Sunday, September 20, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

निर्वाचन आयोग ने उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए निर्वाचक मंडल को अंतिम रूप दिया

admin by admin
August 1, 2025
in देश, राजनीति
0

नयी दिल्ली, भारत निर्वाचन आयोग ने उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए निर्वाचक मंडल को अंतिम रूप दे दिया है। यह चुनाव जगदीप धनखड़ के पद से इस्तीफा देने के कारण आवश्यक हो गया है। आयोग ने बृहस्पतिवार को इसकी जानकारी दी।

भारत के उपराष्ट्रपति का चुनाव एक निर्वाचक मंडल द्वारा किया जाता है, जिसमें राज्यसभा के निर्वाचित सदस्य, मनोनीत सदस्य और लोकसभा के निर्वाचित सदस्य शामिल होते हैं।

निर्वाचन आयोग ने एक बयान में कहा कि उसने 2025 के उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए निर्वाचक मंडल की सूची को अंतिम रूप दे दिया है।

इसने कहा कि निर्वाचक मंडल की सूची अधिसूचना की तारीख से निर्वाचन आयोग कार्यालय में स्थापित एक काउंटर पर खरीदने के लिए उपलब्ध होगी, जिसकी घोषणा जल्द ही होने की संभावना है।

धनखड़ ने अपने कार्यकाल की समाप्ति से लगभग दो साल पहले, 21 जुलाई को उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया था। उनका कार्यकाल 10 अगस्त, 2027 तक के लिए था।

संविधान के अनुच्छेद 68 के खंड दो के अनुसार, उपराष्ट्रपति के निधन, त्यागपत्र या पद से हटाए जाने या अन्य किसी कारण से होने वाली रिक्ति को भरने के लिए चुनाव ‘यथाशीघ्र’ कराया जाएगा।

रिक्ति को भरने के लिए निर्वाचित व्यक्ति अपने ‘पदभार ग्रहण करने की तिथि से पांच वर्ष की पूर्ण अवधि तक’ पद धारण करने का हकदार होगा।

अधिसूचना जारी होने के दिन (मतदान के लिए निर्वाचक मंडल को बुलाना) से मतदान के दिन तक 30 दिन की अवधि निर्धारित है।

कोई व्यक्ति उपराष्ट्रपति के रूप में तब तक निर्वाचित नहीं हो सकता जब तक कि वह भारत का नागरिक न हो, 35 वर्ष की आयु पूरी न कर चुका हो और राज्यसभा के सदस्य के रूप में निर्वाचित होने के योग्य न हो।

आगामी चुनाव में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को स्पष्ट बढ़त हासिल है। 543 सदस्यीय लोकसभा में पश्चिम बंगाल के बशीरहाट की एक सीट रिक्त है, जबकि 245 सदस्यीय राज्यसभा में पांच रिक्तियां हैं।

राज्यसभा की पांच रिक्तियों में से चार जम्मू-कश्मीर से और एक पंजाब से है। पंजाब की यह सीट पिछले महीने हुए उपचुनाव में राज्य विधानसभा के लिए चुने जाने के बाद आम आदमी पार्टी (आप) के नेता संजीव अरोड़ा के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी।

दोनों सदनों की प्रभावी सदस्य संख्या 782 है और जीतने वाले उम्मीदवार को 391 मतों की आवश्यकता होगी, बशर्ते सभी पात्र मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करें।

लोकसभा में, भाजपा के नेतृत्व वाले राजग को 542 सदस्यों में से 293 का समर्थन प्राप्त है। सत्तारूढ़ गठबंधन को राज्यसभा में 129 सदस्यों (प्रभावी सदस्य संख्या 240) का समर्थन प्राप्त है, बशर्ते कि मनोनीत सदस्य राजग उम्मीदवार के समर्थन में मतदान करें।

सत्तारूढ़ गठबंधन को कुल 422 सदस्यों का समर्थन प्राप्त है। संविधान के अनुच्छेद 66 (1) में प्रावधान है कि उपराष्ट्रपति का चुनाव आनुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली के अनुसार एकल संक्रमणीय मत के माध्यम से होगा तथा ऐसे चुनाव में मतदान गुप्त मतदान द्वारा होगा।

इस प्रणाली में मतदाता को उम्मीदवारों के नाम के सामने अपनी प्राथमिकताएं अंकित करनी होती हैं।

Tags: निर्वाचन आयोग ने उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए
Previous Post

भदोही विरोध प्रदर्शन में स्कूली बच्चों को शामिल करने के लिए सपा की नेता पर मुकदमा दर्ज

Next Post

अमेरिका ने भारत पर लगाए गए टैरिफ को टाला, एक हफ्ते के लिए किया गया स्थगित

Related Posts

उत्तर प्रदेश

भाजपा ने घोषित किए यूपी के जिला प्रभारी, अयोध्या में अनूप गुप्ता और महानगर में शिवभूषण सिंह को जिम्मेदारी

September 19, 2026
उत्तर प्रदेश

मेरठ में पहली बार एयर शो, सूर्यकिरण टीम के नौ हॉक विमानों ने आसमान में बनाया तिरंगा

September 19, 2026
खेल

रोहित शर्मा के भविष्य पर रार और वीवीएस लक्ष्मण से मतभेद, अजीत अगरकर के जाने की क्या रही वजह?

September 19, 2026
देश

गुरुग्राम : पुलिस ने 18 स्पा पर मारे छापे, 30 महिलाओं सहित 50 लोग हिरासत में

September 19, 2026
Next Post

अमेरिका ने भारत पर लगाए गए टैरिफ को टाला, एक हफ्ते के लिए किया गया स्थगित

Recent Posts

अयोध्या में स्कूल वैन के नीचे दबकर 2 वर्षीय मासूम की मौत, चालक हिरासत में

by Atul Narain Srivastava
September 19, 2026
0

अयोध्या, इनायतनगर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक हादसे में दो वर्षीय मासूम की मौत हो गई। मुकीमपुर के...

भाजपा ने घोषित किए यूपी के जिला प्रभारी, अयोध्या में अनूप गुप्ता और महानगर में शिवभूषण सिंह को जिम्मेदारी

by Atul Narain Srivastava
September 19, 2026
0

लखनऊ, भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश ने संगठनात्मक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए शनिवार को प्रदेश के विभिन्न सांगठनिक...

यूपी में 13 PCS अधिकारियों के तबादले, अयोध्या-कानपुर समेत कई जिलों में बदली जिम्मेदारी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 19, 2026
0

लखनऊ,  प्रदेश शासन ने शनिवार को प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 13 अधिकारियों के तबादले किए हैं। तबादला सूची में अपर...

यूपी में 35 IPS अधिकारियों के तबादले, लखनऊ-कानपुर समेत कई कमिश्नरेट में बदले अफसर

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 19, 2026
0

लखनऊ, प्रदेश सरकार ने शनिवार को पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 35 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया...

Watch, मेरठ में बैंक कर्मचारी बनकर साइबर ठगी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, 14 शिकायतों का खुलासा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 19, 2026
0

मेरठ में बैंक कर्मचारी बनकर क्रेडिट कार्ड धारकों से साइबर ठगी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group