Tuesday, September 15, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

लखनऊ में पत्रकार पर हमला करने के मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 14, 2025
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0

लखनऊ, लखनऊ पुलिस ने मोहनलालगंज थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार को एक स्थानीय पत्रकार पर कथित तौर पर हमला करने के आरोप में आधा दर्जन अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

स्थानीय पत्रकार और मोहनलालगंज निवासी मुकेश द्विवेदी ने पुलिस थाने में दर्ज कराई गई अपनी शिकायत में कहा कि बृहस्पतिवार (13 नवंबर) शाम करीब 5.40 बजे वह और हिमांशु रावत एक सर्विस सेंटर से अपनी कार (एसयूवी) लेकर जा रहे थे, तभी दो एसयूवी और एक अन्य कार ने उनके वाहन को टक्कर मारने की कोशिश की।

जब द्विवेदी अपने भूखंड पर पहुंचे और अपने लोगों को बुलाया, तो तीनों गाड़ियां (दो एसयूवी और एक कार) भी उनका पीछा करते हुए वहां पहुंच गईं।

द्विवेदी ने आरोप लगाया कि जब उनका हमलावरों से आमना-समना हुआ तो उन्होंने उनको लक्ष्य करके गोलीबारी शुरू कर दी, लेकिन पुलिस ने इस आरोप से इनकार किया है।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि गाड़ियों में सवार लोगों ने उनके साथ गालीगलौज की और जान से मारने की धमकी भी दी।

द्विवेदी की शिकायत के आधार पर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 109 (हत्या का प्रयास), 191(2) (दंगा), 191(3) (घातक हथियार या हथियार के रूप में इस्तेमाल की जाने वाली किसी भी चीज से लैस होना जिससे मौत हो सकती है), 352 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान करना) और 351(3) (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया गया।

मोहनलालगंज थाने के थाना प्रभारी दिलशेर कुमार सिंह ने बताया कि मामला दर्ज करके घटना की जांच की जा रही है। इस संबंध में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

सिंह ने कहा, ‘‘मुकेश द्विवेदी ने कहा था कि गोलीबारी हुई थी, लेकिन गोलीबारी नहीं हुई। यह घटना निजी दुश्मनी के कारण हुई होगी।

Tags: लखनऊ में पत्रकार पर हमला
Previous Post

बुमराह के पांच विकेट से भारत ने दक्षिण अफ्रीका की पारी को 159 रन पर समेटा

Next Post

मंत्रिपरिषद ने दिल्ली बम विस्फोट की निंदा के साथ किरायानामा विलेखों पर स्टाम्प शुल्क, लेखपाल सेवा नियमों में बदलाव की दी मंजूरी

Related Posts

उत्तर प्रदेश

ग्रेटर नोएडा में उल्लुओं का आतंक, लोगों पर झपट्टा मारने वाले 8 उल्लू रेस्क्यू; कई घायल

September 14, 2026
उत्तर प्रदेश

UP Lawyers : वकीलों को हर साल 5 लाख तक कैशलेस इलाज, CM योगी की बड़ी घोषणा

September 14, 2026
उत्तर प्रदेश

गाजियाबाद में नाबालिग छात्रा के आत्महत्या मामले में सहपाठी समेत चार के खिलाफ FIR

September 14, 2026
उत्तर प्रदेश

नोएडा में मन्नत पूरी न होने पर पंडित को बनाया बंधक, एक लाख रुपये की फिरौती मांगी; दो गिरफ्तार

September 14, 2026
Next Post
sanketik photo

मंत्रिपरिषद ने दिल्ली बम विस्फोट की निंदा के साथ किरायानामा विलेखों पर स्टाम्प शुल्क, लेखपाल सेवा नियमों में बदलाव की दी मंजूरी

Recent Posts

ग्रेटर नोएडा में उल्लुओं का आतंक, लोगों पर झपट्टा मारने वाले 8 उल्लू रेस्क्यू; कई घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

ग्रेटर नोएडा, वेस्ट की ला रेजिडेंशिया सोसाइटी में पिछले कई दिनों से उल्लुओं के हमले से लोगों में दहशत का...

जयपुर में कुंवारों की भीड़! मोती डूंगरी गणेश मंदिर में मेहंदी लेने उमड़े श्रद्धालु, सोशल मीडिया रील देखकर पहुंचे लोग

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

जयपुर, गणेश चतुर्थी के अवसर पर जयपुर के प्रसिद्ध मोती डूंगरी गणेश मंदिर में सोमवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़...

Operation Deep Manifest: नासिक के सीएफएस अंबड में आयातित सूखे खजूर के 13 कंटेनर जब्त, पाकिस्तानी सूखी खजूर जब्त

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

भारत द्वारा पाकिस्तान से आयात पर लगाए गए प्रतिबंध को दरकिनार करने के प्रयासों पर महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए, राजस्व खुफिया...

अयोध्या के दर्शननगर बाजार में गणेश उत्सव की धूम, जगह-जगह सजे पंडाल; 21 सितंबर को होगा विसर्जन

by Atul Narain Srivastava
September 14, 2026
0

अयोध्या, महानगर निगम के अंतर्गत वार्ड नंबर 204 के दर्शननगर बाजार और आसपास के क्षेत्रों में सोमवार, 14 सितंबर 2026...

पूर्व सांसद डॉ. निर्मल खत्री की पत्नी बीना खत्री का निधन, 15 सितंबर को होगा अंतिम संस्कार

by Atul Narain Srivastava
September 14, 2026
0

अयोध्या, फैजाबाद के पूर्व सांसद डॉ. निर्मल खत्री की धर्मपत्नी श्रीमती बीना खत्री (74) का सोमवार को निधन हो गया।...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group