Monday, September 14, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

बिहार चुनाव में प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी का खाता अब भी नहीं खुला

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 14, 2025
in देश, राजनीति
0

पटना, बिहार विधानसभा चुनाव में ‘एक्स फैक्टर’ मानी जा रही प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी (जसुपा) 243 सदस्यीय सदन में अब तक खाता खोलने में विफल रही है।

निर्वाचन आयोग से मिले रुझानों के अनुसार, जसुपा के अधिकांश उम्मीदवार कुल डाले गए मतों के सापेक्ष 10 प्रतिशत से भी कम वोट हासिल कर पाए हैं।

पूर्व राजनीतिक रणनीतिकार द्वारा गठित इस पार्टी को बेरोजगारी, पलायन और उद्योगों की कमी जैसे मुद्दों पर जोरदार प्रचार के बावजूद मतदाताओं का पर्याप्त समर्थन नहीं मिल सका।

आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, 238 सीट पर चुनाव लड़ने वाले जसुपा के अधिकांश उम्मीदवार अपनी जमानत गंवाने की स्थिति में पहुंच गए हैं।

नियमों के अनुसार, किसी भी उम्मीदवार को जमानत बचाने के लिए कुल डाले गए मतों का कम से कम छठवां हिस्सा हासिल करना आवश्यक है।

सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए जमानत राशि 10,000 रुपये और अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए यह 5,000 रुपये निर्धारित है।

एक अधिकारी ने बताया कि निर्धारित नियम के अनुसार वोट नहीं पाने पर जमानत राशि जब्त हो जाती है।

कई सीट पर जसुपा उम्मीदवारों को मिले मत ‘नोटा’ (इनमें से कोई नहीं) से भी कम हैं। फारबिसगंज सीट पर जसुपा के मोहम्मद इकरामुल हक को 24वें चरण की गिनती के बाद केवल 789 मत मिले, जबकि नोटा के पक्ष में 2,253 मत पड़े।

बहुत कम जसुपा उम्मीदवार ऐसे हैं जिन्होंने 10 प्रतिशत से ज्यादा मत हासिल किए। इनमें चनपटिया सीट से त्रिपुरारी कुमार तिवारी उर्फ मनीष कश्यप शामिल हैं, जिन्हें 18वें चरण की गिनती के बाद 16.58 प्रतिशत मत मिले।

जोकीहाट सीट से सरफराज आलम को 23वें दौर की गिनती के बाद 16.34 प्रतिशत वोट प्राप्त हुए।

किशोर ने पहले दावा किया था कि उनकी पार्टी 150 सीट जीतेगी। बाद में उन्होंने यह भी कहा कि सीट अर्जित करने वाले दलों की सूची में जसुपा या तो सबसे ऊपर होगी या सबसे नीचे, लेकिन ‘मध्य स्थिति’ की कोई संभावना नहीं है।

इस बीच, जसुपा के प्रवक्ता पवन के वर्मा ने कहा कि पार्टी बिहार चुनाव में अपने प्रदर्शन की “गंभीर समीक्षा” करेगी।

निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार, राजग करीब 200 सीट पर बढ़त के साथ बिहार चुनाव में भारी जीत की ओर बढ़ रहा है। भाजपा आठ सीट जीत चुकी है और 83 पर आगे है।

Tags: बिहार चुनाव में प्रशांत किशोर की
Previous Post

ऋषिकेश के निकट ‘बंजी जंपिंग’ के दौरान ऊंचाई से गिरा पर्यटक, गंभीर रूप से घायल

Next Post

NDA की जीत पर बोले चिराग पासवान- जंगलराज वालों ने जनता के बीच अपनी औकात देख ली

Related Posts

देश

जयपुर में कुंवारों की भीड़! मोती डूंगरी गणेश मंदिर में मेहंदी लेने उमड़े श्रद्धालु, सोशल मीडिया रील देखकर पहुंचे लोग

September 14, 2026
देश

Operation Deep Manifest: नासिक के सीएफएस अंबड में आयातित सूखे खजूर के 13 कंटेनर जब्त, पाकिस्तानी सूखी खजूर जब्त

September 14, 2026
Featured

क्या बिल्ली-कुत्ते को भी हो सकता है बर्ड फ्लू? H5 वायरस से पालतू जानवरों को ऐसे बचाएं

September 14, 2026
देश

2013 रेप केस में तरुण तेजपाल ने गोवा की कोर्ट में किया सरेंडर, कहा- न्याय मिलेगा

September 14, 2026
Next Post

NDA की जीत पर बोले चिराग पासवान- जंगलराज वालों ने जनता के बीच अपनी औकात देख ली

Recent Posts

ग्रेटर नोएडा में उल्लुओं का आतंक, लोगों पर झपट्टा मारने वाले 8 उल्लू रेस्क्यू; कई घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

ग्रेटर नोएडा, वेस्ट की ला रेजिडेंशिया सोसाइटी में पिछले कई दिनों से उल्लुओं के हमले से लोगों में दहशत का...

जयपुर में कुंवारों की भीड़! मोती डूंगरी गणेश मंदिर में मेहंदी लेने उमड़े श्रद्धालु, सोशल मीडिया रील देखकर पहुंचे लोग

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

जयपुर, गणेश चतुर्थी के अवसर पर जयपुर के प्रसिद्ध मोती डूंगरी गणेश मंदिर में सोमवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़...

Operation Deep Manifest: नासिक के सीएफएस अंबड में आयातित सूखे खजूर के 13 कंटेनर जब्त, पाकिस्तानी सूखी खजूर जब्त

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

भारत द्वारा पाकिस्तान से आयात पर लगाए गए प्रतिबंध को दरकिनार करने के प्रयासों पर महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए, राजस्व खुफिया...

अयोध्या के दर्शननगर बाजार में गणेश उत्सव की धूम, जगह-जगह सजे पंडाल; 21 सितंबर को होगा विसर्जन

by Atul Narain Srivastava
September 14, 2026
0

अयोध्या, महानगर निगम के अंतर्गत वार्ड नंबर 204 के दर्शननगर बाजार और आसपास के क्षेत्रों में सोमवार, 14 सितंबर 2026...

पूर्व सांसद डॉ. निर्मल खत्री की पत्नी बीना खत्री का निधन, 15 सितंबर को होगा अंतिम संस्कार

by Atul Narain Srivastava
September 14, 2026
0

अयोध्या, फैजाबाद के पूर्व सांसद डॉ. निर्मल खत्री की धर्मपत्नी श्रीमती बीना खत्री (74) का सोमवार को निधन हो गया।...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group