देश

प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने माफी मांगी

August 1, 2026
होर्मुज में तनाव के बीच 14 भारतीय जहाज सुरक्षित निकले
Featured

रूसी सेना के साथ अब भी काम कर रहे करीब दो दर्जन भारतीय, रिहा कराने के प्रयास जारी : विदेश मंत्रालय

August 1, 2026
जिंदा दफन सर्कस कलाकार की मौत; उस्ताद का लालच बना मौत का कारण
देश

जिंदा दफन सर्कस कलाकार की मौत; उस्ताद का लालच बना मौत का कारण

August 1, 2026
Next Post
पंजाब के फिरोजपुर में आरएसएस नेता के बेटे की गोली मारकर हत्या

पंजाब के फिरोजपुर में आरएसएस नेता के बेटे की गोली मारकर हत्या

Recent Posts

नाथू ला दर्रे, शिपकी ला दर्रे से भारत-चीन सीमा व्यापार छह साल बाद फिर से शुरू

नाथू ला दर्रे, शिपकी ला दर्रे से भारत-चीन सीमा व्यापार छह साल बाद फिर से शुरू

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 2, 2026
0

भारत और चीन के बीच सीमा व्यापार सिक्किम के नाथू ला दर्रे और हिमाचल प्रदेश के शिपकी ला दर्रे के...

सहमा शेयर बाजार, सेंसेक्स 1,066 अंक लुढ़का, निवेशकों के 9.86 लाख करोड़ रुपये डूबे

सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से नौ का बाजार पूंजीकरण 2.51 लाख करोड़ रुपये बढ़ा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 2, 2026
0

सेंसेक्स की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से नौ के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह सामूहिक रूप...

ग्लासगो में भारत का गोल्डन पंच; मुक्केबाजी रिंग में रहा भारत का जलवा, रिकॉर्ड सात स्वर्ण पदक जीते

ग्लासगो में भारत का गोल्डन पंच; मुक्केबाजी रिंग में रहा भारत का जलवा, रिकॉर्ड सात स्वर्ण पदक जीते

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 2, 2026
0

भारतीय महिला मुक्केबाजों ने अपेक्षाओं पर खरे उतरते हुए पांच स्वर्ण पदक जीते जबकि पुरूष वर्ग में सचिन सिवाच और...

मॉस्को के एक रेस्तरां में विस्फोटक डिवाइस में धमाका, 3 लोगों की मौत, 21 घायल

मॉस्को के एक रेस्तरां में विस्फोटक डिवाइस में धमाका, 3 लोगों की मौत, 21 घायल

by admin
August 2, 2026
0

रूस की राजधानी मॉस्को में स्थित एक रेस्तरां में शनिवार को बम विस्फोट में कथित हमलावर समेत कम से कम...

सनातन धर्म का अपमान और अमर्यादित भाषा का प्रयोग विरोधियों के पतन का कारण: सिद्धार्थ श्रीवास्तव

सनातन धर्म का अपमान और अमर्यादित भाषा का प्रयोग विरोधियों के पतन का कारण: सिद्धार्थ श्रीवास्तव

by Atul Narain Srivastava
August 2, 2026
0

अयोध्या, विरोधी राजनीतिक दलों द्वारा हाल के दिनों में किए जा रहे आचरण को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मंडल...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group