Saturday, September 12, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

पंत फ्रैक्चर के बावजूद बल्लेबाजी के लिए उतरे, कवर के तौर पर जगदीशन टीम में शामिल होंगे

admin by admin
July 24, 2025
in खेल, देश
0

मैनचेस्टर,  ऋषभ पंत इंग्लैंड के खिलाफ चौथे क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन पैर के अंगूठे में फ्रैक्चर के कारण मौजूदा टेस्ट में विकेटकीपर की जिम्मेदारी नहीं निभा पाएंगे लेकिन बृहस्पतिवार को दूसरे दिन बल्लेबाजी के लिए उतरे जबकि तमिलनाडु के विकेटकीपर एन जगदीशन इस स्टार खिलाड़ी के कवर के रूप में भारतीय टीम जुड़ेंगे।

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने कहा कि इस अहम मुकाबले में पंत टीम की जरूरत के अनुसार बल्लेबाज के रूप में उपलब्ध रहेंगे।

पंत बुधवार को इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स की गेंद को रिवर्स स्वीप करने के प्रयास में चोटिल हो गए थे। तब वह 37 रन पर खेल रहे थे। दाहिने पैर में चोट लगने के कारण वह रिटायर्ड हर्ट हो गए और स्कैन के लिए गए।

बीसीसीआई ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘मैनचेस्टर टेस्ट के पहले दिन दाहिने पैर में चोट लगने के बाद ऋषभ पंत बाकी मैच में विकेटकीपिंग नहीं कर पाएंगे। ध्रुव जुरेल विकेटकीपर की भूमिका निभाएंगे।’’

बोर्ड ने कहा, ‘‘चोट के बावजूद ऋषभ पंत दूसरे दिन टीम से जुड़ गए हैं और टीम की जरूरत के अनुसार बल्लेबाजी के लिए उपलब्ध रहेंगे।’’

इससे पहले बोर्ड से शुरुआत में संकेत मिले थे कि पंत श्रृंखला से बाहर हो गए हैं और उनके कवर के तौर पर इशान किशन को बुलाया जाएगा। हालांकि बाद में पता चला कि जगदीशन पांचवें टेस्ट से पहले चोटिल पंत के विकल्प के तौर पर टीम से जुड़ने के लिए ब्रिटेन आ रहे हैं।

पंत की गैरमौजूदगी में जगदीशन विकेटकीपर-बल्लेबाज के रूप में टीम से जुड़ेंगे। इससे पहले फ्रैक्चर के बावजूद बल्लेबाजी के लिए उतरने पर ओल्ड ट्रैफर्ड पर मौजूद दर्शकों ने खड़े होकर पंत का अभिवादन किया।

भारत ने 314 रन के स्कोर पर शारदुल ठाकुर के रूप में अपना छठा विकेट गंवाया जिसके बाद पंत बल्लेबाजी के लिए उतरे।

इस 27 वर्षीय खिलाड़ी ने अपने आक्रामक अंदाज के कारण विश्व क्रिकेट में खास जगह बनाई है। उन्होंने इस श्रृंखला में भी अच्छा प्रदर्शन किया है।

अतिरिक्त स्कैन के बाद पंत अपने चोटिल पैर को सहारा देने के लिए ‘मून बूट’ (एक सुरक्षात्मक ऑर्थोपेडिक जूते) पहनकर स्टेडियम पहुंचे।

बीसीसीआई के एक सूत्र ने पीटीआई को बताया, ‘‘वह अगले छह हफ्तों के लिए बाहर हो गए हैं। इशान किशन को कवर के तौर पर बुलाया जाएगा। उनकी मेटाटार्सल हड्डियों (टखने और पैर के अंगूठे के बीच स्थित पांच हड्डियों का समूह) में फ्रैक्चर लगता है। यह बिल्कुल भी अच्छी स्थिति नहीं है।’’

पंत के दाहिने पैर से बहते खून को देखकर चोट की गंभीरता स्पष्ट नजर आ रही थी। उनके प्रभावित हिस्से में काफी सूजन भी थी।

भारतीय टीम पहले ही चोटिल खिलाड़ियों की समस्या से जूझ रही है। ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी घुटने की चोट के कारण पहले ही श्रृंखला से बाहर हो चुके हैं जबकि तेज गेंदबाज आकाश दीप और अर्शदीप सिंह क्रमशः कमर में दर्द और उंगली की चोट के कारण चौथे टेस्ट मैच में नहीं खेल रहे हैं।

किशन ने हाल ही में नॉटिंघमशर के लिए दो काउंटी मैच खेले थे। वह टेस्ट श्रृंखला से पहले इंग्लैंड लॉयंस का सामना करने वाली भारत ए टीम का भी हिस्सा थे, हालांकि यह 26 वर्षीय खिलाड़ी दोनों मैचों में से किसी में भी नहीं खेला था।

टीम प्रबंधन केएल राहुल को विकेटकीपिंग करने के लिए भी कह सकता है, लेकिन उन्होंने 2023-24 सत्र में दक्षिण अफ्रीका दौरे के बाद से यह भूमिका नहीं निभाई है।

टीम के अन्य विकेटकीपर ध्रुव जुरेल को चौथे टेस्ट मैच के लिए अंतिम एकादश में नहीं रखा गया था।

श्रृंखला में पंत को दूसरी बार चोट लगी है। लॉर्ड्स में तीसरे टेस्ट के दौरान विकेटकीपिंग करते हुए उनकी उंगली में चोट लग गई थी जिसके कारण वह इंग्लैंड की दूसरी पारी में विकेटकीपिंग नहीं कर पाए थे। ध्रुव जुरेल ने तब स्थानापन्न खिलाड़ी के तौर पर विकेटकीपिंग की थी।

इस स्टार खिलाड़ी ने 2022 में एक जानलेवा कार दुर्घटना के कारण बाहर रहने के बाद पिछले साल ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी की थी।

Tags: पंत फ्रैक्चर के बावजूद बल्लेबाजी के लिए उतरे
Previous Post

किसी को भी अवैध रूप से जमीन हड़पने की इजाजत नहीं दी जाएगी: मुख्यमंत्री योगी

Next Post

न्यायमित्र ने की न्यायालय से सिफारिश: सहमति से सेक्स करने की उम्र 18 से घटाकर हो 16 साल

Related Posts

PM in a group photograph with BRICS leaders on the sidelines of the 18th BRICS Summit at Bharat Mandapam, in New Delhi on September 12, 2026.
अंतराष्ट्रीय

BRICS Summit 2026: सीमा पार भुगतान को तेज, सस्ता और सुरक्षित बनाने पर ब्रिक्स देशों की सहमति

September 12, 2026
उत्तर प्रदेश

जोमैटो ने COD ऑर्डर पर लगाया नया ‘पे ऑन डिलीवरी फीस’, स्विगी पर अभी शुल्क नहीं

September 12, 2026
अंतराष्ट्रीय

पाकिस्तान को हराकर श्रीलंका महिला एशिया कप के फाइनल में, भारत से होगा खिताबी मुकाबला

September 12, 2026
क्राइम

Haryana : विदेश में छिपे 27 गैंगस्टर भारत लाए गए, 12 और अपराधी हिरासत में

September 12, 2026
Next Post

न्यायमित्र ने की न्यायालय से सिफारिश: सहमति से सेक्स करने की उम्र 18 से घटाकर हो 16 साल

Recent Posts

PM in a group photograph with BRICS leaders on the sidelines of the 18th BRICS Summit at Bharat Mandapam, in New Delhi on September 12, 2026.

BRICS Summit 2026: सीमा पार भुगतान को तेज, सस्ता और सुरक्षित बनाने पर ब्रिक्स देशों की सहमति

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 12, 2026
0

नयी दिल्ली, ब्रिक्स देशों के नेताओं ने शनिवार को सदस्य देशों के बीच सीमा पार भुगतानों को अधिक तेज, सस्ता,...

लखनऊ जिला अदालत के आस-पास पांच सप्ताह में अवैध अक्रिमण हटाने का निर्देश

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 12, 2026
0

लखनऊ, इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने स्थानीय अधिकारियों को जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर और उसके आसपास के...

California : भारतीय मूल की महिला पर दो दोस्तों की हत्या का आरोप, चाकू मारने और कार से कुचलने का दावा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 12, 2026
0

ह्यूस्टन, कैलिफोर्निया में अलग-अलग घटनाओं में अपने दो दोस्तों की हत्या करने के आरोप में भारतीय मूल की एक महिला...

Mayawati का बड़ा ऐलान, आनंद कुमार के बेटों को बसपा में नहीं मिलेगा कोई राजनीतिक पद

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 12, 2026
0

लखनऊ, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने शनिवार को कहा कि उनके छोटे भाई आनंद कुमार के...

मेरठ नितिन नागर हत्याकांड: हत्या के आरोपी मिट्ठू के घर पर बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माण ध्वस्त

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 12, 2026
0

मेरठ में दिनदहाड़े युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने शनिवार को तीन आरोपियों के घरों में किए गए...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group