Tuesday, September 22, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

प्रयागराज: तांत्रिक के कहने पर रिश्तेदार ने किशोर की नृशंस हत्या

admin by admin
August 28, 2025
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0

प्रयागराज के करेली थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने तांत्रिक के कहने पर अपने रिश्तेदार के 17 वर्षीय बेटे की नृशंस हत्या कर धड़ नैनी में, जबकि सिर सैदपुर कछार में फेंक दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी रिश्तेदार को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) (नगर) अभिषेक भारती नेबताया कि हत्या के आरोपी शरण सिंह को बुधवार रात गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि तांत्रिक के कहने पर उसने पीयूष की हत्या की थी। शरण सिंह, मृतक किशोर के दादा का भाई है।

भारती ने बताया कि शरण सिंह के बेटे और बेटी ने 2023 और 2024 में आत्महत्या कर ली थी। शरण सिंह एक तांत्रिक के पास गया और पूछा कि उसके दोनों बच्चों ने क्यों खुदकुशी की। इस पर तांत्रिक ने कहा कि वास्तव में इस बच्चे (पीयूष) को मरना चाहिए था, लेकिन यह नहीं मरा, इसलिए तुम्हारे दोनों बच्चे मर गए। इसलिए तुम इसे मार दो।

उन्होंने बताया कि पीयूष का सिर बुधवार को करेली के सैदपुर कछार (नदी का डूब क्षेत्र) में पाया गया। मंगलवार को पीयूष के लापता होने की प्राथमिकी करेली थाना में दर्ज की गई थी और उसकी हत्या भी उसी दिन की गई और मंगलवार को ही शव का धड़ नैनी के औद्योगिक क्षेत्र में एक नाले में मिला था। सिर नहीं मिलने से शव की शिनाख्त नहीं हो सकी थी।

पुलिस के मुताबिक, पीयूष करेली स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में 11वीं का छात्र था। उसके पिता का पहले ही निधन हो चुका है। मंगलवार को वह सुबह साढ़े आठ बजे स्कूल जाने के लिए निकला था। दोपहर तक घर नहीं आने पर मां कामिनी देवी स्कूल पहुंची तो पता चला कि पीयूष स्कूल आया ही नहीं था। इससे घबराकर उन्होंने करेली थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई।

पुलिस ने बताया कि आरोपी शरण सिंह ने किशोर के सिर और हाथ पैर काट दिए और धड़ को साड़ी में लपेटकर स्कूटी से ले जाकर नैनी औद्योगिक थाना क्षेत्र के कुरिया लवायन गांव के पास एक नाले में फेंक दिया था। एक महिला ने आरोपी को शव को नाले में फेंकते हुए देख लिया था। उस ग्रामीण महिला ने आरोपी का हुलिया बताया था।

Tags: प्रयागराज: तांत्रिक के कहने पर
Previous Post

राजस्थान : ‘गूगल मैप’ के गलत रास्ता बताने पर नदी में बही वैन, तीन लोगों की मौत

Next Post

‘सुगम्य व्यापार विधेयक’ लाएगी उप्र सरकार, खत्म होंगे 13 अधिनियमों के 99 प्रतिशत आपराधिक प्रावधान

Related Posts

उत्तर प्रदेश

Sant Kabir Nagar में सपा सांसद के खिलाफ केस करने वाले युवक का अपहरण, 24 घंटे में बरामद; PA समेत 4 गिरफ्तार

September 21, 2026
उत्तर प्रदेश

Saharanpur में महिला अस्पताल से नवजात चोरी, टीका लगवाने के बहाने बच्चे को ले गई महिला; CCTV में कैद

September 21, 2026
उत्तर प्रदेश

प्रतापगढ़: अपहरण के आरोपी ने कोतवाली के शौचालय में फांसी लगाकर की आत्महत्या

September 21, 2026
अयोध्या

अयोध्या में 314 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार; हरियाणा से बिहार ले जा रहे थे खेप

September 21, 2026
Next Post

‘सुगम्य व्यापार विधेयक’ लाएगी उप्र सरकार, खत्म होंगे 13 अधिनियमों के 99 प्रतिशत आपराधिक प्रावधान

Recent Posts

Ayodhya 14 Kosi Marg पर बुलडोजर के बाद BJP में बेचैनी? विधायक की DM से मुलाकात, उठे कई सवाल!!

by Atul Narain Srivastava
September 21, 2026
0

अयोध्या, 14 कोसी परिक्रमा मार्ग के चौड़ीकरण को लेकर जनौरा नाका में हुई ध्वस्तीकरण की कार्रवाई अब सिर्फ सड़क चौड़ीकरण...

Sant Kabir Nagar में सपा सांसद के खिलाफ केस करने वाले युवक का अपहरण, 24 घंटे में बरामद; PA समेत 4 गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 21, 2026
0

संत कबीरनगर, समाजवादी पार्टी (सपा) सांसद लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद के खिलाफ अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत...

Saharanpur में महिला अस्पताल से नवजात चोरी, टीका लगवाने के बहाने बच्चे को ले गई महिला; CCTV में कैद

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 21, 2026
0

सहारनपुर, जिला महिला अस्पताल से सोमवार को एक नवजात शिशु के चोरी होने का मामला सामने आया है। प्रसव के...

सोते समय लोग क्यों बोलते हैं? जानिए नींद में बड़बड़ाने के पीछे क्या है वैज्ञानिक कारण

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 21, 2026
0

भारत के अवतंश (14) ने सवाल किया कि हम सोते समय बोलते क्यों हैं? हर कोई सोता है, लेकिन नींद...

तेहरान के आसमान में दिखा रहस्यमयी त्रिकोणीय UFO! अमेरिकी सीक्रेट प्लेन TR-3B का दावा या कुछ और? जानिए पूरा सच

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 21, 2026
0

तेहरान, ईरान की राजधानी तेहरान के आसमान में 20 सितंबर की रात दिखाई दिए एक रहस्यमयी रोशनी वाले ऑब्जेक्ट के...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group