Saturday, August 1, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

प्रधानमंत्री की मां पर अभद्र टिप्पणी पर भड़के बृजभूषण!, देश की मां-बहनों का अपमान

admin by admin
August 30, 2025
in उत्तर प्रदेश, राजनीति
0

गोंडा, कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने बिहार में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की माता के प्रति की गई अभद्र टिप्पणी पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि देश के प्रधानमंत्री हैं और उनकी माता पर टिप्पणी करना देश की सभी माताओं एवं बेटियों का अपमान है।

सिंह ने शनिवार को विश्नोहरपुर स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से कहा कि भारत की परंपरा में महिला को देवी स्वरूपा माना गया है, ऐसे में किसी दिवंगत महिला के प्रति अपमानजनक भाषा का प्रयोग न केवल अशोभनीय है, बल्कि व्यक्ति के संस्कार और ज्ञान की भी झलक देता है।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी लगातार अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाषा की एक मर्यादा होती है और यदि कोई स्वयं मर्यादा नहीं रखता तो समाज भी उसे स्वीकार नहीं करता।

सिंह ने दावा किया कि अपमानजनक भाषणों पर भले ही भीड़ ताली बजाए, लेकिन चुनाव में जनता उन्हें खाली हाथ लौटाती है और इस बार भी ऐसा ही होगा।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर टैरिफ लगाए जाने पर सिंह ने कहा कि अब 1990 का भारत नहीं है, जब देश को अपना सोना गिरवी रखना पड़ा था या दबाव में समझौते करने पड़े थे।

उन्होंने कहा ,‘‘ आज भारत मजबूत है। यहां की जनता और सरकार एकजुट है एवं किसी भी चुनौती का सामना करने में सक्षम है।

पूर्व सांसद का कहना था कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 2014 के बाद से विदेशों में भारत की हैसियत बढ़ी है और आज भारत दुनिया का सबसे बड़ा उपभोक्ता देश बन चुका है। चाहे गाड़ियों का क्षेत्र हो, मोबाइल, कपड़ा या तकनीक, हर क्षेत्र में भारत सबसे बड़ा खरीददार है और इसलिए दुनिया को भारत के साथ मिलकर चलना पड़ेगा।

अमेरिकी उत्पादों के बहिष्कार की मांग पर बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि जनता का यह आक्रोश जायज है। उन्होंने कहा,‘‘ हमें स्वदेशी वस्तुओं को अपनाना चाहिए और यदि किसी वस्तु का विकल्प उपलब्ध है,तो विदेशी सामान से बचना चाहिए।

Tags: प्रधानमंत्री की मां पर अभद्र टिप्पणी
Previous Post

गुजरात, उप्र में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी, मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की सलाह

Next Post

अयोध्या के इनायत नगर लूट और चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार

Related Posts

लखनऊ में 7.5 लाख रुपये रिश्वत लेते एलडीए के अभियंता समेत तीन लोग रंगे हाथ गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

लखनऊ में 7.5 लाख रुपये रिश्वत लेते एलडीए के अभियंता समेत तीन लोग रंगे हाथ गिरफ्तार

August 1, 2026
बलिया में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

भदोही जिले में नर्स से बलात्कार के मामले में अस्पताल संचालक और उसके बेटे पर मुकदमा

August 1, 2026
भदोही: पुलिस अधिकारी बनकर ‘बरामद’ बेटी का मेडिकल परीक्षण कराने के नाम पर ठगे 12 हजार रुपये, मुकदमा दर्ज
उत्तर प्रदेश

राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद दवरा ‘चंदा चोरी’ का ‘नाटक’ करने पर मुकदमा दर्ज

August 1, 2026
शाहजहांपुर जिले में इंस्टाग्राम पर युवती के साथ फोटो लगाने पर युवक की धारदार हथियार से हत्या
उत्तर प्रदेश

शाहजहांपुर जिले में इंस्टाग्राम पर युवती के साथ फोटो लगाने पर युवक की धारदार हथियार से हत्या

August 1, 2026
Next Post

अयोध्या के इनायत नगर लूट और चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार

Recent Posts

लखनऊ में 7.5 लाख रुपये रिश्वत लेते एलडीए के अभियंता समेत तीन लोग रंगे हाथ गिरफ्तार

लखनऊ में 7.5 लाख रुपये रिश्वत लेते एलडीए के अभियंता समेत तीन लोग रंगे हाथ गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान की टीम ने शनिवार को रिश्वतखोरी के एक मामले में लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के...

बलिया में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार

भदोही जिले में नर्स से बलात्कार के मामले में अस्पताल संचालक और उसके बेटे पर मुकदमा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

भदोही जिले में एक आयुर्वेद अस्पताल एवं पंचकर्म केंद्र में एक नर्स से दुष्कर्म के मामले में चिकित्सालय के संचालक,...

भदोही: पुलिस अधिकारी बनकर ‘बरामद’ बेटी का मेडिकल परीक्षण कराने के नाम पर ठगे 12 हजार रुपये, मुकदमा दर्ज

राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद दवरा ‘चंदा चोरी’ का ‘नाटक’ करने पर मुकदमा दर्ज

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

वाराणसी, दिल्ली में अयोध्या के राम मंदिर से जुड़े कथित चढ़ावा चोरी मामले की तरफ ध्यान खींचने के लिये संसद...

प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने माफी मांगी

प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने माफी मांगी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर देशवासियों से सार्वजनिक...

शाहजहांपुर जिले में इंस्टाग्राम पर युवती के साथ फोटो लगाने पर युवक की धारदार हथियार से हत्या

शाहजहांपुर जिले में इंस्टाग्राम पर युवती के साथ फोटो लगाने पर युवक की धारदार हथियार से हत्या

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

शाहजहांपुर जिले में कथित रूप से इंस्टाग्राम पर दूसरे धर्म की युवती के साथ फोटो लगाने पर एक युवक की...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group