अयोध्या में चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत चोरी, लूट, डकैती, हत्या, दहेज हत्या, अवैध तमंचा व मादक पदार्थो की रोकथाम के क्रम में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। अयोध्या पुलिस ने चोरी की घटना में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से लाइसेंसी गन, जिंदा कारतूस, और अन्य सामान बरामद हुआ है।
वादी मुकदमा ने सूचना दी थी, वह एलाइन्स सिक्पो में गनमैन के पद पर कार्यरत है और दीपावली की छुट्टी में घर आये थे। घर में पत्नी से कुछ विवाद होने के कारण वह अपनी गन व कारतूस, बैग में कपडा, गन लाईसेंस व कुछ सामान लेकर बासी सिद्धार्थनगर जाने के लिए अकबरपुर अम्बेडकर नगर से बस पकडे और देवकाली बाईपास पहुंचने पर रात समय करीब 09.00 बजे बस्ती जाने के लिए एक ई रिक्शा पर बैठ गये।
वादी मुकदमा के नशे में होने के कारण वादी मुकदमा रास्ते मे पेशाब करने के लिए उतर गये और नशे का फायदा उठाकर ई रिक्शा चालक व उसके सहयोगी द्वारा वादी मुकदमा का SBBL लाईसेंसी गन, पांच अदद जिंदा कारतूस 12 बोर, दो अदद गन लाईसेंस, एक अदद बैग को चोरी कर मौके से फरार हो गये थे।
पुलिस टीम ने अपनी जांच में पाया कि आरोपियों ने वादी मुकदमा के नशे का फायदा उठाकर उनके सामान की चोरी की थी। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक ई-रिक्शा भी बरामद किया है, जिसका उपयोग वे अपराध में कर रहे थे। आरोपियों की पहचान मो. जैद और संतोष कुमार तिवारी के रूप में हुई है।
गिरफ्तारी टीम में मनोज कुमार शर्मा प्रभारी निरीक्षक, उ0नि0 बृजभूषण पाठक, उ0नि0 सुनील कुमार तिवारी, हे0का0 सूर्य प्रकाश चतुर्वेदी, हे0का0 प्रमोद कुमार, का0 अजय कुमार, का0 यशवीर सिंह, का0 नरेन्द्र कुमार, थाना कोतवाली अयोध्या शामिल रहे।









