Saturday, August 1, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

दिल्ली के 45 से अधिक स्कूलों और तीन कॉलेज को मिली बम की धमकी, छात्र और अभिभावक दहशत में

admin by admin
July 18, 2025
in क्राइम, देश
0

दिल्ली के 45 से अधिक स्कूलों और तीन कॉलेजों को शुक्रवार सुबह बम से उड़ाने की धमकियां ईमेल के जरिए भेजी गईं जिसके बाद छात्रों और अभिभावकों में दहशत फैल गई। इस हफ्ते यह चौथा दिन है जब राष्ट्रीय राजधानी के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकियां मिली हैं।

अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली पुलिस और विभिन्न त्वरित प्रतिक्रिया प्राधिकारियों ने तलाश और निकासी अभियान चलाया।

इन संस्थानों को ईमेल के माध्यम से धमकियां मिलने पर पुलिस, बम निरोधक दस्ते और श्वान दस्तों के साथ तथा अग्निशमन विभाग के कर्मी स्कूलों और कॉलेजों की ओर रवाना हुए।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि अधिकारियों से प्राप्त नवीनतम जानकारी के अनुसार जिन तीन कॉलेजों को ऐसी धमकियां मिली हैं, वे हैं इंद्रप्रस्थ (आईपी) महिला कॉलेज, हिंदू कॉलेज और उत्तरी दिल्ली स्थित श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (एसआरसीसी)।

इससे पहले कई जिलों के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी।

द्वारका में छह स्कूलों – सेंट थॉमस स्कूल, जीडी गोयनका स्कूल, डीआईएस एज स्कूल, मॉडर्न इंटरनेशनल स्कूल, द्वारका इंटरनेशनल स्कूल और ला पेटिटे मोंटेसरी के प्रशासन ने धमकियां मिलने की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद, इन स्कूलों में बचाव अभियान शुरू किया गया।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार ईमेल में कहा गया,  नमस्ते। मैं आपको बताना चाहता हूं कि मैंने स्कूल के कक्षों में कई विस्फोटक उपकरण (ट्राईनाइट्रोटोल्यूइन) रखे हैं। विस्फोटकों को काले प्लास्टिक बैग में बड़ी कुशलता से छिपाया गया है।

पुलिस उपायुक्त (द्वारका) अंकित सिंह ने बताया कि हालांकि द्वारका के स्कूलों में अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है।

इसी तरह रोहिणी में सेक्टर 3 में एमआरजी स्कूल, दिल्ली पब्लिक स्कूल, सेक्टर 24 में सॉवरेन पब्लिक स्कूल और हेरिटेज पब्लिक स्कूल, सेक्टर 9 में दिल्ली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, सेक्टर 3 में अभिनव पब्लिक स्कूल और हेरिटेज स्कूल के अधिकारियों को परिसर में विस्फोटक उपकरणों की मौजूदगी वाला ईमेल मिलने के बाद उन्होंने पुलिस से संपर्क किया जिसके बाद स्कूल को खाली कराने की प्रक्रिया शुरू की गई।

पीतमपुरा (मैक्सफोर्ट जूनियर स्कूल और गुरु नानक स्कूल) और पश्चिम विहार (रिचमंड स्कूल और दून पब्लिक स्कूल) के स्कूलों में भी ऐसे ईमेल प्राप्त होने के बाद तनाव का माहौल रहा।

एक पुलिस अधिकारी के अनुसार, साइबर कर्मियों ने अपना काम शुरू कर दिया है और इन खतरों के स्रोत का पता लगा रहे हैं। राष्ट्रीय राजधानी के अन्य हिस्सों के स्कूलों में भी इसी तरह की गहमा-गहमी रही।

दक्षिण दिल्ली स्थित समरफील्ड इंटरनेशनल स्कूल, भारती पब्लिक स्कूल (स्वास्थ्य विहार), हमदर्द पब्लिक स्कूल (संगम विहार), सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल (राज निवास मार्ग), नॉर्थ दिल्ली पब्लिक स्कूल (शालीमार बाग), न्यू दिल्ली पब्लिक स्कूल (विकासपुरी), मीरा नर्सरी स्कूल (जनकपुरी), प्रूडेंस स्कूल, द इंडियन स्कूल (सादिक नगर), दिल्ली पब्लिक स्कूल (मथुरा रोड), मैटर डे स्कूल (तिलक लेन) भी उन 45 स्कूलों में शामिल हैं जिन्हें ईमेल से धमकी दी गई है।

पुलिस के अनुसार, दिल्ली जैन पब्लिक स्कूल (पालम), जूनियर दिल्ली स्कूल, दिल्ली पब्लिक स्कूल (आर के पुरम, ईस्ट ऑफ कैलाश और वसंत विहार), द ब्रिटिश स्कूल (चाणक्यपुरी), दिल्ली सिटी स्कूल (बवाना), फेथ अकादमी (प्रसाद नगर), एमिटी इंटरनेशनल स्कूल (साकेत), कैम्ब्रिज फाउंडेशन स्कूल (राजौरी गार्डन), बिग फेदर इंटरनेशनल स्कूल, कुलाची हंसराज मॉडल स्कूल (अशोक विहार) को भी धमकी वाले ईमेल प्राप्त हुए हैं।

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने इस मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा।

उन्होंने कहा, ‘‘आज 20 से ज्यादा स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है! जरा सोचिए कि बच्चे, अभिभावक और शिक्षक किस स्थिति से गुजर रहे होंगे।’’

आतिशी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘ दिल्ली में शासन के सभी चार इंजनों पर भाजपा का नियंत्रण है फिर भी वह हमारे बच्चों को सुरक्षा प्रदान करने में सक्षम नहीं है! यह हैरान करने वाला है।’’

कई सुरक्षा एजेंसियों ने बृहस्पतिवार को किसी भी आपात स्थिति से निपटने की तैयारी की जांच के लिए 10 स्थानों पर मॉक ड्रिल की थी।

Tags: दिल्ली के 45 से अधिक स्कूलों और तीन कॉलेज को मिली
Previous Post

‘एक्स’ के साथ कानूनी लड़ाई: केंद्र ने ‘सुप्रीम कोर्ट ऑफ कर्नाटक’ का दिखाया फर्जी खाता

Next Post

अमेठी में बाइक के सांड से टकराने से भाजयुमो पदाधिकारी की मृत्यु, परिजनों का लगाया हत्या का आरोप

Related Posts

बलिया में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

भदोही जिले में नर्स से बलात्कार के मामले में अस्पताल संचालक और उसके बेटे पर मुकदमा

August 1, 2026
प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने माफी मांगी
देश

प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने माफी मांगी

August 1, 2026
शाहजहांपुर जिले में इंस्टाग्राम पर युवती के साथ फोटो लगाने पर युवक की धारदार हथियार से हत्या
उत्तर प्रदेश

शाहजहांपुर जिले में इंस्टाग्राम पर युवती के साथ फोटो लगाने पर युवक की धारदार हथियार से हत्या

August 1, 2026
होर्मुज में तनाव के बीच 14 भारतीय जहाज सुरक्षित निकले
Featured

रूसी सेना के साथ अब भी काम कर रहे करीब दो दर्जन भारतीय, रिहा कराने के प्रयास जारी : विदेश मंत्रालय

August 1, 2026
Next Post

अमेठी में बाइक के सांड से टकराने से भाजयुमो पदाधिकारी की मृत्यु, परिजनों का लगाया हत्या का आरोप

Recent Posts

अयोध्या: सीतापुर नेत्र चिकित्सालय परिसर की दुकानों पर चला बुलडोजर, दुकानदारों में आक्रोश

अयोध्या: सीतापुर नेत्र चिकित्सालय परिसर की दुकानों पर चला बुलडोजर, दुकानदारों में आक्रोश

by Atul Narain Srivastava
August 1, 2026
0

अयोध्या, सीतापुर नेत्र चिकित्सालय परिसर स्थित 26 दुकानों पर प्रशासनिक बुलडोजर चलाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जिला...

Photo अयोध्या: DM शशांक त्रिपाठी ने चौक स्थित ऐतिहासिक द्वार और साकेत सदन का किया निरीक्षण

Photo अयोध्या: DM शशांक त्रिपाठी ने चौक स्थित ऐतिहासिक द्वार और साकेत सदन का किया निरीक्षण

by Atul Narain Srivastava
August 1, 2026
0

अयोध्या, जिले के समग्र विकास और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण को लेकर जिलाधिकारी (DM) शशांक त्रिपाठी ने जमुनियाबाग, चौक स्थित...

अयोध्या: खाद की कालाबाजारी रोकने को लेकर प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान दो उर्वरक लाइसेंस निलंबित

अयोध्या: खाद की कालाबाजारी रोकने को लेकर प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान दो उर्वरक लाइसेंस निलंबित

by Atul Narain Srivastava
August 1, 2026
0

अयोध्या के जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी के निर्देश पर जिले में उर्वरक बिक्री केंद्रों पर लगातार छापेमारी और आकस्मिक निरीक्षण की...

अयोध्या: DIG कार्यालय में मुख्य आरक्षी डॉ. ओमप्रकाश सिंह और कर्मचारी अंगदराम को दी गई भावभीनी विदाई

अयोध्या: DIG कार्यालय में मुख्य आरक्षी डॉ. ओमप्रकाश सिंह और कर्मचारी अंगदराम को दी गई भावभीनी विदाई

by Atul Narain Srivastava
August 1, 2026
0

अयोध्या, पुलिस उपमहानिरीक्षक कार्यालय, अयोध्या परिक्षेत्र में तैनात मुख्य आरक्षी डॉ. ओमप्रकाश सिंह एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अंगदराम के सेवानिवृत्त...

लखनऊ में 7.5 लाख रुपये रिश्वत लेते एलडीए के अभियंता समेत तीन लोग रंगे हाथ गिरफ्तार

लखनऊ में 7.5 लाख रुपये रिश्वत लेते एलडीए के अभियंता समेत तीन लोग रंगे हाथ गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान की टीम ने शनिवार को रिश्वतखोरी के एक मामले में लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group