हापुड़ जिले में रविवार सुबह 11वीं कक्षा की एक छात्रा ने संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या कर ली।
इस घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और फॉरेंसिक विभाग की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का गहन निरीक्षण किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) मुनीष प्रताप सिंह ने बताया कि आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस गहनता से इस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जायेगी।
दिव्या के पिता रामकुमार की मृत्यु करीब आठ साल पहले हो चुकी थी। परिवार में मां परमिता और दो छोटे भाई कुणाल (13) और देव (11) हैं। परमिता घरों में काम करके किसी तरह परिवार का भरण पोषण करती है।


