Monday, September 14, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

‘बागेश्वर धाम सनातन एकता पदयात्रा’ के दौरान दिल्ली-आगरा राजमार्ग पर यातायात प्रतिबंधित

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 11, 2025
in देश
0

मथुरा, दिल्ली के छतरपुर मंदिर से सात नवम्बर को शुरु हुई ‘बागेश्वर धाम सनातन एकता पदयात्रा’ 16 नवंबर को वृन्दावन में संपन्न होगी और इस दौरान दिल्ली-आगरा राजमार्ग पर यातयात पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा ।

मथुरा होते हुए अथवा मथुरा जनपद से दिल्ली जाने वाले सभी वाहनों का 12 नवम्बर की रात से 16 नवम्बर की रात तक दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा ।

यह जानकारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने दी। उन्होंने सोमवार को बताया कि प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार यह पदयात्रा जनपद में 13 नवम्बर को प्रवेश करेगी तथा 16 को वृन्दावन के चार धाम पहुंचकर संपन्न होगी।

उन्होंने बताया कि इस बीच जिले में सात स्थानों पर यात्रा के पड़ाव रहेंगे, जहां विभिन्न धार्मिक, सामाजिक, सांस्कृतिक एवं राजनीतिक संगठन पदयात्रियों का स्वागत- सत्कार करेंगे। इस दौरान कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय पुलिसकर्मियों के साथ-साथ अन्य जनपदों से भी पुलिस व सशस्त्र पुलिस बल (पीएसी) को तैनात किया जा रहा है।

एसएसपी ने बताया कि पदयात्रा के दौरान चार दिन तक दिल्ली-आगरा राजमार्ग पर सरकारी, व्यावसायिक तथा निजी वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। केवल आपातकालीन सेवाओं से संबंधित वाहनों को ही इस प्रतिबंध से छूट मिल सकेगी।

उन्होंने बताया कि जनपद के लोगों से भी अपील की जा रही है कि वे भी दुपहिया, तिपहिया वाहनों से या राजमार्ग पर पैदल चलने से बचें, क्योंकि सभी वाहनों का मार्ग परिवर्तित कर यमुना एक्सप्रेस-वे, भरतपुर-बरेली राजमार्ग आदि से गुजारा जाएगा। ऐसा संभव न होने की स्थिति में उन्हें जनपद से वापस कर दिया जाएगा।

Tags: ‘बागेश्वर धाम सनातन एकता पदयात्रा
Previous Post

महोबा में तीन नाबालिग सगी बहनों के शव कुएं से बरामद

Next Post

दिल्ली विस्फोट: अमित शाह की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक; मृतकों की संख्या बढ़कर 12 हुई

Related Posts

देश

जयपुर में कुंवारों की भीड़! मोती डूंगरी गणेश मंदिर में मेहंदी लेने उमड़े श्रद्धालु, सोशल मीडिया रील देखकर पहुंचे लोग

September 14, 2026
देश

Operation Deep Manifest: नासिक के सीएफएस अंबड में आयातित सूखे खजूर के 13 कंटेनर जब्त, पाकिस्तानी सूखी खजूर जब्त

September 14, 2026
Featured

क्या बिल्ली-कुत्ते को भी हो सकता है बर्ड फ्लू? H5 वायरस से पालतू जानवरों को ऐसे बचाएं

September 14, 2026
देश

2013 रेप केस में तरुण तेजपाल ने गोवा की कोर्ट में किया सरेंडर, कहा- न्याय मिलेगा

September 14, 2026
Next Post

दिल्ली विस्फोट: अमित शाह की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक; मृतकों की संख्या बढ़कर 12 हुई

Recent Posts

ग्रेटर नोएडा में उल्लुओं का आतंक, लोगों पर झपट्टा मारने वाले 8 उल्लू रेस्क्यू; कई घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

ग्रेटर नोएडा, वेस्ट की ला रेजिडेंशिया सोसाइटी में पिछले कई दिनों से उल्लुओं के हमले से लोगों में दहशत का...

जयपुर में कुंवारों की भीड़! मोती डूंगरी गणेश मंदिर में मेहंदी लेने उमड़े श्रद्धालु, सोशल मीडिया रील देखकर पहुंचे लोग

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

जयपुर, गणेश चतुर्थी के अवसर पर जयपुर के प्रसिद्ध मोती डूंगरी गणेश मंदिर में सोमवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़...

Operation Deep Manifest: नासिक के सीएफएस अंबड में आयातित सूखे खजूर के 13 कंटेनर जब्त, पाकिस्तानी सूखी खजूर जब्त

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

भारत द्वारा पाकिस्तान से आयात पर लगाए गए प्रतिबंध को दरकिनार करने के प्रयासों पर महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए, राजस्व खुफिया...

अयोध्या के दर्शननगर बाजार में गणेश उत्सव की धूम, जगह-जगह सजे पंडाल; 21 सितंबर को होगा विसर्जन

by Atul Narain Srivastava
September 14, 2026
0

अयोध्या, महानगर निगम के अंतर्गत वार्ड नंबर 204 के दर्शननगर बाजार और आसपास के क्षेत्रों में सोमवार, 14 सितंबर 2026...

पूर्व सांसद डॉ. निर्मल खत्री की पत्नी बीना खत्री का निधन, 15 सितंबर को होगा अंतिम संस्कार

by Atul Narain Srivastava
September 14, 2026
0

अयोध्या, फैजाबाद के पूर्व सांसद डॉ. निर्मल खत्री की धर्मपत्नी श्रीमती बीना खत्री (74) का सोमवार को निधन हो गया।...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group