बलिया जिले में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के 10 आश्रितों के प्रमाणपत्र फर्जी पाये गये हैं। इस मामले में जिला प्रशासन ने जांच तेज कर दी है।
उन्होंने बताया कि इन मामलों में कार्यालय स्तर से कार्रवाई शुरू कर दी गई है। संस्थानों को भी प्रमाण पत्रों की स्थिति से अवगत करा दिया गया है।
सिंह ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों द्वारा आश्रित प्रमाण पत्र के लिए किए जा रहे आवेदन को लेकर निर्देश दिया है कि आवेदन पत्र के साथ शपथ पत्र भी लिया जाए। इसके साथ ही जिन आश्रितों को पूर्व में प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया है उन्हें दोबारा प्रमाण पत्र जारी न किया जाए।