Sunday, September 27, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

बहराइच में संदिग्ध जंगली जानवरों के हमलों में चार घायल

admin by admin
August 29, 2025
in उत्तर प्रदेश
0

बहराइच जिले की महसी तहसील में बृहस्पतिवार देर रात संदिग्ध जंगली जानवरों के हमलों में दो महिलाओं समेत चार लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि हरदी थाना क्षेत्र के तीन गाँवों में शाम साढ़े सात बजे से रात एक बजे के बीच हुए इन हमलों में एक भैंस भी घायल हो गई।

प्रभागीय वन अधिकारी (डीएफओ) राम सिंह यादव ने बताया कि ‘बम्भौरी बदनपुरवा गांव की निवासी रंजना (25) तथा राजकुमार सिंह (55), सिसैया चूरामणि मोतीपुरवा गांव के त्रिलोकी यादव (65) तथा खैरूल निशा (60) अज्ञात वन्यजीव के हमलों से घायल हुए हैं।

यादव के अनुसार, त्रिलोकी यादव की हालत गंभीर है, जबकि अन्य तीनों की हालत स्थिर हैं। उन्होंने बताया कि सभी का नजदीक के सरकारी अस्पताल में इलाज किया जा रहा है तथा घायलों को रैबीज व टिटनेस के टीके लगाए गये हैं।

उन्होंने बताया कि अहिरनपुरवा के राघव राम की भैंस को भी किसी जानवर ने काटा है और पशु चिकित्सक भैंस का उपचार कर रहा है।

अधिकारियों ने कहा कि ग्रामीण जानवर की पहचान नहीं कर पाए हैं। पुलिस और राजस्व अधिकारियों के सहयोग से सात वन टीमें जानवर का पता लगाने के लिए पाँच गाँवों में तलाशी ले रही हैं।

स्थानीय विधायक सुरेश्वर सिंह ने भी उस इलाके के ग्रामीणों से मुलाकात की, जहाँ वे अलर्ट के बाद अपनी टीम के साथ पहुँचे थे। वन विभाग ने पिछले साल के सुरक्षा उपायों को फिर से लागू कर दिया है और निवासियों को बाहर सोने से बचने की सलाह दी है।

गौरतलब है कि गत वर्ष बहराइच के महसी तहसील अंतर्गत घाघरा नदी के कछार में स्थित 50 गांवों के नागरिक भेड़ियों तथा वन्यजीवों के हमलों से दहशत में थे। जुलाई 2024 से सितंबर 2024 तक सात बच्चों सहित नौ लोगों की इन हमलों से मौत हुई थी जबकि करीब 36 लोग भेड़िए अथवा अन्य जानवरों के हमलों से घायल हुए थे। आदमखोर भेड़ियों का एक झुंड गांव के लोगों पर हमले कर रहा था।

क्षेत्र को वन्यजीव आपदाग्रस्त घोषित कर आपरेशन भेड़िया चलाया गया था। पांच भेड़ियों को पिछले साल पकड़ा गया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित अनेक मंत्रियों व वरिष्ठतम अधिकारियों ने क्षेत्र का दौरा किया था।

इस साल जून 2025 में भी एक भेड़िए को सिसैया चूरामणि गांव से पकड़कर चिड़ियाघर भेजा गया है।

Tags: हराइच में संदिग्ध जंगली जानवरों के हमलों में चार घायल
Previous Post

लखनऊ हवाई अड्डे पर 24 करोड़ रुपये का हाइड्रोपोनिक गांजा जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

Next Post

अंबानी ने उत्तराधिकार के लिए मंच किया तैयार, सालाना आम बैठक में ईशा, आकाश और अनंत शामिल

Related Posts

ai photo
Featured

जेन जी बनाम जेन एक्स: ऑफिस में छोटी-छोटी बातों पर क्यों बढ़ रहा है पीढ़ियों का अंतर? क्या संवाद का तरीका बन रहा बड़ी वजह!?

September 26, 2026
उत्तर प्रदेश

हरदोई में कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार महिला एवं उसके बेटे-दामाद की मौत

September 26, 2026
अयोध्या

प्रदेश में अयोध्या समेत कई जिलो में भारी बारिश से फसल नुकसान, 63 जनपदों में सामान्य से अधिक वर्षा

September 26, 2026
उत्तर प्रदेश

Success Story: 6 बार TGT और 4 बार PGT पास किया, आठ बार इंटरव्यू से लौटे, 59 की उम्र में सीएम योगी से मिला नियुक्ति पत्र

September 26, 2026
Next Post

अंबानी ने उत्तराधिकार के लिए मंच किया तैयार, सालाना आम बैठक में ईशा, आकाश और अनंत शामिल

Recent Posts

ai photo

जेन जी बनाम जेन एक्स: ऑफिस में छोटी-छोटी बातों पर क्यों बढ़ रहा है पीढ़ियों का अंतर? क्या संवाद का तरीका बन रहा बड़ी वजह!?

by Atul Narain Srivastava
September 26, 2026
0

नई दिल्ली, कार्यस्थल पर अलग-अलग पीढ़ियों के लोगों के साथ काम करने के दौरान संवाद को लेकर मतभेद बढ़ते नजर...

एशियन गेम्स 2026: कबड्डी में भारत का दबदबा कायम, सावन बरवाल ने रचा इतिहास; पदक तालिका 30 तक पहुंची

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 26, 2026
0

नागोया, भारतीय पुरुष और महिला कबड्डी टीमों ने एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक पर अपना दबदबा बरकरार रखा जबकि सावन...

Watch, अयोध्या में राम मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के लिए पहुंची NSG टीम, करीब एक घंटे तक अधिकारियों से हुई चर्चा

by Atul Narain Srivastava
September 26, 2026
0

रामनगरी अयोध्या में श्रीराम मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में शनिवार को नेशनल सिक्योरिटी गार्ड...

रुदौली में अतिवृष्टि और हादसों का कहर: पेड़ गिरने और गोमती नदी में डूबने से 3 लोगों की मौत, विधायक रामचंद्र यादव पहुंचे मौके पर

by Atul Narain Srivastava
September 26, 2026
0

अयोध्या)। जिले के रुदौली क्षेत्र में अतिवृष्टि और तूफान के बीच तीन अलग-अलग घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो...

रूस-यूक्रेन युद्ध: रूसी हमलों में यूक्रेन में चार लोगों की मौत, जवाबी ड्रोन हमले में रूस के क्रास्नोडार में 3 मारे गए

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 26, 2026
0

रूस और यूक्रेन के बीच हवाई हमलों का सिलसिला तेज हो गया है। शनिवार, 26 सितंबर 2026 को यूक्रेनी अधिकारियों...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group