Wednesday, September 16, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

रुदौली में दिव्यांग बच्चों के अभिभावकों के साथ परामर्श; कम्पोजिट विद्यालय गनौली में खण्ड शिक्षा अधिकारी रमाकांत राम ने किया शुभारंभ

admin by admin
September 12, 2025
in अयोध्या
0

अयोध्या, शिक्षा क्षेत्र रुदौली के कम्पोजिट विद्यालय गनौली में ब्लाक स्तरीय दिव्यांग छात्र-छात्राओं के अभिभावकों के साथ परामर्श कार्यक्रम का आयोजन जिला समन्वयक शिवाकांत द्विवेदी की प्रेरणा से शुक्रवार को आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी रुदौली रमाकांत राम ने किया।कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्रधानाध्यापक अकील अहमद द्वारा किया गया।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए प्रधानाध्यापक अकील अहमद ने कहा कि सभी अभिभावक ध्यान पूर्वक सर्वप्रथम अपने बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र बनवाकर आधार कार्ड बनवाएं, बच्चों का नामांकन निकट के सरकारी विद्यालय में कराऐं, नामांकन के पश्चात विद्यालय से मिलने वाली सुविधाएं यथा दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाना, मेडिकल असेसमेंट कैंप में प्रतिभाग करना, विद्यालय के माध्यम से स्टाइपेंड अथवा एस्कॉर्ट अलाउंस के लिए आवेदन करना आदि सुविधाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

स्पेशल एजुकेटर अशोक कुमार ने कार्यक्रम में पधारे माता-पिता एवं अभिभावकों का स्वागत एवं अभिनंदन किया।

स्पेशल एजुकेटर अशोक कुमार ने बताया इसी तरह का कार्यक्रम गत 11 सितंबर को विकासखंड मवई का ब्लॉक संसाधन केंद्र मवई (नेवरा) में सफलतापूर्वक आयोजित किया जा चुका है। दिव्यांग विद्यार्थियों को बेसिक शिक्षा विभाग तथा शासन द्वारा दिए जाने वाली सुविधाओं पर विस्तार से चर्चा की।

चर्चा को आगे बढ़ाते हुए स्पेशल एजुकेटर रविंद्र कुमार प्रजापति ने कार्यक्रम में उपस्थित एक-एक दिव्यांग छात्र के प्रति विभाग की योजनाओं जिनका लाभ दिया जा चुका है या जिनका लाभ दिलाया जाना है उसपर विस्तार से चर्चा किया।

कार्यक्रम में विशिष्ट रूप से गनौली निवासी दिव्यांग सामाजिक कार्यकर्ता सचिन कुमार पांडे ने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि आप लोग अपने बच्चों को विद्यालय अवश्य भेजें तथा जो बच्चे पूर्णतया असमर्थ हैं उनका भी नामांकन विद्यालय में अवशयकराऐं और होम बेस्ड सुविधाओं का लाभ प्राप्त करें।

इसी क्रम में अभिभावक सुशील कुमार ने बताया कि उनका बच्चा हर्ष मिश्रा अत्यधिक दिव्यांग होने के कारण विद्यालय आने में असमर्थ है किंतु विभाग द्वारा होम बेस्ड सुविधाएं प्राप्त हो रही हैं। अनुज कुमार पुत्र वीरेंद्र कुमार को भी होम बेस्ड सुविधाएं दी जा रही हैं।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अभिभावक श्री भगवान, सतीश कुमार, राजेश कुमार, सियारामन, शिवलाली, कुसुम कुमारी, कुसुम लता, गीता देवी, मिथिलेश कुमारी आदि मौजूद रहीं।

कार्यक्रम में आए हुए अभिभावक एंव अतिथियों का आभार सहायक अध्यापक अमरेंद्र प्रताप सिंह ने प्रकट किया और अनुरोध किया कि आप सभी लोग अपने बच्चों को प्रतिदिन विद्यालय अवश्य भेजें। कार्यक्रम में गुड़िया सिंह, सरिता कुमारी, अर्चना सोनकर, प्रियंका, ताजदार जिब्रील तथा वॉलंटियर रीता यादव उपस्थित रहीं।

Tags: रुदौली में दिव्यांग बच्चों के अभिभावकों के साथ परामर्श
Previous Post

जश्ने ईद मिलादुन्नबी : नबी की जिंदगी हम सबके लिए प्रेरणा स्रोत- मोहम्मद सलीम क़ादरी

Next Post

नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर में दर्शन के लिए गयी महिला की उपद्रव के दौरान मौत

Related Posts

अयोध्या

अयोध्या की रामलीला समितियों को आर्थिक सहयोग की मांग, मनोज जायसवाल ने विधायक रामचंद्र यादव के साथ CM योगी को सौंपा मांग पत्र

September 15, 2026
अयोध्या

रुदौली में बाइक स्टंट का वीडियो वायरल, पुलिस ने काटा 12 हजार का चालान; बाइक सीज

September 15, 2026
अयोध्या

अयोध्या में 16 वर्षीय किशोर की संदिग्ध मौत, फांसी पर लटका मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

September 15, 2026
अयोध्या

राम मंदिर ट्रस्ट ने CEO चयन पर दी सफाई, कहा- एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र ने दिया था इंटरव्यू

September 15, 2026
Next Post

नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर में दर्शन के लिए गयी महिला की उपद्रव के दौरान मौत

Recent Posts

मेरठ: पल्लवपुरम के सीवर ट्रीटमेंट प्लांट से क्लोरीन रिसाव; 15 लोगों की हालत बिगड़ी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 16, 2026
0

मेरठ में एक मलजल शोधन संयंत्र (एसटीपी) से क्लोरीन गैस के रिसाव के बाद कई लोगों की तबीयत बिगड़ गई।...

बहराइच में बाढ़ के बीच बढ़ी वन्यजीवों की आवाजाही, 15 तेंदुए रेस्क्यू; दो मगरमच्छ भी पकड़े

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 16, 2026
0

बहराइच, नेपाल में लगातार बारिश और बैराजों से नदियों में पानी छोड़े जाने के कारण कतर्नियाघाट जंगल में जलभराव की...

sanketik photo

अयोध्या में NSG क्षेत्रीय केंद्र के लिए मिल्कीपुर तहसील में 26 हेक्टेयर भूमि निशुल्क देने को मंजूरी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 16, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल ने अयोध्या धाम-राम मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए मिल्कीपुर तहसील में 26 हेक्टेयर...

UP में 15,012 शिक्षक पदों पर निकली भर्ती, 11,508 सहायक अध्यापक और 2,607 PGT पद; जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 16, 2026
0

प्रयागराज, उत्तर प्रदेश में शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा...

सहारनपुर में सर्राफ से ठगी, जांच कर रहे दारोगा पर Fir

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 16, 2026
0

सहारनपुर जिले में एक सर्राफ के साथ ठगी से जुड़े मामले की जांच कर रहे दारोगा के खिलाफ उसी कोतवाली...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group