राजधानी लखनऊ के कैसरबाग मछली बाज़ार में मंगलवार दोपहर अचानक एक पीपल का पेड़ उखड़ कर गिर गया और उसके नीचे दबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि चार अन्य घायल हो गए।
वहीं, यहां जारी एक बयान के अनुसार लखनऊ की मंडलायुक्त रोशन जैकब अस्पताल पहुंचीं और घायल व्यक्तियों की स्थिति के बारे में जानकारी ली।
कैसरबाग के एक सब्ज़ी विक्रेता रामजी ने बताया कि मछली बाज़ार में लगा पीपल का पेड़ दोपहर करीब एक बजे अचानक गिर गया। उन्होंने बताया कि पेड़ और इसके कारण ढहे घरों का मलबा लोगों पर गिरा और वो अपनी जान बचाने के लिए भागे।
एक अन्य इमरान ने बताया कि मछली विक्रेता उसके 50 वर्षीय चाचा इस हादसे में बाल-बाल बचे। इमरान ने कहा, ” मेरे चाचा को मामूली चोट आई हैं, लेकिन हमारी दुकान के बगल में बैठा दूसरा मछली विक्रेता मलबे के तले दब गया।


