Saturday, September 26, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

लोक गायिका नेहा सिंह राठौर को अदालत से नहीं मिली राहत, मुकदमा रद्द करने की याचिका खारिज

admin by admin
September 22, 2025
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0

लखनऊ, इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने कश्मीर के पहलगाम में 26 लोगों की धर्म पूछकर हत्या के मामले में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित तौर पर निराधार, धर्म-विरोधी और राष्ट्र-विरोधी बयान देने को लेकर लोक गायिका नेहा सिंह राठौर को कोई राहत देने से इनकार कर दिया है।

अदालत ने इस मामले में राठौर के खिलाफ दर्ज मुकदमे को रद्द करने की उनकी याचिका खारिज कर दी है और उन्हें जांच में पुलिस का सहयोग करने का भी आदेश दिया है। इसके लिए उन्हें 26 सितंबर को जांच अधिकारी के समक्ष पेश होना होगा।

न्यायमूर्ति राजेश सिंह चौहान और न्यायमूर्ति एस.क्यू.एच. रिजवी की पीठ ने मुकदमा निरस्त करने की नेहा की याचिकाओं को 19 सितंबर को खारिज करते हुए फैसला सुनाया।

पीठ ने आदेश पारित करते हुए कहा कि जहां सभी नागरिकों को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का अधिकार है, वहीं संविधान में इसकी कुछ सीमाएं भी निर्धारित हैं।

पीठ ने कहा, ”मुकदमे में लगाये गये आरोपों और केस डायरी के संबंधित हिस्से को देखने के बाद हम इस नतीजे पर पहुंचे हैं कि प्राथमिकी और अन्य सामग्री में लगाए गए आरोप प्रथम दृष्टया संज्ञेय अपराध को जाहिर करते हैं। ऐसे में पुलिस अधिकारियों द्वारा जांच किया जाना वाजिब है।

अदालत ने अपने आदेश में कहा, ”हमारे सामने प्रस्तुत केस डायरी से पता चलता है कि याचिकाकर्ता द्वारा लिखे गए पोस्ट प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के खिलाफ हैं। भारत के प्रधानमंत्री के नाम का इस्तेमाल अपमानजनक और असम्मानजनक तरीके से किया गया है।

याचिकाकर्ता ने ऐसी टिप्पणियों में धार्मिक पहलू और बिहार चुनाव के कोण का इस्तेमाल किया है और प्रधानमंत्री का नाम लेकर उन पर आरोप लगाया है। साथ ही कहा है कि भाजपा सरकार अपने निहित स्वार्थ के लिए हजारों सैनिकों के जीवन का बलिदान कर रही है और देश को पड़ोसी देश के साथ युद्ध में धकेल रही है।

याचिका में 27 अप्रैल 2025 को लखनऊ के हजरतगंज थाने में नेहा राठौर के खिलाफ दर्ज मुकदमे को रद्द करने और पुलिस को इस मामले में उन्हें गिरफ्तार करने से रोकने की मांग की गई थी। उनकी ओर से तर्क दिया गया था कि प्राथमिकी उनकी अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को दबाने के लिए दर्ज की गई है।

शासकीय अधिवक्ता वी.के. सिंह ने राठौर की दलीलों का विरोध करते हुए तर्क दिया कि याचिकाकर्ता ने प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और सत्तारूढ़ भाजपा के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के साथ ही, पाकिस्तान के साथ तनाव चरम पर होने के दौरान राष्ट्र-विरोधी बयान देकर संविधान के अनुच्छेद 19 के तहत प्रदत्त अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के अधिकार का दुरुपयोग किया है।

सिंह ने कहा कि राठौर के बयानों की पाकिस्तान में सोशल मीडिया पर काफी तारीफ की गयी। उन्होंने यह भी तर्क दिया कि बिहार चुनाव को लेकर राठौर के बयानों ने भी अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की सीमाओं को लांघा है।

सिंह ने कहा, ”मौजूदा मामले में मुकदमे के आरोप प्रथम दृष्टया उन अपराधों का आधार प्रस्तुत करते हैं, जिनके तहत प्राथमिकी दर्ज हुई है। साथ ही, जांच एजेंसी द्वारा एकत्र सामग्री संज्ञेय अपराध की ओर संकेत करती है।

Tags: गायिका नेहा सिंह राठौर को अदालत से नहीं
Previous Post

सीतापुर में चार लोग डूबे, दो के शव बरामद

Next Post

मुजफ्फरनगर में गले में सांप लपेटकर वीडियो बनाते समय युवक की सर्पदंश से मौत

Related Posts

क्राइम

जमशेदपुर के केनरा बैंक में बड़ी डकैती, 23 किलो सोना और लाखों की नकदी लूटकर फरार हुए पांच हथियारबंद अपराधी

September 25, 2026
sanketik photo
उत्तर प्रदेश

बहराइच में गन्ने के खेत से निकले तेंदुए के हमले में महिला की मौत, ग्रामीणों में दहशत

September 25, 2026
उत्तर प्रदेश

बहराइच में चेन स्नैचिंग का 72 घंटे में खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में 1 बदमाश घायल, 1 गिरफ्तार

September 25, 2026
उत्तर प्रदेश

बंगाल की खाड़ी में डीप डिप्रेशन का असर, ओडिशा-आंध्र से यूपी तक बारिश का अलर्ट; लखनऊ समेत कई जिलों में भारी बारिश की संभावना

September 25, 2026
Next Post

मुजफ्फरनगर में गले में सांप लपेटकर वीडियो बनाते समय युवक की सर्पदंश से मौत

Recent Posts

अयोध्या में 26 सितंबर को सभी स्कूल बंद, बारिश के अलर्ट के बीच BSA ने जारी किया आदेश

by Atul Narain Srivastava
September 25, 2026
0

अयोध्या, जिले में भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए 26 सितंबर 2026 को अयोध्या के सभी विद्यालय बंद रहेंगे।...

फाइबर की कमी से बढ़ सकता है स्वास्थ्य जोखिम, जानें रोज कितनी मात्रा जरूरी और किन खाद्य पदार्थों से मिलेगा भरपूर फाइबर

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 25, 2026
0

अमेरिकी लोगों के आहार में फाइबर की कमी स्पष्ट रूप से दिखाई देती है। शोधों से लगातार पता चला है...

Watch, अयोध्या: गणपति बप्पा को भावभीनी विदाई, जमुनिया बाग से निकली शोभायात्रा पहुंची गुप्तार घाट

by Atul Narain Srivastava
September 25, 2026
0

अयोध्या, बारिश की बौछारों के बीच रामनगरी अयोध्या में शुक्रवार रात गणेश प्रतिमाओं की शोभायात्राएं जारी हैं। गणेश उत्सव के समापन...

शंख एयरलाइंस से जुड़े परिसरों में आयकर विभाग की कार्रवाई की सूचना, लखनऊ-कानपुर में जांच

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 25, 2026
0

लखनऊ, शंख एयरलाइंस से जुड़े कुछ परिसरों में आयकर विभाग की कार्रवाई की सूचना सामने आई है। शुक्रवार, 25 सितंबर...

अयोध्या में 21.5 किलो गांजा बरामद, पांच आरोपी गिरफ्तार; कार से हो रही थी कथित तस्करी

by Atul Narain Srivastava
September 25, 2026
0

अयोध्या में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली अयोध्या पुलिस ने बड़ी कार्रवाई...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group