वाराणसी के सारनाथ के आशापुर इलाके में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिस पर वैवाहिक वेबसाइटों के ज़रिए एक दर्जन से ज़्यादा महिलाओं को अपने जाल में फंसाने, उन्हें पैसों के लिए ब्लैकमेल करने और शादी के लिए धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का आरोप है।
अधिकारी ने बताया, ‘इसके बाद वह उनके साथ शारीरिक संबंध बनाता, उन्हें ब्लैकमेल करता और पैसे ऐंठता था।
सिंह ने बताया कि रिज़वी ने कथित तौर पर 12 से 15 महिलाओं को अपनी योजना में फंसाया है, उनसे पैसे ऐंठे हैं और उन पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया है।’
गिरफ्तारी बुधवार को तब हुई जब एक पीड़िता ने पुलिस को बताया कि रिज़वी उससे मिलने आ रहा है। पुलिस ने आरोपी को आशापुर पुलिस चौकी के पीछे से गिरफ्तार कर लिया गया है। कानूनी कार्रवाई के बाद रिज़वी को जेल भेज दिया गया है।


