Tuesday, September 22, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

Asia Cup: आज अमीरात के खिलाफ भारतीय ऑलराउंडर निभाएंगे बड़ी भूमिका

admin by admin
September 10, 2025
in खेल, देश
0

दुबई, खिताब का प्रबल दावेदार भारत एशिया कप टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को यहां जब मेजबान संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगा तो ऑलराउंडर के जरिए टीम में पर्याप्त संतुलन स्थापित करने की कोशिश करेगा।

भारत हालांकि अभी तक यह तय नहीं कर पाया है कि इस मुकाबले में तीसरे स्पिनर या विशेषज्ञ तेज गेंदबाज के साथ उतरना है या नहीं।

मुख्य कोच गौतम गंभीर के कार्यभार संभालने के बाद से भारत ने सभी प्रारूपों में ऑलराउंडर को प्राथमिकता दी है। ऐसा विशेष कर बल्लेबाजी को मजबूत करने के लिए किया गया है ताकि आठवें नंबर तक उसके पास अच्छे बल्लेबाज रहें।

अमीरात के खिलाफ मैच 14 सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले महत्वपूर्ण मैच से पहले अभ्यास मैच की तरह होगा। कमजोर मानी जाने वाली यह टीम भारतीय टीम प्रबंधन को इस बात का अंदाजा देगी कि टूर्नामेंट में आगे बढ़ने के लिए किस संयोजन के साथ मैदान में उतरना बेहतर होगा।

यूएई के खिलाड़ियों के लिए यह सबसे बड़ा मैच होगा। जसप्रीत बुमराह का सामना करना या शुभमन गिल को गेंदबाज़ी करना किसी एसोसिएट देश के क्रिकेटर के जीवन में आम बात नहीं है और एशिया कप उन्हें खेल के वास्तविक माहौल से अवगत कराएगा।

भारतीय टीम में संजू सैमसन बनाम जितेश शर्मा की पहेली फिलहाल सुलझ गई है। जितेश की फिनिशर की भूमिका को सैमसन की विस्फोटक बल्लेबाजी पर प्राथमिकता मिलना तय है।

शीर्ष क्रम में शुभमन गिल की वापसी से भी सैमसन के लिए अंतिम एकादश में जगह बना पाना मुश्किल हो गया है। गिल अब अभिषेक शर्मा के साथ बल्लेबाजी का आगाज करेंगे।

ऐसे में तीसरा नंबर बचता है लेकिन इस स्थान पर तिलक वर्मा ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है जिससे वह टी20 विश्व रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। कप्तान सूर्यकुमार यादव तीसरे या चौथे स्थान पर बल्लेबाजी के लिए उतर सकते हैं।

इसके बाद ऑलराउंडर का नंबर आता है जिसमें हार्दिक पंड्या महत्वपूर्ण हैं। वह एक उपयोगी तेज गेंदबाज होने के साथ कुशल बल्लेबाज भी हैं। फिर आते हैं बाएं हाथ के बल्लेबाज शिवम दुबे, जो धीमी पिचों पर भी स्पिन गेंदबाजी की धज्जियां उड़ा सकते हैं।

नंबर सात पर विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश आरसीबी की तरफ से आईपीएल में किए गए प्रदर्शन को देखते हुए फिट बैठते हैं। इसके बाद अक्षर पटेल का नंबर आता है जो कुशल स्पिनर होने के साथ उपयोगी बल्लेबाज भी हैं।

कपिल देव के बाद भारत के सबसे कुशल तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और भारत के सबसे सफल टी20 गेंदबाज अर्शदीप सिंह का चयन तय है, जिससे केवल एक ही स्थान खाली रह जाता है।

सितंबर में एशिया कप खेले जाने का मतलब है कि दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच मार्च की तुलना में अधिक हरी-भरी और ताजा होगी, जिसमें अधिक उछाल होगा।

भारत ने मार्च में यहां चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान रविन्द्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती को उतारा था। लेकिन बदली परिस्थितियों में अगर टीम प्रबंधन अक्षर के साथ अन्य स्पिनर को अंतिम एकादश में रखता है तो उसके पास कुलदीप और चक्रवर्ती के रूप में दो अच्छे विकल्प हैं।

यूएई के लिए यह टूर्नामेंट अपना कौशल दिखाने का एक शानदार अवसर है। मुहम्मद वसीम, राहुल चोपड़ा और सिमरनजीत सिंह जैसे खिलाड़ी अनुभवी कोच लालचंद राजपूत के मार्गदर्शन में अपनी छाप छोड़ने के लिए उत्सुक हैं।

टीम इस प्रकार हैं:

भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभ्रमन गिल, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, संजू सैमसन, रिंकू सिंह।

संयुक्त अरब अमीरात: मुहम्मद वसीम (कप्तान), अलीशान शराफू, अर्यांश शर्मा, आसिफ खान, ध्रुव पराशर, एथन डिसूजा, हैदर अली, हर्षित कौशिक, जुनैद सिद्दीकी, मतीउल्लाह खान, मुहम्मद फारूक, मुहम्मद जवादुल्लाह, मुहम्मद जोहैब, राहुल चोपड़ा, रोहिद खान, सिमरनजीत सिंह, सगीर खान।

मैच भारतीय समयानुसार रात 8:00 बजे शुरू होगा।

Tags: Asia Cup: आज अमीरात के खिलाफ भारतीय
Previous Post

नेपाल : सेना ने सुरक्षा की कमान संभाली, प्रतिबंधात्मक आदेश लागू किए, कर्फ्यू

Next Post

प्रधानमंत्री कल उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड का करेंगे दौरा, वाराणसी में मॉरीशस के प्रधानमंत्री की करेंगे मेजबानी

Related Posts

देश

TRAI New Rules 2026: बिना डेटा मिलेगा Voice-SMS Only Recharge, मोबाइल यूजर्स को मिलेंगे ज्यादा विकल्प

September 22, 2026
अंतराष्ट्रीय

India vs Japan: आखिरी ओवर में अक्षर पटेल ने बचाए 8 रन, जापान को 2 रन से हराकर भारत की रोमांचक जीत

September 22, 2026
क्राइम

Delhi : कालकाजी मंदिर के पास 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, मुठभेड़ के बाद एक आरोपी गिरफ्तार

September 22, 2026
Featured

सोते समय लोग क्यों बोलते हैं? जानिए नींद में बड़बड़ाने के पीछे क्या है वैज्ञानिक कारण

September 21, 2026
Next Post

प्रधानमंत्री कल उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड का करेंगे दौरा, वाराणसी में मॉरीशस के प्रधानमंत्री की करेंगे मेजबानी

Recent Posts

TRAI New Rules 2026: बिना डेटा मिलेगा Voice-SMS Only Recharge, मोबाइल यूजर्स को मिलेंगे ज्यादा विकल्प

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 22, 2026
0

नई दिल्ली, मोबाइल रिचार्ज को लेकर भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) ने उपभोक्ताओं के लिए बड़ा बदलाव किया है। TRAI ने...

India vs Japan: आखिरी ओवर में अक्षर पटेल ने बचाए 8 रन, जापान को 2 रन से हराकर भारत की रोमांचक जीत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 22, 2026
0

सानो (जापान), बारिश से प्रभावित ऐतिहासिक टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में भारत ने मंगलवार को जापान को महज 2 रन से...

Ghazipur : कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय से 8वीं कक्षा की दो छात्राएं लापता

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 22, 2026
0

गाजीपुर जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र में स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में पढ़ने वाली दो छात्राएं सोमवार शाम...

हरदोई में बड़ा हादसा: मामा के बेटे को बचाने कुंड में कूदा युवक, दोनों की डूबकर मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 22, 2026
0

हरदोई के बेनीगंज क्षेत्र में स्थित हत्याहरण तीर्थस्थल के कुंड में नहाते समय डूबने से 11 वर्षीय लड़के समेत दो...

Delhi : कालकाजी मंदिर के पास 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, मुठभेड़ के बाद एक आरोपी गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 22, 2026
0

नयी दिल्ली, दक्षिण-पूर्वी दिल्ली पुलिस ने कालकाजी मंदिर के पास 17 वर्षीय लड़की से दुष्कर्म करने के एक आरोपी को...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group