संत कबीर नगर जिले के बखिरा क्षेत्र में आवारा कुत्तों के हमले में एक हिरण की मौत हो गई। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
ग्रामीणों के अनुसार बखिरा झील के पास के जंगल से करीब आधा दर्जन हिरणों का झुंड निकला और इस दौरान आवारा कुत्तों ने एक हिरण पर हमला कर दिया।
ग्रामीणों ने हिरण को बचाने की कोशिश की, लेकिन असफल रहे और हिरण बुरी तरह घायल हो गया और फिर उसकी मौत हो गई।
वन रेंजर ने बताया कि सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और हिरण का शव बरामद किया।


