Monday, September 21, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

गोंडा नहर हादसे में लापता बालिका का शव बरामद, मृतकों की संख्या हुई 12

admin by admin
August 4, 2025
in उत्तर प्रदेश
0

गोंडा जिले में रविवार को नहर दुर्घटना में लापता हुई सात वर्षीय बालिका रचना का शव सोमवार दोपहर बाद बरामद किया गया जिसके साथ ही इस हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है।

यह घटना रविवार को उस समय हुई जब इटियाथोक थानाक्षेत्र में श्रद्धालुओं से भरी एक गाड़ी (बोलेरो) अनियंत्रित होकर सरयू नहर में गिर गई थी। हादसे के बाद 11 शव बरामद किये गये जबकि रचना लापता थी। उसकी तलाश में एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों की मदद ली गई, लेकिन रविवार को सफलता नहीं मिल सकी थी।

पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने सोमवार को बताया कि बालिका का शव घटनास्थल से करीब 30-35 किलोमीटर दूर मनकापुर थानाक्षेत्र में कुड़ासन गांव के पास सरयू नहर से बरामद हुआ है तथा पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

इस बीच घटना के बाद जीवित बची पिंकी ने रविवार देर रात देवीपाटन मंडल के आयुक्त शशिभूषण लाल सुशील से मिलकर अपनी लापता बहन की तलाश कराने की अपील की थी। हादसे के वक्त पिंकी भी ‘बोलेरो’ में सवार थी, लेकिन आगे की सीट पर बैठने के कारण वाहन का दरवाजा खुलते ही वह कूद गई और किसी तरह तैरकर अपनी जान बचा पाई। उसके सामने ही उसकी मां और दो बहनों की डूबकर मौत हो गई।

सोमवार को जब लापता रचना का शव मिला, तो पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। हादसे में एक ही परिवार के 10 लोगों की मौत हुई है। मृतकों का अंतिम संस्कार सोमवार रात अयोध्या में किया गया, जबकि मृत बच्चों को गोंडा में ही दफनाया गया।

हादसे के बाद से परिवार के मुखिया प्रहलाद गुप्ता का रो-रोकर बुरा हाल है। वह बार-बार यही कहते दिखे कि अगर वह भी गाड़ी में होते तो शायद उनकी जान तो चली जाती लेकिन परिजनों की ऐसी दर्दनाक मौत न देखनी पड़ती। अब वह किसके लिए जिएं?

वाहनचालक सीता शरण का कहना है कि सब कुछ इतनी तेजी से हुआ कि कुछ समझ ही नहीं आया। वाहन के अनियंत्रित होते ही वह गाड़ी का गेट खोलकर बाहर कूद गया और उसके साथ आगे की सीट पर बैठे दो लोग भी नहर में गिर गए। रचना तेज बहाव में बह गई।

बोलेरो में सीहागांव निवासी प्रहलाद के 13 परिजन और दो पड़ोसी बोलेरो में सवार थे, जो पृथ्वीनाथ मंदिर जलाभिषेक के लिए जा रहे थे। रास्ते में बेलवा बहुता गांव के पास यह भीषण दुर्घटना हुई।

हादसे के दौरान चार लोग किसी तरह बचा लिए गए, जबकि अब तक कुल 12 लोगों की मौत हो चुकी है।

Tags: गोंडा नहर हादसे में लापता
Previous Post

गोरखपुर: प्रेमानंद गोविंद शरण से प्रेरित होकर बालक संत बनने के लिए घर से भागा, वाराणसी में मिला

Next Post

पाँच न्यायिक अधिकारी बने इलाहाबाद हाईकोर्ट में न्यायाधीश

Related Posts

उत्तर प्रदेश

शाहजहांपुर में जलती चिता पर मांस पकाने का आरोपी गिरफ्तार, दो अन्य फरार

September 21, 2026
उत्तर प्रदेश

शाहजहांपुर में पैसों की मांग से परेशान 17 वर्षीय किशोर की मौत, युवती समेत पांच पर मुकदमा

September 21, 2026
अयोध्या

यूपी में 10 वरिष्ठ IAS अधिकारियों का फेरबदल: आशीष गोयल ऊर्जा विभाग से हटे, रणवीर प्रसाद को मिली ऊर्जा की कमान

September 20, 2026
अयोध्या

अयोध्या में हजारों महिलाओं ने दी साक्षरता परीक्षा, पढ़ाई की उम्र की कोई सीमा नहीं

September 20, 2026
Next Post

पाँच न्यायिक अधिकारी बने इलाहाबाद हाईकोर्ट में न्यायाधीश

Recent Posts

अयोध्या में 314 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार; हरियाणा से बिहार ले जा रहे थे खेप

by Atul Narain Srivastava
September 21, 2026
0

अयोध्या। जिले में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रौनाही पुलिस को बड़ी सफलता...

महाराष्ट्र TET पेपर लीक में बड़ी कार्रवाई, बीड और बिहार से दो आरोपी गिरफ्तार; सभी 18 आरोपी पकड़े गए

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 21, 2026
0

महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) के प्रश्नपत्र लीक मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए भिवंडी पुलिस ने फरार हो...

शाहजहांपुर में जलती चिता पर मांस पकाने का आरोपी गिरफ्तार, दो अन्य फरार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 21, 2026
0

शाहजहांपुर जिले में पुलिस ने जलती चिता पर कथित रूप से मांस पकाने के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार...

दिल्ली में APK फाइल से मोबाइल हैक कर 6.57 लाख की साइबर ठगी, अहमदाबाद से तीन गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 21, 2026
0

दिल्ली पुलिस ने ‘एपीके’ फाइल के जरिए कथित रूप से मोबाइल फोन हैक कर लोगों के खातों से रुपये निकालने...

Canada में उड़ान प्रशिक्षण के दौरान विमान हादसे में दो भारतीय छात्रों की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 21, 2026
0

कनाडा में उड़ान प्रशिक्षण के दौरान हुए एक विमान हादसे में दो भारतीय छात्रों की मौत हो गई। भारतीय मिशन...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group