अयोध्या, रामनगरी अयोध्या में ट्रैफिक जाम की समस्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। श्रीराम अस्पताल से लेकर राम मंदिर तक के मार्ग पर बड़ी संख्या में चलने वाली गोल्फ कार्ट यात्रियों के लिए परेशानी का सबब बन रही हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इन गोल्फ कार्ट के लिए न तो कोई निर्धारित स्टॉप है और न ही इनके खड़े रहने की कोई निश्चित व्यवस्था। ड्राइवर मनमाने ढंग से सड़कों के किनारे गाड़ियां खड़ी कर लेते हैं।
एक गाड़ी के बगल दूसरी गाड़ी लगा दी जाती है और वहीं यात्रियों को बैठाया जाता है। नतीजा यह होता है कि सड़क पर लंबा जाम लग जाता है। यात्रियों और आम नागरिकों का सवाल है कि आखिर इस पर प्रशासन मौन क्यों है?
गोल्फ कार्ट की अव्यवस्थित पार्किंग ने पूरी ट्रैफिक व्यवस्था को ध्वस्त कर दिया है। लोग समय से मंदिर तक नहीं पहुंच पाते, वहीं मरीजों को अस्पताल आने-जाने में भारी दिक्कत का सामना करना पड़ता है।
स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि गोल्फ कार्ट के लिए तय स्टॉप और पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि श्रद्धालुओं और आम लोगों को जाम की समस्या से निजात मिल सके।
– धोखाधड़ी का आरोप: आरती सिंह ने आरोप लगाया है कि रैनिक यादव और उनके सहयोगियों ने गोल्फ कार्ट संचालन के नाम पर उनसे करोड़ों रुपये की ठगी की।
– गोल्फ कार्ट की खरीद: आरती सिंह ने स्पीडो ऑटोमोबाइल कंपनी से गोल्फ कार्ट खरीदी थी, जिसका उद्घाटन तत्कालीन जिलाधिकारी द्वारा किया गया था।
– FIR की मांग: आरती सिंह ने SSP से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की थी।