Saturday, August 8, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

मुख्‍यमंत्री आदित्‍यनाथ की सराहना करने के बाद सपा विधायक पूजा पाल पार्टी से निष्कासित

admin by admin
August 14, 2025
in उत्तर प्रदेश
0

लखनऊ,  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सराहना करने के बाद कौशांबी जिले के चायल क्षेत्र से समाजवादी पार्टी (सपा) की विधायक पूजा पाल को पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया है।

अखिलेश ने पाल द्वारा योगी की सराहना किये जाने के कुछ घंटे बाद ही यह कदम उठाया है। प्रदेश सरकार के मंत्री अनिल राजभर ने सदन में “पिछड़े समुदाय की एक महिला विधायक को बोलने नहीं देने” के लिए सपा की आलोचना की है।

विधानसभा के मॉनसून सत्र के दौरान विजन-2047 पर अनवरत 24 घंटे की चर्चा में शामिल होते हुए पूजा ने कहा कि उनके पति के हत्यारे अतीक अहमद को मौजूदा सरकार की अपराध विरोधी नीतियों ने जमीन पर ला दिया।

पाल ने इसका सारा श्रेय मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ को देते हुए कहा, ‘मेरे पति के हत्यारे अतीक अहमद को मुख्यमंत्री ने मिट्टी में मिलाने का काम किया।’

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी ने मेरे छिपे हुए आंसू देखे, जिन्हें वर्षों तक किसी ने नहीं देखा था।

सपा प्रमुख यादव ने पूजा पाल को भेजे गए निष्कासन पत्र में कहा है, ”आपके पार्टी विरोधी गतिविधियां कीं। आपको सचेत करने के बावजूद आपने इस तरह की गतिविधियां बंद नहीं की, जिसकी वजह से पार्टी को काफी नुकसान हुआ है।”

उन्होंने कहा, ”आपने जो किया वह पार्टी विरोधी और गंभीर अनुशासनहीनता है, लिहाजा आपको समाजवादी पार्टी से तत्काल प्रभाव से निष्कासित किया जाता है। साथ ही समाजवादी पार्टी के सभी अन्य पदों से भी हटाया जाता है।’’

पत्र में अखिलेश ने कहा, ‘‘अब आप पार्टी के किसी भी कार्यक्रम बैठक आदि में भाग नहीं लेंगी और न ही आपको इसके लिए आमंत्रित किया जाएगा।’’

पूजा पाल ने अपने निष्कासन की कार्यवाही पर प्रतिक्रिया देते हुए आरोप लगाया कि उन्हें राज्य विधानसभा में आदित्यनाथ की प्रशंसा करने के कारण पार्टी से निकाल दिया गया।

पाल ने संवाददाताओं से कहा, ”मैं सदन में बैठी थी। मैंने सदन में मुख्यमंत्री की प्रशंसा की और फिर सदन में ही मुझे लिफाफा (निष्कासन पत्र) थमा दिया गया। यह स्पष्ट है कि मुझे मुख्यमंत्री की प्रशंसा करने के कारण निष्कासित किया गया है।”

भाजपा में शामिल होने की संभावनाओं के बारे में पूछे जाने पर पाल ने कहा, ”मेरी किसी से ऐसी कोई चर्चा नहीं हुई है।”

पाल ने कहा कि राजनीति उनके लिए कभी भी कोई बड़ी प्राथमिकता नहीं रही और उन्होंने केवल अपने पति को न्याय दिलाने के लिए राजनीति में प्रवेश किया था।

राजू पाल की वर्ष 2005 में गैंगस्टर से राजनेता बने अतीक अहमद के गुर्गों द्वारा किये गये एक हमले में हत्या कर दी गई थी।

उन्होंने अप्रैल 2023 में अहमद की हत्या के दिन मुख्यमंत्री आदित्यनाथ को धन्यवाद देते हुए कहा कि वह साथ ही उन परिवारों के लिए भी न्याय चाहती हैं जिनके सदस्यों की कथित तौर पर अतीक अहमद के इशारे पर हत्या की गई थी।

आदित्यनाथ की प्रशंसा करते हुए पाल ने कहा कि वह मुख्यमंत्री के संकल्प को उसी दिन समझ गई थीं जब उन्होंने विधानसभा में कहा था कि वह “ऐसे माफियाओं को मिट्टी में मिला देंगे।”

उन्होंने कहा कि जब अपराधियों के एनकाउंटर शुरू हुए तो सपा नेताओं ने अचानक सभी मुठभेड़ों को फर्जी कहना शुरू कर दिया।

सपा नेतृत्व पर सीधा निशाना साधते हुए पाल ने कहा, ”आपको तय करना होगा और सबको बताना होगा कि आप पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं या मुठभेड़ में मारे गए माफिया नेताओं के साथ। पहले अपने दोहरे मानदंडों के बारे में बोलिए।”

वर्ष 2023 में अतीक और उसके भाई की हत्या के बाद पूजा पाल का भारतीय जनता पार्टी की सरकार खासतौर से मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के प्रति झुकाव बढ़ गया था। उन्होंने उस समय राज्यसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की मदद की और पत्रकारों से योगी को अपना भाई बताया। पिछले वर्ष विधानसभा उप चुनावों के दौरान भी पूजा पाल ने भाजपा की मदद की।

इस बीच, मंत्री अनिल राजभर ने ‘पीटीआई वीडियोज’ से बातचीत में सपा की आलोचना करते हुए कहा, ”पार्टी ने पिछड़े समुदाय की एक महिला विधायक को सदन में बोलने नहीं दिया। उनके कृत्य ने विधानसभा में समाजवादी पार्टी की पोल खोल दी है। उन्होंने मुख्यमंत्री की प्रशंसा की है और उन्होंने विधानसभा में जो कहा उसे सभी को सुनना चाहिए।”

जून में, सपा ने तीन विधायकों अभय सिंह (गोसाईंगंज, अयोध्या), राकेश प्रताप सिंह (गौरीगंज, अमेठी) और मनोज कुमार पांडे (ऊंचाहार, रायबरेली) को निष्कासित कर दिया था। उन पर 2024 के राज्यसभा चुनावों में भाजपा की मदद करने और पार्टी के मूल मूल्यों के खिलाफ काम करने के लिए ‘क्रॉस-वोटिंग’ करने का आरोप लगाया गया था।

उत्तर प्रदेश की 403 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा के 258, सपा के 107, अपना दल (एस) के 13, राष्ट्रीय लोकदल के नौ, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के पांच, निषाद पार्टी के पांच, कांग्रेस और जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के दो-दो और बहुजन समाज पार्टी का एक सदस्य है।

Tags: मुख्‍यमंत्री आदित्‍यनाथ की सराहना करने के बाद
Previous Post

बलिया में दुकानदार ने टॉफी का लालच देकर दो बच्चों से किया कुकर्म

Next Post

अयोध्या में पत्रकारों ने शहर में दौडाई देशभक्ति की लहर, निकाली 14 किमी की ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा

Related Posts

बलिया में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

शाहजहांपुर में नाबालिग छात्रा को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

August 7, 2026
संभल में डाकघर का सहायक पोस्टमास्टर 1.4 करोड़ रुपये गबन के आरोप में गिरफ्तार, सात प्राथमिकियां दर्ज
उत्तर प्रदेश

संभल में डाकघर का सहायक पोस्टमास्टर 1.4 करोड़ रुपये गबन के आरोप में गिरफ्तार, सात प्राथमिकियां दर्ज

August 7, 2026
लखनऊ में कार से युवक का शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी
उत्तर प्रदेश

लखनऊ में कार से युवक का शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी

August 7, 2026
लखनऊ-सीतापुर राजमार्ग पर चलती कार में लगी भीषण आग, अंदर मिला युवक का जला हुआ शव
उत्तर प्रदेश

लखनऊ-सीतापुर राजमार्ग पर चलती कार में लगी भीषण आग, अंदर मिला युवक का जला हुआ शव

August 7, 2026
Next Post

अयोध्या में पत्रकारों ने शहर में दौडाई देशभक्ति की लहर, निकाली 14 किमी की ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा

Recent Posts

Jouer sur Savaspin : inscription, bonus de bienvenue, méthodes de paiement et sécurité

by admin
August 8, 2026
0

1. S’inscrire et démarrer rapidementÉtapes clés de la création de compte2. Bonus de bienvenue et conditions de mise3. Méthodes de...

Spinmama promozioni: guida completa a bonus, pagamenti e sicurezza

by admin
August 8, 2026
0

Spinmama promozioni: la guida pratica per sfruttare al meglio le offerte Spinmama promozioni: registrazione e verifica passo passo Il primo...

अयोध्या में 839 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, कार और नकदी भी बरामद

अयोध्या में 839 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, कार और नकदी भी बरामद

by Atul Narain Srivastava
August 7, 2026
0

अयोध्या पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए दो तस्करों...

Dabur के ‘100 प्रतिशत’ दावों पर FSSAI के आदेश पर दिल्ली उच्च न्यायालय ने लगाई रोक

Dabur के ‘100 प्रतिशत’ दावों पर FSSAI के आदेश पर दिल्ली उच्च न्यायालय ने लगाई रोक

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 7, 2026
0

नयी दिल्ली, दिल्ली उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को खाद्य नियामक एफएसएसएआई के उस आदेश पर अंतरिम रोक लगा दी, जिसमें...

Hockey World Cup: 28 साल में पहली बार Hockey World Cup में नहीं चुना गया कोई भारतीय अंपायर

Hockey World Cup: 28 साल में पहली बार Hockey World Cup में नहीं चुना गया कोई भारतीय अंपायर

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 7, 2026
0

हॉकी अंपायरिंग को बेहद कठिन और संघर्षपूर्ण कैरियर बताते हुए भारतीय दिग्गजों ने नीदरलैंड और बेल्जियम में 15 अगस्त से...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group