Saturday, September 19, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

सपा प्रमुख अखिलेश ने निर्वाचन आयोग पर साधा निशाना, अधिकारियों पर ‘वोट लूट’ का लगाया आरोप

admin by admin
August 11, 2025
in उत्तर प्रदेश, राजनीति
0

नयी दिल्ली, समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव ने सोमवार को निर्वाचन आयोग पर उत्तर प्रदेश चुनाव सहित बड़े पैमाने पर हुई अनियमितताओं के खिलाफ कार्रवाई करने में विफल रहने का आरोप लगाते हुए कहा कि अधिकारियों ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ मिलकर ‘‘वोट लूटने’’ की कोशिश की।

यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे और शरद पवार सहित विपक्षी दलों के सांसदों ने संसद भवन से निर्वाचन आयोग कार्यालय की ओर मार्च निकाला और निकाय पर ‘‘चुनावी धोखाधड़ी’’ का आरोप लगाते हुए जवाबदेही की मांग की।

हालांकि, बिहार में मतदाता सूची संशोधन का विरोध कर रहे सांसदों को पुलिस ने निर्वाचन आयोग के मुख्यालय तक जाने से रोक दिया और उनके रास्ते में अवरोधक लगा दिए।

संसद परिसर के अंदर पत्रकारों को संबोधित करते हुए यादव ने कहा कि आयोग ने चुनावी कदाचार को लेकर उनकी पार्टी द्वारा बार-बार की गई शिकायतों को नजरअंदाज किया है।

उन्होंने हाल में हुए एक उपचुनाव के दौरान लगे आरोपों को दोहराते हुए कहा, ‘‘यह पहली बार नहीं है जब निर्वाचन आयोग पर उंगलियां उठाई गई हैं। उत्तर प्रदेश चुनाव में सपा ने कई बार मुद्दे उठाए हैं।’’

सपा नेता के अनुसार, सरकार ने ‘‘वोट लूटने के लिए अधिकारियों का इस्तेमाल किया’’ और यहां तक कि मतदान के लिए सादे कपड़ों में पुलिसकर्मियों को तैनात किया।

यादव ने दावा किया, ‘‘हमारे नेताओं और कार्यकर्ताओं को बलपूर्वक रोका गया, पुलिस ने उन्हें रोका और अधिकारियों को जाति के आधार पर तैनात किया गया। उन्हें निर्देश दिया गया था कि किसी भी हालत में भाजपा की जीत सुनिश्चित की जाए।’’

सपा प्रमुख ने यह भी कहा कि उनकी पार्टी ने 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर शिकायत की थी। उस वक्त उन्होंने दावा किया था कि सपा के 18,000 वोट जानबूझकर हटा दिए गए थे।

उन्होंने यह जानना चाहा कि निर्वाचन आयोग ने जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ क्या कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा, ‘‘ये वे लोग थे जिन्होंने 2019 में वोट दिया था, फिर भी 2022 में उनके नाम गायब हो गए। हमने निर्वाचन आयोग को हलफनामों के साथ एक सूची दी, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।’’

यादव ने कहा कि रामपुर से एक तस्वीर भी कथित तौर पर प्रसारित की गई थी जिसमें एक पुलिस अधिकारी मतदाताओं पर रिवॉल्वर तानता दिख रहा था।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने तब भी शिकायत की थी। अगर ऐसा उत्तर प्रदेश में हमारी सरकार के तहत हुआ होता, तो हम कार्रवाई करते। हमें उम्मीद है कि कर्नाटक की कांग्रेस सरकार वोट चोरी में शामिल हर अधिकारी, चाहे वह बीएलओ हो, एसडीएम हो या जिला स्तर का अधिकारी हो, उनके खिलाफ कार्रवाई करेगी।’’

उन्होंने निर्वाचन आयोग से तेजी से कार्रवाई करने का आग्रह करते हुए कहा, ‘‘कछुए की गति से मत चलिए। अगर वोट देने का अधिकार छीन लिया गया, तो क्या लोकतंत्र बचेगा? हमारे पास अन्य मामलों के लिए त्वरित अदालतें हैं, लेकिन ऐसे मामलों के लिए सबसे तेज अदालतें होनी चाहिए।’’

सपा सांसदों ने कथित ‘‘वोट लूट’’ को लेकर संसद परिसर में भी प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में शामिल पार्टी सांसद डिंपल यादव ने कहा, ‘‘हम चाहते हैं कि निर्वाचन आयोग जागे और जिस तरह से लगातार वोट लूटे जा रहे हैं…उसे स्वीकार करे।

Tags: सपा प्रमुख अखिलेश ने निर्वाचन आयोग
Previous Post

व्याख्यान: गोस्वामी तुलसी दास का लोक चिंतन; श्रीरामचरित मानस श्रीराम का ग्रंथावतार है: डॉ जनार्दन उपाध्याय

Next Post

एअर इंडिया के विमान को मौसम रडार में समस्या के कारण चेन्नई में उतारना पड़ा

Related Posts

उत्तर प्रदेश

लखनऊ में रोडवेज एसी बस में लगी आग, कोई हताहत नहीं

September 19, 2026
उत्तर प्रदेश

झांसी में ड्रग्स के नाम पर वसूली के दौरान युवक की मौत, सिपाही समेत 8 गिरफ्तार

September 19, 2026
उत्तर प्रदेश

बहराइच में फर्जी महिला डॉक्टर बनकर ब्लैकमेलिंग, वजन घटाने के नाम पर तस्वीरें लेकर 5.20 लाख वसूले

September 19, 2026
उत्तर प्रदेश

बहराइच में छप्पर के घर में सो रही 86 वर्षीय महिला को तेंदुए ने बनाया निवाला, शव नाले के पास मिला

September 18, 2026
Next Post

एअर इंडिया के विमान को मौसम रडार में समस्या के कारण चेन्नई में उतारना पड़ा

Recent Posts

लखनऊ में रोडवेज एसी बस में लगी आग, कोई हताहत नहीं

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 19, 2026
0

लखनऊ में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात कानपुर-हरदोई रिंग रोड के पास एक वातानुकूलित रोडवेज बस में आग लग गई। विभाग की...

झांसी में ड्रग्स के नाम पर वसूली के दौरान युवक की मौत, सिपाही समेत 8 गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 19, 2026
0

झांसी के प्रेमनगर क्षेत्र में 21 वर्षीय परवेज अली की मौत के मामले में पुलिस ने पांच दिन बाद घटना...

बहराइच में फर्जी महिला डॉक्टर बनकर ब्लैकमेलिंग, वजन घटाने के नाम पर तस्वीरें लेकर 5.20 लाख वसूले

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 19, 2026
0

बहराइच में सोशल मीडिया पर खुद को महिला डॉक्टर बताकर एक महिला से संपर्क करने और वजन कम कर उसे...

गुरुग्राम : पुलिस ने 18 स्पा पर मारे छापे, 30 महिलाओं सहित 50 लोग हिरासत में

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 19, 2026
0

गुरुग्राम, राष्ट्रीय राजधानी से सटे गुरुग्राम के सफायर 90 मॉल में स्थित 18 स्पा केंद्रों पर पुलिस ने छापेमारी कर...

ICC ग्लोबल बिजनेस समिट में शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा, वैश्विक कारोबारियों को न्योता, पूर्वोत्तर से निकलेगी भारत की अगली विकास यात्रा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 18, 2026
0

गुवाहाटी, असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने वैश्विक कारोबारी समुदाय से राज्य में निवेश के अवसर तलाशने का शुक्रवार...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group