सहारनपुर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) आशीष तिवारी ने थाना चिलकाना क्षेत्र में अवैध खनन एवं वसूली के मामले में एक उप निरीक्षक (दरोगा) तथा एक सिपाही को निलंबित कर दिया जबकि थाना चिलकाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) को लाइन हाजिर किया है।
बिंदल ने बताया कि सहारनपुर के एसएसपी के निर्देश पर उन्होंने मामले की जांच पूरी की और रिपोर्ट दी थी।
रिपोर्ट मिलने के बाद एसएसपी ने थाना चिलकाना प्रभारी चन्द्रसेन सैनी को लाइन हाजिर (पुलिस लाइन से संबद्ध) कर दिया ओर दरोगा संदीप कुमार तथा सिपाही सहदेव सिह को निलंबित किया है।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि अब इस मामले की जांच के लिये एसएसपी ने एक टीम का गठन किया है, जो जल्द ही पूरे मामले की जांच कर अपनी रिपोर्ट देगी।


