Wednesday, September 23, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

बरेली हिंसा के दो आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार; एसपी लूटी गई एंटी रायट गन बरामद

admin by admin
October 1, 2025
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0

बरेली हिंसा मामले में शामिल दो आरोपियों, इदरीस और इकबाल, का एनकाउंटर हुआ है। मुठभेड़ में दोनों के पैर में गोली लगी है और अब दोनों ही पुलिस हिरासत में हैं। इनके पास से एसपी सिटी के गनर से लूटी गई गन भी बरामद की गई है। एनकाउंटर सीबीगंज थाना क्षेत्र के बंडीया नहर के पास हुआ।

पुलिस के अनुसार, जब टीम आरोपियों तक पहुंची, तो दोनों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में वो घायल हो गए और उन दोनों को पकड़ लिया गया।

अब तक पुरे 75 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिनमें इदरीस और इकबाल भी शामिल हैं। पुलिस को संदेह है कि सैकड़ों गिरफ्तारियां और की जा सकती हैं। हिंसा के सिलसिले में दर्ज FIR में करीब 3000 लोगों के खिलाफ सबूत भी हैं।

पुलिस के मुताबिक, इदरीस और इकबाल शाहजहांपुर के निवासी हैं। इदरीस पर पहले से 30, जबकि इकबाल पर 17 आपराधिक केस दर्ज हैं। इदरीस के पास से एंटी फ्लेयर गन भी बरामद की गयी है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

जांच में सामने आया है कि इस हिंसा का मास्टरमाइंड मौलाना तौकीर रजा है। पुलिस के अनुसार, ये घटना पूर्व नियोजित थी और प्रदर्शन के नाम पर माहौल बिगाड़ने की योजना पहले से बनाई गई थी। पुलिस ने पहले लोगों को समझाने की कोशिश भी की थी, लेकिन बात नहीं मानी गई जिसके बाद हिंसा भड़क गई जो लगभग आधे घंटे तक चली।

सहारनपुर जिले में कांग्रेस सांसद इमरान मसूद और समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक शाहनवाज खान को पिछले शुक्रवार को बरेली में हुई हिंसा के बाद वहां जाने से पहले ही मंगलवार देर रात पुलिस ने उनके घर में नजरबंद कर दिया।

मसूद और खान के घरों के बाहर मंगलवार देर शाम से ही बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया था। सांसद इमरान मसूद ने बुधवार को अपने आवास पर संवाददाताओं से बातचीत में कहा, ”हम गांधी विचारधारा के लोग हैं। हम दोनों सुबह छह बजकर 50 मिनट पर जाने वाली ट्रेन से बरेली जा रहे थे। वहां हमें पुलिस उप महानिरीक्षक और अन्य अधिकारियों से मुलाकात करनी थी और हमें डेढ़ बजे की ट्रेन से लौटना था। मगर हमें नजरबंद करके हमारा रास्ता रोक दिया गया।

मसूद ने कहा,  सरकार मुसलमानों को निशाना बनाकर उन पर कार्रवाई कर रही है। क्या हमारे लिये एक कानून होगा और दूसरों के लिये दूसरा होगा?” मसूद ने कहा कि देश में अगर इस तरह का माहौल चल रहा होगा तो हमें होशियार होना पड़ेगा।

सांसद ने सवाल करते हुए कहा, ”फतेहपुर में जिस तरह मकबरे में घुसकर मजार पर तोडफोड़ और अराजकता हुई, तमाशा हुआ वहां, लोग बैरिकेडिंग तोड़कर अंदर घुसे और तोड़फोड़ की। वहां आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई। मुजफरनगर की सड़कों पर लोगों ने होटलों को लूट लिया लेकिन वहां कोई कार्यवाही नही हुई। पोस्टर लेकर कोई लड़का खडा हो गया तो क्या आप उसके हाथ पैर तोड़ देंगे? उस पोस्टर में तो किसी के लिये नफरत नहीं थी।

Tags: बरेली हिंसा के दो आरोपी
Previous Post

चेन्नई में ताप विद्युत संयंत्र की निर्माणाधीन इमारत गिरने से नौ मजदूरों की मौत

Next Post

दशहरा और दीपावली के लिए रोडवेज बसों का किराया 10 प्रतिशत तक छूट देगी सरकार

Related Posts

उत्तर प्रदेश

Gorakhpur: सोशल मीडिया के ‘आधे सच’ पर बोले CM योगी, बोले- पूरी जानकारी और संदर्भ समझना जरूरी

September 23, 2026
उत्तर प्रदेश

Bahraich: रुपईडीहा में पुलिस मुठभेड़, वाहन चोर गिरोह का सदस्य घायल; 2 नेपाली साथियों समेत तीन गिरफ्तार

September 23, 2026
उत्तर प्रदेश

सुल्तानपुर : पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर पलटी, युवक की मौत, छह अन्य घायल

September 23, 2026
उत्तर प्रदेश

बसपा में बड़ा बदलाव: मायावती के भतीजे ईशान आनंद बने राष्ट्रीय संयोजक

September 23, 2026
Next Post

दशहरा और दीपावली के लिए रोडवेज बसों का किराया 10 प्रतिशत तक छूट देगी सरकार

Recent Posts

Ayodhya Deepotsav 2026: 30 लाख दीपों से जगमगाएगी रामनगरी, 2100 ड्रोन शो और रामायण थीम से सजेगा शहर

by Atul Narain Srivastava
September 23, 2026
0

लखनऊ, प्रदेश सरकार अयोध्या में दीपोत्सव 2026 को और भव्य एवं नवाचारपूर्ण बनाने के लिए इस बार आम लोगों और...

Gorakhpur: सोशल मीडिया के ‘आधे सच’ पर बोले CM योगी, बोले- पूरी जानकारी और संदर्भ समझना जरूरी

by Atul Narain Srivastava
September 23, 2026
0

गोरखपुर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही सूचनाओं को लेकर लोगों से सतर्क...

Bahraich: रुपईडीहा में पुलिस मुठभेड़, वाहन चोर गिरोह का सदस्य घायल; 2 नेपाली साथियों समेत तीन गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 23, 2026
0

बहराइच, नेपाल सीमा से सटे रुपईडीहा क्षेत्र में मंगलवार देर रात पुलिस और वाहन चोरी गिरोह के सदस्यों के बीच...

Ayodhya, रुदौली: पुष्टाहार से पकवान तक पहुंचा पोषण का संदेश, फूल-पत्तियों की रंगोली बनी आकर्षण का केंद्र

by Atul Narain Srivastava
September 23, 2026
0

Ayodhya, रुदौली तहसील क्षेत्र के भेलसर गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर पोषण माह का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं...

Ayodhya: Blinkit मैनेजर पर जानलेवा हमला, दो आरोपी गिरफ्तार; लोहे की रॉड और Bullet बाइक बरामद

by Atul Narain Srivastava
September 23, 2026
0

अयोध्या, इनायतनगर थाना क्षेत्र में Blinkit कंपनी के मैनेजर पर कथित जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने दो...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group