खीर गंगा नदी में अचानक आए मलबे और पानी के सैलाब ने न केवल धराली गांव को तबाह किया, बल्कि हर्षिल में स्थित भारतीय सेना के कैंप को भी अपनी चपेट में ले लिया। इस कैंप में 14 राजपूताना राइफल्स की यूनिट तैनात थी। भारी बारिश और मलबे के कारण कैंप में पानी घुस गया, जिससे कैंप का ढांचा क्षतिग्रस्त हुआ और कई जवानों के लापता होने की खबरें सामने आई हैं, हालांकि सटीक संख्या की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
धराली में हुई तबाही के तुरंत बाद, उत्तरकाशी में हर्षिल आर्मी बेस कैंप के ऊपर बादल फटने की ताज़ा खबरें आ रही हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बड़े-बड़े बोल्डर और मलबा पानी के साथ बहकर आया, जिसने गांव के घरों, होटलों और बाजारों के साथ-साथ सेना के कैंप को भी तबाह कर दिया। हर्षिल का हेलीपैड भी मलबे में दब गया, जिससे हेलीकॉप्टर के जरिए राहत कार्य में मुश्किलें आईं।


