अयोध्या,मुंबई के अंतर्राष्ट्रीय गायक जतिन उदासी व ज्योति पहलाजानी ने सिंधी गीतों से सर्व समाज का मन मोह लिया व 73 वें प्रभु झूलेलाल महोत्सव का “एक शाम सिंधियत के नाम” से समारोहपूर्वक हुआ आगाज।
कोहिनूर पैलेस में खचाखच्च भरे मैदान में सिंधु संस्कृति की झलक साफ देखने को मिली एवं सिंधी समाज के महिला, पुरुष, युवा वर्ग झूमते नाचते प्रभु झूलेलाल की स्तुति में देर रात्रि तक करते नजर आए ।
19 अगस्त को प्रभु झूलेलाल महोत्सव 2025 की प्रथम संध्या का शुभारम्भ मुख्य अतिथि राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष, माननीय वासुदेव देवनानी जी ने प्रभु झूलेलाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर व संत साई नितिन राम जी द्वारा प्रभु झूलेलाल जी की आरती के साथ दीप प्रज्वलन करके किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सिंधु सेवा समिति(रजि.) के अध्यक्ष व पूर्व मंत्री उ प्र सरकार अमृत राजपाल ने की व संचालन संरक्षक गिरधारी चावला ने और प्रतिवेदन महामंत्री नरेन्द्र क्षेत्रपाल ने प्रस्तुत किया।
मुख्य अतिथि जी को प्रभु झूलेलाल की प्रतिमा संस्था प्रबुद्धजन ने शाल पहनाकर व पुष्पगुच्छ व पाखर देकर स्वागत अभिनंदन किया।
मुख्य अतिथि देवनानी जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि सिंधी समाज हमेशा से पुरुषार्थी रहा है और देश सहित अयोध्या के विकास में सिंधी समाज की महत्वपूर्ण भूमिका रही है, सिंधी बच्चे प्रशासनिक सेवाओं में भी आगे आ रहे है ये गर्व का विषय है। साथ ही मुख्य अतिथि जी ने विशेष योग्यता और स्नातक और परास्नातक मे विशेष स्थान पाने वालो को पुरस्कृत किया ।
अपने अध्यक्षीय उद्बोधन को संबोधित करते हुए संस्था अध्यक्ष व पूर्व मंत्री अमृत राजपाल ने मुख्य अतिथि जी का आभार व्यक्त करते हुए तन मन धन से सभी दानदाताओं व सम्मानित पदाधिकारियों ,संत नवल राम दरबार सहित सिंधी समाज के अंतिम व्यक्ति का तन मन धन से सहयोग हेतु धन्यवाद ज्ञापित कर कहा कि सिंधु सेवा समिति आने वाले समय में सभी को साथ लेकर नए आयाम स्थापित करेगी और 21 अगस्त को शोभायात्रा में एकजुट होकर एकरूपता हेतु सफेद कुर्ता पैजामा, या श्वेत वस्त्र पहनने की सर्व सिंधी समाज से अपील की एवं शोभायात्रा में रामनगर से सभी को साथ चलने की अपील की।
संस्था द्वारा 4 सूत्रीय ज्ञापन अमृत राजपाल ने मुख्य अतिथि को दिया जिसमें प्रमुख रूप से प्रभु झूलेलाल मंदिर हेतु एक एकड़ जमीन निःशुल्क उत्तर प्रदेश शासन द्वारा उपलब्ध कराई जाए, अयोध्या से चलने वाली साकेत एक्सप्रेस का नाम प्रभु झूलेलाल एक्सप्रेस रखने के संदर्श में, सिंधी अकादमी के गठन हेतु, अवध विश्वविद्यालय में सिंधी विषय से पीएचडी की शिक्षण व्यवस्था प्रारम्भ कराने हेतु निवेदन किया गया जिसको मुख्य अतिथि जी ने सहर्ष स्वीकार कर सभी मांगो को पूरा कराने का विश्वास दिलाया।
साथ ही नौजवान साथियो एकान्त मेघानी व सौरभ लखमानी आदि युवाओं द्वारा विशेष व्यंजनों से भंडारे की सुंदर व्यवस्था की गयी जिसमे सर्वसमाज और अतिथियों ने दिल से प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम मे विशेष सहयोग के लिए अमृत बॉटलर्स के राकेश लधानी, सीएफओ जय कुमार आहूजा एवं समाजसेवी ज्ञान मोटवानी जी को सम्मानित किया गया।
सिंधी समाज को एक माला में पिरोने वाले सेंट्रल पंचायत के मुखिया पवन जीवानी, सेंट्रल पंचायत रामनगर के मुखिया ओम अंदानी, मुखिया राजकुमार जीवानी, रोशन तोलानी, गिरधारी चावला, भीमन दास माखेजा, जगदीश वाधवानी, सुशील केशवानी, धर्मपाल रावलानी, देव कुमार क्षेत्रपाल, राजकुमार मोटवानी, हरीश मंध्यान, दीपचंद भारतीय, अशोक मंध्यान “सुखी”, राजा हेमनानी आदि का सम्मान माला पहनाकर संस्था द्वारा किया गया।
समिति के संरक्षक मोहन मंध्यान, उपाध्यक्ष जे पी क्षेत्रपाल, डॉक्टर महेश सुरतानी, संजय मदान, राकेश तलरेजा, उमेश जीवानी, पुरुषोत्तम दासवानी, कोषाध्यक्ष सुनील मंध्यान, राजीव मदान, राजकुमार रामानी, दीपक आहूजा, अजय कटारा, धीरज राजपाल, मुकेश तोलानी, संदीप मंध्यान, लक्ष्मण माखेजा, शंकर राजपाल, अशोक अंदानी, संतोष रायचंदानी, सुखदेव साधवानी, कमल रावलानी, विकास आहूजा, मनीष मंध्यान, कैलाश साधवानी, गौरव मदनानी, एकांत, गोल्डी वासवानी, नरेश क्षेत्रपाल, सुमित माखीजा, बंटी माखेजा, कपिल हासानी, दीपक रामानी अनुराग, सौरभ लखमानी, विनोद हिंगोरानी, संतोष रायचंदानी, विपिन खत्री, नितिन तोलानी, विक्रम आहूजा, राजन संगतानी, मोनू वरयानी, सहित हजारों की सख्या में महिला,पुरुष, बच्चे प्रमुख रूप से रहे।


