पीलीभीत के गजरौला क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार दंपति की मौत हो गई और उनका बेटा जख्मी हो गया।
उन्होंने बताया कि लखीमपुर खीरी के बेहड़ा मुल्तान गांव के रजनीश और उसकी पत्नी संगीता अपने बेटे के साथ रुद्रपुर की एक निजी फैक्ट्री से काम खत्म कर बुधवार देर रात घर लौट रहे थे। रास्ते में गजरौला थाना क्षेत्र स्थित विनौर गुरुद्वारे के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।
सूत्रों ने बताया कि सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने रजनीश और संगीता को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल बच्चे का उपचार किया जा रहा है।
सूचना पर थाना गजरौला पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुँचकर घायल को उपचार हेतु भेजा गया तथा मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है। आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
— Pilibhit Police (@pilibhitpolice) August 21, 2025








