Sunday, September 20, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

छत्तीसगढ़: पार्सल में बम भेजने की एकतरफा प्रेमी की साजिश नाकाम; विस्फोटक तस्करी गिरोह का भंडाफोड़

admin by admin
August 17, 2025
in क्राइम, देश
0

छत्तीसगढ़ के 20 वर्षीय एक इलेक्ट्रीशियन ने एक स्पीकर में कथित तौर पर संवर्धित विस्फोटक उपकरण (आईईडी) लगा कर उस महिला के पति को उपहार के तौर पर भेज दिया, जिसके एकतरफा प्यार में वह पागल था।

अधिकारियों ने बताया कि आरोपी ने ऑनलाइन मंच से आईईडी (बम) तैयार करना सीखा और उसे इस तरह तैयार किया कि स्पीकर को चालू करते ही विस्फोट हो जाए।

अधिकारियों ने बताया कि उसकी ‘गूगल सर्च हिस्ट्री’ देखने पर पता चला कि उसने सर्च किया था ‘पुलिस की गिरफ्त में आए बिना बम से किसी व्यक्ति को कैसे मौत के घाट उतारा जाए।

उन्होंने बताया कि इस व्यक्ति की गिरफ्तारी के साथ खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई जिले की पुलिस ने न केवल एक सुनियोजित हत्या को नाकाम किया, बल्कि विस्फोटक सामग्री की तस्करी करने वाले गिरोह का भी पर्दाफाश किया है जो जिलेटिन की छड़ें मुहैया कराता था।

अप्रैल 2023 में इसी तरह के एक मामले में, पड़ोसी जिले कबीरधाम में एक नवविवाहित व्यक्ति और उसके बड़े भाई की उनके घर उस वक्त मौत हो गई थी, जब नवविवाहित व्यक्ति की पत्नी के पूर्व प्रेमी की तरफ से शादी के तोहफे में मिले होम थिएटर के म्यूजिक सिस्टम में में विस्फोट हो गया था।

खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) लक्ष्य शर्मा ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि ताजा मामले में मुख्य आरोपी विनय वर्मा और छह अन्य को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस के अनुसार, अन्य आरोपियों की पहचान परमेश्वर वर्मा (25), गोपाल वर्मा (22), घासीराम वर्मा (46), दिलीप धीमर (38), गोपाल खेलवार और खिलेश वर्मा (19) के रूप में हुई है।

इस साजिश का खुलासा तब हुआ जब तीन-चार दिन पहले गण्डई थाना क्षेत्र के मानपुर गांव की एक दुकान पर एक संदिग्ध पार्सल पहुंचा, जिस पर बड़े सलीके से उपहार लपेटा हुआ था और जिस पर इंडिया पोस्ट का नकली ‘लोगो’ लगा था।

यह पार्सल गांव के निवासी अफसर खान के नाम पर था। अधिकारी ने बताया कि इसे संदिग्ध पाकर खान ने तुरंत पुलिस को सूचित किया।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बम निरोधक दल ने पैकेट की जांच की और एक बिल्कुल नए स्पीकर के अंदर छिपाकर रखा गया दो किलो वजनी आईईडी बरामद किया।

तकनीकी विश्लेषण से पता चला कि आईईडी को इस तरह तैयार किया गया था कि जैसी उसे बिजली की मदद से चालू किया जाता तो उसमें विस्फोट हो जाता। अधिकारी ने बताया कि करंट स्पीकर की तारों से जुड़े एक डेटोनेटर तक पहुंचता और विस्फोट हो जाता।

उन्होंने बताया कि जिलेटिन की छड़ों का इस्तेमाल मुख्य विस्फोटक के रूप में किया गया था और स्पीकर का बाहरी आवरण विस्फोट के बाद घातक छर्रों का काम करता।

अधिकारी ने बताया कि जांच से पता चला कि खैरागढ़ के कुसमी गांव निवासी विनय वर्मा ने खान की हत्या की साजिश रची थी।

इलेक्ट्रीशियन वर्मा ने स्पीकर खरीदा और ऑनलाइन तरीके से बम तैयार करना सीखकर इसे तैयार किया। शर्मा ने बताया कि उसके मोबाइल फोन की गूगल सर्च हिस्ट्री में लिखा था ‘‘पुलिस की गिरफ्त में आए बिना बम से किसी व्यक्ति को कैसे मौत के घाट उतारा जाए।’’

आरोपी खान की पत्नी से उसके कॉलेज के दिनों से ही एकतरफा प्यार करता था। उन्होंने बताया कि कुछ महीने पहले खान से शादी करने के बाद वर्मा ने कथित तौर पर हत्या की साजिश रची।

आगे की जांच से पता चला कि उपकरण में इस्तेमाल किए गए विस्फोटक छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले की एक पत्थर खदान से चुराए गए थे।

दुर्ग निवासी परमेश्वर ने कथित तौर पर दुर्ग के ही गोपाल और दिलीप से जिलेटिन की छड़ें खरीदने के लिए 6,000 रुपये दिए थे। अधिकारी ने बताया कि घासीराम ने विस्फोटक पहुंचाए, जबकि खिलेश पर पार्सल पर इस्तेमाल किए गए नकली भारतीय डाक ‘लोगो’ को तैयार करने का आरोप है।

गोपाल की मदद से वर्मा ने विस्फोटकों से भरा उपहार खान की दुकान तक पहुंचाया। उन्होंने बताया कि दुर्ग में गोपाल और दिलीप के ठिकानों पर बाद में की गई छापेमारी में 60 जिलेटिन की छड़ें और दो डेटोनेटर जब्त किए गए।

उन्होंने बताया कि विस्फोटक पथरिया इलाके की एक खदान से अवैध रूप से लाए गए थे, जिसके संचालक से भी पूछताछ की जाएगी।

*। प्रेस विज्ञप्ति*
▶️ *केसीजी पुलिस ने पार्सल बम साज़िश का भंडाफोड़ किया : स्पीकर में छिपा 2 किलो आईईडी बरामद, सात आरोपी गिरफ्तार; विस्फोटक आपूर्ति नेटवर्क का पर्दाफाश*
▶️*गंडई में एक संदिग्ध गिफ्ट पैक्ड पार्सल से 2 किलो विस्फोटक बरामद, स्पीकर के अंदर छिपाया गया था।* pic.twitter.com/kbEfe5UnUO

— District Police Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai (@KhairagarhP) August 16, 2025

Tags: छत्तीसगढ़: पार्सल में बम भेजने की
Previous Post

वाहन पर जीएसटी दर में प्रस्तावित बदलाव से वर्गीकरण विवाद होंगे समाप्त

Next Post

ग्रेटर नोएडा के एक निजी विश्वविद्यालय में बीटेक के छात्र ने आत्महत्या की

Related Posts

उत्तर प्रदेश

Watch, मेरठ में बैंक कर्मचारी बनकर साइबर ठगी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, 14 शिकायतों का खुलासा

September 19, 2026
उत्तर प्रदेश

मेरठ में पहली बार एयर शो, सूर्यकिरण टीम के नौ हॉक विमानों ने आसमान में बनाया तिरंगा

September 19, 2026
खेल

रोहित शर्मा के भविष्य पर रार और वीवीएस लक्ष्मण से मतभेद, अजीत अगरकर के जाने की क्या रही वजह?

September 19, 2026
उत्तर प्रदेश

बलिया में वृद्ध महिला, दिव्यांग युवती की हत्या के आरोप में तीन गिरफ्तार

September 19, 2026
Next Post

ग्रेटर नोएडा के एक निजी विश्वविद्यालय में बीटेक के छात्र ने आत्महत्या की

Recent Posts

अयोध्या में स्कूल वैन के नीचे दबकर 2 वर्षीय मासूम की मौत, चालक हिरासत में

by Atul Narain Srivastava
September 19, 2026
0

अयोध्या, इनायतनगर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक हादसे में दो वर्षीय मासूम की मौत हो गई। मुकीमपुर के...

भाजपा ने घोषित किए यूपी के जिला प्रभारी, अयोध्या में अनूप गुप्ता और महानगर में शिवभूषण सिंह को जिम्मेदारी

by Atul Narain Srivastava
September 19, 2026
0

लखनऊ, भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश ने संगठनात्मक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए शनिवार को प्रदेश के विभिन्न सांगठनिक...

यूपी में 13 PCS अधिकारियों के तबादले, अयोध्या-कानपुर समेत कई जिलों में बदली जिम्मेदारी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 19, 2026
0

लखनऊ,  प्रदेश शासन ने शनिवार को प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 13 अधिकारियों के तबादले किए हैं। तबादला सूची में अपर...

यूपी में 35 IPS अधिकारियों के तबादले, लखनऊ-कानपुर समेत कई कमिश्नरेट में बदले अफसर

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 19, 2026
0

लखनऊ, प्रदेश सरकार ने शनिवार को पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 35 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया...

Watch, मेरठ में बैंक कर्मचारी बनकर साइबर ठगी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, 14 शिकायतों का खुलासा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 19, 2026
0

मेरठ में बैंक कर्मचारी बनकर क्रेडिट कार्ड धारकों से साइबर ठगी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group