बाराबंकी जिले में पारिवारिक विवाद के बाद एक महिला ने अपने दो बेटों के साथ गोमती नदी में कथित तौर पर छलांग लगा दी।
पुलिस के अनुसार, बिबियापुर के पूर्व ग्राम प्रधान मंशाराम की बेटी मिथिलेश कुमारी (28) की शादी 2017 में सधई भगतपुरवा गांव के मनोज यादव से हुई थी। पुलिस ने कहा कि 2021 में मनोज की मृत्यु के बाद, उसने 2025 में अपने देवर भोला उर्फ हुकुम सिंह से विवाह कर लिया।
बुधवार शाम को परिवार में विवाद हुआ। पुलिस ने बताया कि इसके बाद मिथिलेश बेटों के साथ घर से चली गई और नदी में कूद गई। कोठी के थाना प्रभारी जे पी सिंह ने बताया कि गोताखोर लापता महिला और उसके दूसरे बच्चे की तलाश में जुटे हैं।


