अमेरिका के यूटा प्रांत के उत्तरी शहर में दो पुलिस अधिकारियों की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जिसके बाद इस सिलसिले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है।
पुलिस ने बताया कि घटनास्थल पर मौजूद एक ‘शेरिफ डिप्टी’ और एक कुत्ता घायल हो गया है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने बताया कि अधिकारियों को गोली मारे जाने के बाद आस-पास खड़े लोगों ने आरोपी को काबू किया। स्पेशल वेपन्स एंड टैक्टिक्स (स्वाट) टीम ने घर खाली कराया।
पड़ोसी ब्रिघम सिटी की ‘पुलिस डिटेक्टिव’ क्रिस्टल बेक ने पहले संवाददाताओं को बताया था, ‘‘पुलिस अधिकारियों के वहां पहुंचने के तुरंत गोलीबारी शुरू हो गई।
पुलिस ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि पुलिस अधिकारियों की हत्या के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है तथा तुरंत उसके नाम का खुलासा नहीं किया गया है।


