Sunday, August 2, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

AI आधारित फर्जी खबरें फैलाने वालों पर मुकदमा चलाने के लिए ठोस समाधान विकसित करने की सिफारिश

admin by admin
September 15, 2025
in देश
0

नयी दिल्ली, संसद की एक समिति ने सरकार से कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) का इस्तेमाल कर गढ़ी गई फर्जी खबरों को फैलाने के लिए जिम्मेदार व्यक्तियों एवं संस्थानों की पहचान करने और उन पर मुकदमा चलाने के लिए ठोस कानूनी व तकनीकी समाधान विकसित करने को कहा है।

संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी संबंधी स्थायी समिति ने अपनी मसौदा रिपोर्ट में, फर्जी खबरों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से एआई के इस्तेमाल के लिए संतुलित दृष्टिकोण अपनाने का आह्वान किया है।

समिति ने कहा है कि इस प्रौद्योगिकी का उपयोग गलत सूचना का पता लगाने के लिए किया जा रहा है, लेकिन यह गलत सूचना का स्रोत भी हो सकती है।

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे की अध्यक्षता वाली समिति की मसौदा रिपोर्ट हाल में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को सौंपी गई। इसे अगले सत्र में संसद में पेश किया जाएगा।

सूत्रों के अनुसार, समिति ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवाई) तथा अन्य संबंधित मंत्रालयों एवं विभागों के बीच करीबी समन्वय का भी आग्रह किया, ताकि एआई जनित फर्जी खबरों के प्रसार के लिए जिम्मेदार व्यक्तियों और संस्थानों की पहचान करने और उन पर मुकदमा चलाने के लिए ठोस कानूनी एवं तकनीकी समाधान विकसित किए जा सकें।

समिति ने एआई सामग्री निर्माताओं के लिए लाइसेंसिंग आवश्यकताओं की व्यवहार्यता का पता लगाने तथा एआई-जनित वीडियो और सामग्री की अनिवार्य ‘लेबलिंग’ के लिए अंतर-मंत्रालयी समन्वय की सिफारिश की है।

समिति के सुझाव सरकार के लिए बाध्यकारी नहीं हैं। हालांकि, सरकार अक्सर इन्हें लागू करने पर विचार करती है, क्योंकि संसदीय समितियां संसद का प्रतिनिधित्व करती हैं।

रिपोर्ट में कहा गया है कि फर्जी खबरों का पता लगाने के लिए वर्तमान में दो परियोजनाएं कार्यान्वित की जा रही हैं — ‘डीप लर्निंग फ्रेमवर्क’ का उपयोग करके फर्जी भाषण का पता लगाना तथा ‘डीपफेक वीडियो’ और छवियों का पता लगाने के लिए सॉफ्टवेयर का डिजाइन और विकास।

समिति ने कहा कि प्रौद्योगिकी में प्रगति, विशेष रूप से एआई में, फर्जी खबरों से संबंधित चिंताओं को दूर करने के लिए आशाजनक समाधान प्रस्तुत करती है। साथ ही, संबंधित मंत्रालयों के इस दृष्टिकोण को रेखांकित किया कि एआई विकसित हो रहा है और यह इंटरनेट पर पहले से उपलब्ध जानकारी के उपयोग पर काम करता है।

मंत्रालयों ने समिति को बताया कि वर्तमान स्थिति में, इसका उपयोग तथ्य-जांच जैसे जटिल विषय के लिए नहीं किया जा सकता।

हालांकि, समिति ने कहा कि एआई का उपयोग संभावित रूप से फर्जी खबरों और भ्रामक सामग्री को मानवीय हस्तक्षेप द्वारा समीक्षा के लिए चिह्नित करने के वास्ते निगरानी के दूसरे स्तर के रूप में किया जा सकता है।

समिति ने कहा कि विभिन्न शोध परियोजनाएं और पहल फर्जी खबरों से निपटने में एआई के उपयोग की संभावना तलाश रही हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, ‘‘गलत और भ्रामक सूचनाओं का पता लगाने, उनकी पुष्टि करने और उनके प्रसार को रोकने के लिए एआई और मशीन लर्निंग तकनीकों का तेजी से उपयोग किया जा रहा है।’’

समिति ने विभिन्न हितधारकों के साथ महीनों की बातचीत के बाद व्यापक सिफारिशें कीं। इसने फर्जी खबरों को लोक व्यवस्था और लोकतांत्रिक प्रक्रिया के लिए एक ‘‘गंभीर खतरा’’ बताया और इस मुद्दे से निपटने के लिए दंडात्मक प्रावधानों में संशोधन, जुर्माना बढ़ाने और जवाबदेही तय करने का आह्वान किया।

इसने सभी प्रिंट, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संस्थानों में तथ्य-जांच तंत्र और एक आंतरिक लोकपाल की अनिवार्य उपस्थिति का भी समर्थन किया।

हालांकि, समिति ने यह भी कहा है कि इसमें मीडिया संस्थानों और संबंधित हितधारकों के बीच आम सहमति बनाने की प्रक्रिया शामिल होनी चाहिए और उसी से यह उभरकर सामने आना चाहिए।

Tags: AI आधारित फर्जी खबरें फैलाने वालों
Previous Post

Video, अयोध्या में राम नाम की लूट है, Robot रेस्टोरेंट पर उपभोक्ताओं ने लगाए गंभीर आरोप

Next Post

अमेठी: पैरा मेडिकल इंस्टीट्यूट पर शुल्क लेकर पंजीयन नहीं कराने का आरोप, दो लोग हिरासत में

Related Posts

सहमा शेयर बाजार, सेंसेक्स 1,066 अंक लुढ़का, निवेशकों के 9.86 लाख करोड़ रुपये डूबे
देश

सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से नौ का बाजार पूंजीकरण 2.51 लाख करोड़ रुपये बढ़ा

August 2, 2026
प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने माफी मांगी
देश

प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने माफी मांगी

August 1, 2026
होर्मुज में तनाव के बीच 14 भारतीय जहाज सुरक्षित निकले
Featured

रूसी सेना के साथ अब भी काम कर रहे करीब दो दर्जन भारतीय, रिहा कराने के प्रयास जारी : विदेश मंत्रालय

August 1, 2026
जिंदा दफन सर्कस कलाकार की मौत; उस्ताद का लालच बना मौत का कारण
देश

जिंदा दफन सर्कस कलाकार की मौत; उस्ताद का लालच बना मौत का कारण

August 1, 2026
Next Post

अमेठी: पैरा मेडिकल इंस्टीट्यूट पर शुल्क लेकर पंजीयन नहीं कराने का आरोप, दो लोग हिरासत में

Recent Posts

जौनपुर में चीनी मांझे से गर्दन कटने के कारण स्कूल शिक्षक की मौत

बांदा में मंदिर परिसर में जहरीला पदार्थ खाने से प्रेमी युगल की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 2, 2026
0

बांदा जिले में एक युवक और युवती की कथित रूप से जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। दोनों के...

गोरखपुर में छेड़छाड़ के आरोप से शुरू हुआ विवाद, लाठी, डंडे और रॉड से हुई पिटाई में 9 वर्षीय लड़के की मौत

गोरखपुर में छेड़छाड़ के आरोप से शुरू हुआ विवाद, लाठी, डंडे और रॉड से हुई पिटाई में 9 वर्षीय लड़के की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 2, 2026
0

गोरखपुर जिले के पिपराइच क्षेत्र में शनिवार रात हमलावरों के एक समूह द्वारा लाठी-डंडों, लोहे की छड़ों और ईंटों से...

नाथू ला दर्रे, शिपकी ला दर्रे से भारत-चीन सीमा व्यापार छह साल बाद फिर से शुरू

नाथू ला दर्रे, शिपकी ला दर्रे से भारत-चीन सीमा व्यापार छह साल बाद फिर से शुरू

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 2, 2026
0

भारत और चीन के बीच सीमा व्यापार सिक्किम के नाथू ला दर्रे और हिमाचल प्रदेश के शिपकी ला दर्रे के...

सहमा शेयर बाजार, सेंसेक्स 1,066 अंक लुढ़का, निवेशकों के 9.86 लाख करोड़ रुपये डूबे

सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से नौ का बाजार पूंजीकरण 2.51 लाख करोड़ रुपये बढ़ा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 2, 2026
0

सेंसेक्स की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से नौ के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह सामूहिक रूप...

ग्लासगो में भारत का गोल्डन पंच; मुक्केबाजी रिंग में रहा भारत का जलवा, रिकॉर्ड सात स्वर्ण पदक जीते

ग्लासगो में भारत का गोल्डन पंच; मुक्केबाजी रिंग में रहा भारत का जलवा, रिकॉर्ड सात स्वर्ण पदक जीते

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 2, 2026
0

भारतीय महिला मुक्केबाजों ने अपेक्षाओं पर खरे उतरते हुए पांच स्वर्ण पदक जीते जबकि पुरूष वर्ग में सचिन सिवाच और...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group