Thursday, September 24, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

ललन सिंह के विवादत बयान पर विपक्ष भड़का, जदयू नेता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

admin by admin
November 4, 2025
in राजनीति
0

पटना, जनता दल यूनाइटेड (जदयू) नेता और केंदीय मंत्री राजीव सिंह उर्फ ललन सिंह के एक कथित वीडियो के वायरल होने के बाद मंगलवार को नया विवाद खड़ा हो गया।

एक अधिकारी ने बताया कि इस कथित वीडियो को लेकर केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

इस वीडियो में वह राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) समर्थकों से कह रहे हैं कि वे मतदान दिवस पर विपक्षियों को घर से बाहर न निकलने दें। वीडियो मोकामा का बताया जा रहा है, जो ललन सिंह के मुंगेर लोकसभा क्षेत्र में आता है।

वीडियो की प्रामाणिकता की ‘पीटीआई-भाषा’ द्वारा स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की जा सकी है।

वीडियो में मगही में ललन कथित रूप से कहते सुने जा सकते हैं, ‘‘यहां कुछ लोग हैं–उन्हें मतदान वाले दिन घर से बाहर नहीं निकलने देना है। इन्हें अपने घरों के अंदर बंद कर दीजिए। अगर ये आपको मनाने लगे, तो इन्हें मतदान केंद्र तक साथ ले जाइए और वोट डाले जाने के बाद घर वापस भेज दीजिए।

यह वीडियो उस समय वायरल हुआ है जब हत्या के एक मामले में मोकामा से पार्टी के प्रत्याशी अनंत सिंह और उनके साथियों– माणिकांत ठाकुर एवं रंजीत राम की गिरफ्तारी के बाद राजनीतिक तापमान बढ़ गया है। जन सुराज पार्टी के समर्थक दुलार चंद यादव की कथित रूप से चुनाव प्रचार के दौरान मोकामा इलाके में मौत हुई थी। यादव जनसुराज प्रत्याशी पीयूष प्रियदर्शी के समर्थन में प्रचार कर रहे थे।

अनंत सिंह की गिरफ्तारी के बाद ललन सिंह ने सोमवार को मोकामा में अनंत सिंह के समर्थन में जनसभाओं में कहा था कि यह घटना एक ‘साजिश’ है और अनंत सिंह ने पुलिस के साथ सहयोग किया तथा कानून-व्यवस्था का पालन किया। ललन सिंह और उप-मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को मोकामा का दौरा कर अनंत सिंह के पक्ष में प्रचार और रोड शो किया।

मोकामा में लोगों को संबोधित करते हुए ललन सिंह ने कहा, ‘‘अनंत सिंह की गिरफ्तारी के बाद हर व्यक्ति को अनंत सिंह की तरह संघर्ष करना चाहिए। जब अनंत बाबू बाहर थे, मेरी ज़िम्मेदारी कम थी, पर अब जब वह जेल में हैं तो मेरी ज़िम्मेदारी और बढ़ गई है। आज से मैंने मोकामा की कमान अपने हाथ में ले ली है।’’

उन्होंने कहा , ‘‘अनंत सिंह की गिरफ्तारी के पीछे साजिश है। सच्चाई जल्द ही सामने आएगी क्योंकि पुलिस जांच कर रही है और लोग साजिशकर्ताओं के बारे में जान जायेंगे।

विपक्ष ने ललन के वायरल वीडियो पर तीखी प्रतिक्रिया दी। राष्ट्रीय जनता दल (राजद )ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘ललन सिंह, निर्वाचन आयोग के सीने पर बुलडोजर चलाते हुए कह रहे हैं कि गरीबों को मतदान के दिन घर से बाहर नहीं निकलने देना है। उन्हें घर में बंद कर दीजिए, अधिक हंगामा किया तो वोट डालवा कर घर भेज दीजिए। निर्वाचन आयोग कहां है?

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘यह बिहार में ‘गुंडागर्दी और जंगलराज’ का नया उदाहरण है। हार नजदीक आते ही जदयू-भाजपा के नेता खुलेआम कह रहे हैं कि वे मतदान के दिन लोगों को घर से नहीं निकलने देंगे, घर में बंद करेंगे और अगर विरोध करेंगे तो उन्हें ले जाकर वोट डालवाया जाएगा।

Tags: ललन सिंह के विवादत बयान
Previous Post

Russia-Ukrainian War : यूक्रेनी ड्रोन रूस के अंदरूनी हिस्सों में गिरे

Next Post

Ayodhya: चोरी की दो लाईसेंसी गन, कारतूस व चोरी में प्रयुक्त ई रिक्शा सहित दो गिरफ्तार

Related Posts

उत्तर प्रदेश

Gorakhpur: सोशल मीडिया के ‘आधे सच’ पर बोले CM योगी, बोले- पूरी जानकारी और संदर्भ समझना जरूरी

September 23, 2026
उत्तर प्रदेश

बसपा में बड़ा बदलाव: मायावती के भतीजे ईशान आनंद बने राष्ट्रीय संयोजक

September 23, 2026
उत्तर प्रदेश

बुलडोजर कार्रवाई पर अखिलेश यादव का बयान, बोले- नुकसान की भरपाई करे सरकार; सपा सरकार बनी तो पीड़ितों को देंगे मुआवजा

September 23, 2026
उत्तर प्रदेश

विधान परिषद की 11 सीट के लिये चुनाव कार्यक्रम जारी; आदर्श आचार संहिता लागू

September 22, 2026
Next Post

Ayodhya: चोरी की दो लाईसेंसी गन, कारतूस व चोरी में प्रयुक्त ई रिक्शा सहित दो गिरफ्तार

Recent Posts

ऑस्ट्रेलिया के Medicare आंकड़ा पोर्टल में OpenAI के AI एजेंट की अनधिकृत पहुंच

ऑस्ट्रेलिया के Medicare सिस्टम में OpenAI एजेंट की सेंध, AI की जवाबदेही पर उठे सवाल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 24, 2026
0

ऑस्ट्रेलिया की Medicare प्रणाली से जुड़े एक सरकारी डेटा पोर्टल में जून 2026 में OpenAI के एक AI एजेंट द्वारा...

अयोध्या: पटरंगा थाना क्षेत्र में मिठाई लेकर घर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, बाइक की चेन उतरने से दुर्घटना की आशंका

by Atul Narain Srivastava
September 24, 2026
0

अयोध्या, पटरंगा थाना क्षेत्र में गुरुवार को सड़क हादसे में 29 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक मिठाई लेकर बाइक...

UPSC सिविल सेवा परीक्षा के पेपरवार अंक फिर होंगे सार्वजनिक? CIC ने की 2018 से व्यवस्था बहाल करने की सिफारिश

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 24, 2026
0

नयी दिल्ली, 24 सितंबर (भाषा) केंद्रीय सूचना आयोग (सीआईसी) ने सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों को प्रत्येक पेपर...

अयोध्या में कल गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, जमुनिया बाग से निकलेगी शोभायात्रा

by Atul Narain Srivastava
September 24, 2026
0

अयोध्या, श्री गणेश उत्सव के अंतिम चरण में शुक्रवार को अयोध्या में भगवान श्री गणेश की प्रतिमाओं का विसर्जन किया...

रुदौली: बोर्ड बैठक का विवाद थाने पहुंचा, EO की तहरीर पर पालिका अध्यक्ष पर मुकदमा दर्ज

by Atul Narain Srivastava
September 24, 2026
0

अयोध्या, नगर पालिका परिषद रुदौली की बोर्ड बैठक में अधिशासी अधिकारी और पालिका अध्यक्ष के बीच नौ आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group