नोएडा की एक महिला मीडियाकर्मी ने जान देने का प्रयास किया और इसे सोशल मीडिया पर लाइव कर दिया। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो से हरकत में आई पुलिस ने मौके पर पहुंच कर महिला को फंदे से उतारा और अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया उसने अपने पति पर कई गंभीर आरोप लगाए और इसके बाद अपने माता पिता से माफी मांगी और पंखे से फंदा लगा लिया।
उन्होंने बताया कि इस पर थाना सेक्टर 20 पुलिस और अन्य आला अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे और उसे फंदे से उतार कर अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
उन्होंने बताया कि पुलिस अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। बताया जाता है कि महिला देश के एक नामी मीडिया प्रतिष्ठा के डिजिटल विभाग में कार्यरत है।


