Monday, September 14, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

दिल्ली में NCERT की ‘पायरेटेड’ किताबों की आपूर्ति करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 13, 2025
in देश
0

नयी दिल्ली, मध्य दिल्ली के दरियागंज स्थित एक गोदाम पर छापा मरने के बाद पुलिस ने एनसीईआरटी की ‘पायरेटेड’ पुस्तकों (अनधिकृत रूप से प्रकाशित पुस्तकें) की आपूर्ति में शामिल एक गिरोह का भंडाफोड़ करके इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, एनसीईआरटी के अधिकृत कानूनी प्रतिनिधियों के साथ टीम ने अभियान के दौरान एनसीईआरटी की कुल 12,755 पायरेटेड किताबें जब्त कीं।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान यमुना विहार निवासी कनिष्क (32) और प्रीत विहार निवासी विनोद जैन (65) के रूप में हुई है।

पुलिस उपायुक्त (अपराध) संजीव कुमार यादव ने एक आधिकारिक बयान में बताया कि 10 नवंबर को प्राप्त विशेष सूचना के आधार पर पुलिस ने दरियागंज स्थित एक गोदाम पर छापा मारा, जहां एनसीईआरटी की पायरेटेड किताबें रखी मिलीं।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और भारतीय न्याय संहिता तथा कॉपीराइट अधिनियम, 1957 की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि कनिष्क ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक की उपाधि प्राप्त की है और उसका कोई पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी विनोद जैन ने कक्षा 12वीं तक की पढ़ाई की है और वह पिछले साल अपराध शाखा में दर्ज इसी तरह के एक मामले में शामिल था।

पुलिस ने बताया कि जांचकर्ता जब्त की गई पायरेटेड पुस्तकों के अवैध मुद्रण और वितरण से जुड़े स्रोत और गिरोह का पता लगाने के लिए काम कर रहे हैं।

Tags: दिल्ली में NCERT की ‘पायरेटेड’ किताबों
Previous Post

छत्तीसगढ़ के नेशनल पार्क जंगलों में बड़ी मुठभेड़, 27 लाख इनामी 6 माओवादी ढेर

Next Post

विस्फोट से पहले उमर का शांत भाव से कार चलाना और बार-बार मार्ग बदलने का पता चला

Related Posts

देश

जयपुर में कुंवारों की भीड़! मोती डूंगरी गणेश मंदिर में मेहंदी लेने उमड़े श्रद्धालु, सोशल मीडिया रील देखकर पहुंचे लोग

September 14, 2026
देश

Operation Deep Manifest: नासिक के सीएफएस अंबड में आयातित सूखे खजूर के 13 कंटेनर जब्त, पाकिस्तानी सूखी खजूर जब्त

September 14, 2026
Featured

क्या बिल्ली-कुत्ते को भी हो सकता है बर्ड फ्लू? H5 वायरस से पालतू जानवरों को ऐसे बचाएं

September 14, 2026
देश

2013 रेप केस में तरुण तेजपाल ने गोवा की कोर्ट में किया सरेंडर, कहा- न्याय मिलेगा

September 14, 2026
Next Post

विस्फोट से पहले उमर का शांत भाव से कार चलाना और बार-बार मार्ग बदलने का पता चला

Recent Posts

जयपुर में कुंवारों की भीड़! मोती डूंगरी गणेश मंदिर में मेहंदी लेने उमड़े श्रद्धालु, सोशल मीडिया रील देखकर पहुंचे लोग

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

जयपुर, गणेश चतुर्थी के अवसर पर जयपुर के प्रसिद्ध मोती डूंगरी गणेश मंदिर में सोमवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़...

Operation Deep Manifest: नासिक के सीएफएस अंबड में आयातित सूखे खजूर के 13 कंटेनर जब्त, पाकिस्तानी सूखी खजूर जब्त

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

भारत द्वारा पाकिस्तान से आयात पर लगाए गए प्रतिबंध को दरकिनार करने के प्रयासों पर महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए, राजस्व खुफिया...

अयोध्या के दर्शननगर बाजार में गणेश उत्सव की धूम, जगह-जगह सजे पंडाल; 21 सितंबर को होगा विसर्जन

by Atul Narain Srivastava
September 14, 2026
0

अयोध्या, महानगर निगम के अंतर्गत वार्ड नंबर 204 के दर्शननगर बाजार और आसपास के क्षेत्रों में सोमवार, 14 सितंबर 2026...

पूर्व सांसद डॉ. निर्मल खत्री की पत्नी बीना खत्री का निधन, 15 सितंबर को होगा अंतिम संस्कार

by Atul Narain Srivastava
September 14, 2026
0

अयोध्या, फैजाबाद के पूर्व सांसद डॉ. निर्मल खत्री की धर्मपत्नी श्रीमती बीना खत्री (74) का सोमवार को निधन हो गया।...

बार एसोसिएशन रुदौली के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ, बार-बेंच में बेहतर समन्वय पर जोर

by Atul Narain Srivastava
September 14, 2026
0

अयोध्या, बार एसोसिएशन रुदौली के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह शनिवार को आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group