Wednesday, August 5, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

लखनऊ: विमान में विधायक और यात्री के बीच धक्का-मुक्की, आरोपी हिरासत में

admin by admin
October 1, 2025
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0

लखनऊ, दिल्ली से लखनऊ जा रहे एअर इंडिया के एक विमान में ‘‘अपशब्द’’ बोलने से मना करने पर अमेठी के गौरीगंज से विधायक राकेश प्रताप सिंह और एक अन्य यात्री के बीच कहासुनी हो गयी तथा दोनों के बीच कथित तौर पर धक्का मुक्की और हाथापाई भी हुई। पुलिस ने आरोपी यात्री को हिरासत में ले लिया है।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि एअर इंडिया की उड़ान संख्या एआई-837 में समद अली नाम का एक यात्री किसी से फोन पर बात करते हुए गाली गलौज कर रहा था और यात्रियों के विरोध के बावजूद उसने चिल्लाकर बात करना जारी रखा।

सूत्रों के मुताबिक, विधायक राकेश प्रताप सिंह भी इस विमान में सवार थे। उन्होंने भी गाली-गलौज कर रहे यात्री को टोका। इस पर बात बढ़ गई और दोनों के बीच धक्का-मुक्की और हाथापाई हो गई।

सिंह ने कहा कि उन्होंने यात्री से अभद्र भाषा का प्रयोग बंद करने को कहा, लेकिन इससे दोनों के बीच तीखी बहस छिड़ गई।

विधायक ने लखनऊ पहुंचने के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘वह व्यक्ति लगातार अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करता रहा, जो किसी भी सभ्य समाज में स्वीकार नहीं है। जब मैंने उसे सख्ती से रोकने की कोशिश की तो उसने मेरे साथ भी दुर्व्यवहार किया।

सूत्रों ने बताया कि विधायक और यात्री के बीच हाथापाई शुरू होने पर केबिन क्रू के सदस्यों को दोनों को अलग करने के लिए आगे आना पड़ा।

बाद में सिंह ने सरोजिनी नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पुष्टि की है कि घटना की जांच शुरू कर दी गई है।

विधायक ने कहा, ‘‘संविधान हमें स्वतंत्रता देता है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि कोई इसका दुरुपयोग दूसरों की गरिमा का हनन करने के लिए कर सकता है।

अधिकारियों ने बताया कि फतेहपुर जिले के हथगांव थाना क्षेत्र के रज्जीपुर गांव निवासी आरोपी समद को बाद में पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

Tags: लखनऊ: विमान में विधायक और यात्री
Previous Post

अयोध्या IG ने प्रवीण कुमार दुर्गा प्रतिमा विसर्जन स्थल का निरीक्षण कर की कानून-व्यवस्था की फुट पेट्रोलिंग

Next Post

बलिया: पॉलिटेक्निक कॉलेज के छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

Related Posts

उप्र पुलिस भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों को रोडवेज बसों में किराये पर 50 प्रतिशत छूट, परीक्षा आठ, नौ और 10 जून को आयोजित
अयोध्या

उप्र में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को रोडवेज बसों में जल्द मिलेगी नि:शुल्क यात्रा, अनुपूरक बजट में मिला 100 करोड़ रुपये

August 4, 2026
मऊ पुलिस ने फर्जी क्यूआर भुगतान से दुकानदारों को ठगने का आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

मऊ पुलिस ने फर्जी क्यूआर भुगतान से दुकानदारों को ठगने का आरोपी गिरफ्तार

August 4, 2026
लखनऊ: थल सैनिक कैंप में NCC ग्रुप लखनऊ की गर्ल्स टीम का जलवा, जीती शूटिंग चैंपियनशिप ट्रॉफी
उत्तर प्रदेश

लखनऊ: थल सैनिक कैंप में NCC ग्रुप लखनऊ की गर्ल्स टीम का जलवा, जीती शूटिंग चैंपियनशिप ट्रॉफी

August 4, 2026
सुप्रीमकोर्ट द्वारा असंवैधानिक घोषित कामिल और फाजिल डिग्रियो को योगी ने किया वैध, मिली मंत्रिमंडल की मंजूरी

Recent Posts

उप्र पुलिस भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों को रोडवेज बसों में किराये पर 50 प्रतिशत छूट, परीक्षा आठ, नौ और 10 जून को आयोजित

उप्र में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को रोडवेज बसों में जल्द मिलेगी नि:शुल्क यात्रा, अनुपूरक बजट में मिला 100 करोड़ रुपये

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 4, 2026
0

लखनऊ, प्रदेश विधानसभा में मंगलवार को पेश किये गये अनुपूरक बजट में राज्य की 60 वर्ष से अधिक उम्र की...

मऊ पुलिस ने फर्जी क्यूआर भुगतान से दुकानदारों को ठगने का आरोपी गिरफ्तार

मऊ पुलिस ने फर्जी क्यूआर भुगतान से दुकानदारों को ठगने का आरोपी गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 4, 2026
0

मऊ, पुलिस ने फर्जी ‘क्यूआर कोड’ और नकली यूटीआर नंबर का उपयोग कर बिना भुगतान किए दुकानदारों से इलेक्ट्रॉनिक सामान...

लखनऊ: थल सैनिक कैंप में NCC ग्रुप लखनऊ की गर्ल्स टीम का जलवा, जीती शूटिंग चैंपियनशिप ट्रॉफी

लखनऊ: थल सैनिक कैंप में NCC ग्रुप लखनऊ की गर्ल्स टीम का जलवा, जीती शूटिंग चैंपियनशिप ट्रॉफी

by Atul Narain Srivastava
August 4, 2026
0

लखनऊ, बरेली में आयोजित दस दिवसीय अंतर-ग्रुप चैंपियनशिप के दौरान एनसीसी ग्रुप लखनऊ की थल सैनिक कैंप (टीएससी) गर्ल्स टीम ने...

सुप्रीमकोर्ट द्वारा असंवैधानिक घोषित कामिल और फाजिल डिग्रियो को योगी ने किया वैध, मिली मंत्रिमंडल की मंजूरी

सुप्रीमकोर्ट द्वारा असंवैधानिक घोषित कामिल और फाजिल डिग्रियो को योगी ने किया वैध, मिली मंत्रिमंडल की मंजूरी

by Atul Narain Srivastava
August 4, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल ने उच्चतम न्यायालय द्वारा राज्य मदरसा शिक्षा परिषद की ओर से कामिल और फाजिल डिग्रियां प्रदान...

Ayodhya: रूदौली के कंपोजिट विद्यालय करीमपुर कांड में साजिश रचने वाली शिक्षिका निलंबित

Ayodhya: रूदौली के कंपोजिट विद्यालय करीमपुर कांड में साजिश रचने वाली शिक्षिका निलंबित

by Atul Narain Srivastava
August 4, 2026
0

अयोध्या, विकास खण्ड रूदौली के कंपोजिट विद्यालय करीमपुर कांड मामले में एक शिक्षक के खिलाफ छात्राओं को भड़का कर साजिश...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group