Thursday, October 16, 2025
publicnews360.in
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360.in
No Result
View All Result

अफगानिस्तान ने रातभर सीमा पर चलाए गए अभियान में 58 पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
4 days ago
in अंतराष्ट्रीय
A A
अफगानिस्तान ने रातभर सीमा पर चलाए गए अभियान में 58 पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया

पेशावर, अफगानिस्तान ने रविवार को कहा कि उसने रात भर सीमा पर चलाए गए अभियान में 58 पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया है। अफगानिस्तान का कहना है कि उसने यह कार्रवाई अपने क्षेत्र और हवाई क्षेत्र में बार-बार हो रहे उल्लंघन के जवाब में की।

इस हफ्ते की शुरुआत में अफगान अधिकारियों ने पाकिस्तान पर राजधानी काबुल और देश के पूर्वी हिस्से में एक बाजार को निशाना बनाकर बमबारी करने का आरोप लगाया था। पाकिस्तान ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली।

Related articles

अमृतसर में BSF ने तस्कर के घर पर छापेमार कार्रवाई कर जब्त किए करोड़ों रुपए

रुपया अपने सर्वकालिक निचले स्तर से 73 पैसे के जोरदार उछाल के साथ 88.08 प्रति डॉलर पर बंद

ट्रंप-जेलेंस्की वार्ता से पहले यूक्रेनी अधिकारियों ने अमेरिकी हथियार निर्माताओं से मुलाकात

ट्रंप-जेलेंस्की वार्ता से पहले यूक्रेनी अधिकारियों ने अमेरिकी हथियार निर्माताओं से मुलाकात

अमेरिका ने ईरानी पेट्रोलियम उत्पादों की बिक्री और खरीद को लेकर छह भारतीय कंपनियों पर लगाए प्रतिबंध

भारत ने सितंबर में रूस से 2.5 अरब यूरो का कच्चा तेल खरीदा

गाजा संघर्ष विराम के तहत हमास ने सभी 20 जीवित बंधकों को ‘रेड क्रॉस’ को सौंपा

गाजा संघर्ष विराम के तहत हमास ने सभी 20 जीवित बंधकों को ‘रेड क्रॉस’ को सौंपा

तालिबान सरकार के मुख्य प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद ने कहा कि अफगान बलों ने 25 पाकिस्तानी सैन्य चौकियों पर कब्जा कर लिया है, 58 सैनिक मारे गए हैं और 30 अन्य घायल हुए हैं।

पाकिस्तान ने सीमावर्ती क्षेत्रों में हमलों को अफगानिस्तान के सुरक्षा बलों द्वारा किया गया ‘‘अकारण’’ हमला बताते हुए इसके जवाब में कई अफगान सीमा चौकियों, प्रशिक्षण शिविरों और आतंकवादी ठिकानों को नष्ट कर दिया। सुरक्षा सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी।

तालिबान सरकार के रक्षा मंत्रालय ने रविवार तड़के हमलों की पुष्टि की और कहा कि उसके सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की।

तालिबान ने पाकिस्तान का जेट डूरंड लाइन पर गिरा दिया

पाकिस्तान के फाइटर जेट अफगानिस्तान भी गिरा रहा है

और कॉंग्रेस कह रही है पाक ने भारत के राफेल गिरा दिए pic.twitter.com/j1i3PpQxSp

— Nehra Ji (@nehraji77) October 12, 2025

मंत्रालय ने कहा, ‘‘अगर विरोधी पक्ष फिर से अफगानिस्तान की क्षेत्रीय अखंडता का उल्लंघन करता है तो हमारे सशस्त्र बल देश की सीमाओं की रक्षा के लिए पूरी तरह तैयार हैं और उसका माकूल जवाब देंगे। अफगान बलों ने खैबर पख्तूनख्वा में अंगूर अड्डा, बाजौर, कुर्रम, दीर और चित्राल एवं बलूचिस्तान में बारामचा स्थित पाकिस्तानी चौकियों को निशाना बनाया।

वहीं पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने सीमा चौकियों पर तालिबान के हमलों को ‘‘अकारण’’ बताया और उन पर आम नागरिकों पर गोलीबारी करने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा, ‘‘अफगान बलों ने नागरिक आबादी को निशाना बनाकर गोलीबारी की जो अंतरराष्ट्रीय कानूनों का घोर उल्लंघन है। पाकिस्तान के जांबाज सुरक्षा बलों ने त्वरित और असरदार जवाब दिया है और किसी भी उकसावे को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की सेनाएं सतर्क हैं और अफगानिस्तान को ईंट का जवाब पत्थर से दिया जा रहा है।

तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) की ओर से कथित तौर पर अफगानिस्तान की धरती का इस्तेमाल करते हुए बार-बार आतंकवादी हमले करने के बाद दोनों पड़ोसियों के बीच स्थिति बिगड़ गई, जिसमें पिछले हफ्ते अशांत खैबर पख्तूनख्वा के ओरकजई जिले में हुआ एक हमला भी शामिल है। उस हमले में एक लेफ्टिनेंट कर्नल और एक मेजर समेत 11 सैन्यकर्मियों की जान चली गई थी।

अफगानिस्तान की राजधानी से बृहस्पतिवार रात को विस्फोटों की खबरें मिलीं। अफगानिस्तान ने इन हमलों के लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराया, हालांकि पाकिस्तानी सेना ने इस पर कोई जवाब नहीं दिया।

माना जा रहा है कि काबुल में हमलों के बाद अफगान सुरक्षा बलों ने शनिवार रात पाकिस्तान को निशाना बनाकर हमले किए।

सरकारी मीडिया के अनुसार, पाकिस्तान ने रविवार तड़के जवाबी कार्रवाई करते हुए कई सीमावर्ती इलाकों पर हमला किया गया और सीमा चौकियों को नष्ट कर दिया गया।

इस घटनाक्रम पर पाकिस्तानी सेना की ओर से कोई आधिकारिक बयान या टिप्पणी नहीं आई है।

हालांकि, सुरक्षा सूत्रों ने पुष्टि की कि अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तैनात पाकिस्तानी बलों ने ‘‘कई अफगान सीमा चौकियों को निशाना बनाया’’। उन्होंने कहा कि कई अफगान चौकियों और आतंकवादी ढांचों को काफी नुकसान पहुंचने की खबरें हैं।

उन्होंने कहा कि ‘‘कई अफगान सैनिक मारे गए’’ और ‘‘पाकिस्तानी सुरक्षा बलों की प्रभावी कार्रवाई’’ के कारण आतंकवादियों को पीछे हटना पड़ा।

दुनिया में एक और संघर्ष की आहट –
पाक-अफ़ग़ान सीमा के कई इलाकों से दोनों देशों के बीच भीषण गोलाबारी की खबरें सामने आ रही हैं। pic.twitter.com/OWV8yCKXBP

— Ankit Kumar Avasthi (@kaankit) October 11, 2025

Tags: अफगानिस्तान ने रातभर सीमा पर चलाए
Previous Post

मिस्र के शर्म अल-शेख में रिसॉर्ट जाते समय कार दुर्घटना में कतर के तीन राजनयिकों की मौत

Next Post

IPS आत्महत्या मामला: पत्नी की आपत्ति के बाद पुलिस ने प्राथमिकी में और धाराएं जोड़ीं

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360

Related Posts

No Content Available
Load More
Next Post
IPS आत्महत्या मामला: पत्नी की आपत्ति के बाद पुलिस ने प्राथमिकी में और धाराएं जोड़ीं

IPS आत्महत्या मामला: पत्नी की आपत्ति के बाद पुलिस ने प्राथमिकी में और धाराएं जोड़ीं

बागपत में इमाम के दो नाबालिग छात्रों ने किया हत्याकांड, गिरफ्तार

बागपत में इमाम के दो नाबालिग छात्रों ने किया हत्याकांड, गिरफ्तार

तमिलनाडु स्थित मंडपम तट से 4.9 किलोग्राम विदेशी मूल का सोना जब्त

कोलकाता: BSF ने तस्कर को पकड़ा, 2.82 करोड़ रुपये के सोने के बिस्कुट बरामद

सुलतानपुर में बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक को मारी गोली, हालत गंभीर

बुलंदशहर: पैसे के लेन-देन को लेकर की गई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत

हमारे बारे में

www.publicnews360.in  न्यूज़ चैनल है, विश्वनीयता के साथ ताजा समाचार पढ़े

प्रकाशक/संपादक :  अतुल नारायण श्रीवास्तव

उप संपादक : अनुराग वर्मा

Regd. No.: UAM UP24D0003784

Address-  Faizabad-Ayodhya Pin-224001 (UP)

All Dispute Ayodhya jurisdiction only

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित

राजाज्ञा संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनाक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित

© 2020 publicnews360.in

  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2020 publicnews360.in